दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक को डाक-मतपत्र से अपना वोट देने की अनुमति

निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर विधि और न्याय मंत्रालय ने चुनाव संचालन नियम 1961 में संशोधन किया है. इस संशोधन के बाद दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक अब अपना वोट डाक-मतपत्र से दे सकेंगे. ऐसे मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत वोट देने का विकल्प भी […]

राष्ट्रपति ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व क्षेत्र में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अक्टूबर को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility) क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 19 कंपनियों को पहला राष्ट्रीय CSR पुरस्कार (first National Corporate Social Responsibility Awards) प्रदान किया. इस पुरस्कार की तीन श्रेणियां- CSR में उत्कृष्टता के लिए कॉरपोरेट पुरस्कार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में CSR के क्षेत्र में कॉरपोरेट […]

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्‍ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने 27 अक्टूबर को हरियाणा के 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य ने चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्‍यमंत्री के रूप में मनोहर लाल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल […]

भारत ने ‘अंरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्था’ में पाकिस्तान की शिकायत की

भारत ने 28 अक्टूबर को ‘अंरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्था’ (International Civil Aviation Organisation) में पाकिस्तान की शिकायत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सऊदी अरब दौरे के लिए विमान को अपने एयरस्पेस से उड़ने की मंजूरी न देने के कारण यह शिकायत की गयी है. यह दूसरा मौका है, जब पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

ISIS आंतकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी की अमरीकी सैन्य कार्रवाई में मौत

इस्‍लामिक स्‍टेट (ISIS) आंतकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी 27 अक्टूबर को सीरिया के उत्‍तर पश्चिम में अमरीकी सैन्य कार्रवाई में मारा गया. बगदादी के मारे जाने की घोषणा व्‍हाईट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्‍प ने की. अलबगदादी पर था 25 मिलियन अमरेकी डालर का इनाम था.