Entries by Team EduDose

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट T-20 को भी शामिल किया गया

2022 में होने वाले 71वें राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में महिला क्रिकेट T-20 को भी शामिल किया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), और कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने 13 अगस्त को इसकी पुष्टि की. 71वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में 27 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक किया जायेगा. महिला क्रिकेट […]

12 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. इस वर्ष यानी 2019 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय (थीम) “ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन” है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1999 में यह दिवस […]

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की एक सौवीं जयन्‍ती मनाई गयी

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की एक सौवीं जयन्‍ती 12 अगस्त 2019 को मनाई गयी. डॉ साराभाई ने देशभर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सहित बड़ी संख्‍या में संस्‍थानों की स्‍थापना की. विक्रम साराभाई: एक परिचय अहमदाबाद में 12 अगस्त 1919 को जन्में विक्रम साराभाई का भारत के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम के […]

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी डिस्‍कवरी टीवी चैनल की श्रृंखला ‘मैन वर्सेज वाइल्‍ड’ में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 12 अगस्त को डिस्‍कवरी टीवी चैनल की श्रृंखला ‘मैन वर्सेज वाइल्‍ड’ में दिखें. इस कार्यक्रम का संचालन साहसि‍क नायक बेयर ग्रिल्‍स ने किया है. यह कार्यक्रम जिम कार्बेट राष्‍ट्रीय उद्यान में बनाया गया है. इसका उद्देश्य पर्यावरण परिवर्तनों और वन्‍य जीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. इस कार्यक्रम को डिस्‍कवरी […]

त्रिपुरा के विद्रोही समूह NLAFT-SD ने सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया

त्रिपुरा के विद्रोही समूह NLAFT-SD ने 10 अगस्त को सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया. यह एक त्रिपक्षीय समझौता था. इस त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MOS) पर केंद्र सरकार, त्रिपुरा सरकार और सबीर कुमार देबवर्मा के नेतृत्व वाले ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (NLAFT-SD) ने हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत विद्रोही NLAFT-SD हिंसा छोड़ने, […]

सोनिया गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस कार्यसमिति की 10 अगस्त को नई दिल्‍ली में हुई बैठक में श्रीमती गांधी को अंतरिम अध्‍यक्ष बनाने को मंज़ूरी दी गयी. नए अध्‍यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्‍यक्ष बनी रहेंगी.

BCCI ने NADA की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करने का निर्णय लिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti Doping Agency- NADA) की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करने का निर्णय लिया है. इसके तहत NADA कभी भी और कहीं भी क्रिकेटरों के डोप परीक्षण कर सकती है.

राजस्थान जैव ईंधन नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना

राजस्थान सरकार ने विश्व जैव ईंधन दिवस के उपलक्ष्य में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये ‘राज्य जैव ईंधन नियम-2019’ जारी किया है. राजस्थान देश में यह नीति लाने वाला पहला राज्य बना है. राजस्थान जैवईंधन प्राधिकरण ने प्रदेश में तीन करोड़ पौधे लगाए हैं जिनसे एक लाख लीटर बायोडीजल मिलेगा.