जापान में चक्रवाती हेगीबिस: 1958 के बाद सबसे खतरनाक तूफान

जापान में 12 अक्टूबर को तूफान ‘हगीबिस’ ने भयंकर नुकसान पहुँचाया. हगीबिस के कारण दक्षिणी तोक्‍यो के तट से टकराने के बाद उत्‍तर की ओर बढ़ गया, जिससे वहां कई स्‍थानों पर भीषण बाढ़ आ गई. हगीबिस तूफान, 1958 के बाद जापान के लिए सबसे खतरनाक तूफान है.

चीन के राष्ट्रपति की नेपाल यात्रा: बीस समझौते, 56 अरब नेपाली रुपये के मदद की घोषणा

नेपाल की यात्रा पर गये चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने 13 अक्टूबर को वहां के प्रधानमन्त्री और राष्‍ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के साथ वार्ता बैठक की. राष्ट्रपति शी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ दो दिन की अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद काठमांडू पहुंचे थे. नेपाल की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने बीस समझौतों […]

विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप: भारत ने एक रजत सहित कुल चार पदक जीते

विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2019 का आयोजन 3 से 13 अक्टूबर तक रूस के उलान उदे में किया गया. इस प्रतियोगिता में भारत को एक रजत सहित कुल चार पदक प्राप्त हुए और वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा. 3 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक लेकर रूस पहले, चीन दूसरे और तुर्की तीसरे […]

नोबेल पुरस्‍कार 2019 की घोषणा: 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा

रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंस ने वर्ष 2019 के भौतिकी, रसायन और चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा कर दी है. इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्‍कार 10 दिसंबर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक समारोह में दिया जायेगा. पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं: रसायन विज्ञान रसायन विज्ञान का नोबेल प्राइज तीन वैज्ञानिकों को […]

उपराष्‍ट्रपति की कोमोरॉस और सियरा लियोन की यात्रा: कोमोरोस के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया

उप-राष्‍ट्रपति की कोमोरॉस की यात्रा: सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से सम्‍मानित किये गये उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू 10 से 14 अक्टूबर तक दो अफ्रीकी देशों कोमोरॉस और सियरा लियोन की यात्रा पर हैं. भारत सरकार अफ्रीका को एक ‘फोकस महाद्वीप’ मानता है. पिछले पांच सालों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के स्तर पर 32 अफ्रीकी देशों […]