Entries by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्‍त अरब अमारात की यात्रा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23-24 अगस्त को संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) की यात्रा की. इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने UAE की राजधानी अबुधाबी में युवराज शेख मोहम्‍मद-बिन-जायद-अल-नह्यान से वार्ता बैठक की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की UAE यात्रा: एक दृष्टि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि UAE की अक्षय ऊर्जा, खाद्य, बंदरगाह, हवाई अड्डे, रक्षा विनिर्माण […]

ब्राजील के ‘हार्ट ऑफ ऑक्‍सीजन’ के नाम से मशहूर अमेजन जंगल में भीषण आग

ब्राजील के ‘हार्ट ऑफ ऑक्‍सीजन’ के नाम से मशहूर अमेजन जंगल में पिछले कई दिनों से भीषण आग लगी हुई है. ये क्षेत्र जलवायु को नियंत्रित करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पर्यावरण समूहों ने आग को बुझाने की मांग करते हुए ब्राजील के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आग बुझाने […]

भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीता. मैड्रिड में 25 अगस्त को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में बारी ने जापान की सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में […]

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विक्रम राठौड़ को टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किये गये

BCCI की चयन समिति ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विक्रम राठौड़ को टीम इंडिया का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. वह संजय बांगर का स्थान लेंगे. वहीं, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर अपने-अपने पद पर कायम रहेंगे. एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली समिति ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए टॉप-3 नतीजे […]

ईरान ने नई देसी वायु रक्षा प्रणाली ‘बावर-373’ का अनावरण किया

ईरान ने 22 अगस्त को नई देसी वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) ‘बावर-373’ का अनावरण किया. इस मिसाइल प्रणाली को रूस की S-300 का उन्नत रूप बताया गया है. यह एक बार में 100 लक्ष्यों को पहचान सकता है और छह अलग-अलग हथियारों से लक्ष्यों को भेद सकता है. साल 1992 से लेकर अब […]

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स के एशिया-पैसिफिक ग्रुप ने पाकिस्‍तान को काली सूची में डाला

वित्‍तीय कार्यवाही कार्यबल (Financial Action Task Force- FATF) के एशिया प्रशांत समूह (Asia/Pacific Group- APG) ने पाकिस्‍तान को काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डाल दिया है. ऑस्‍ट्रेलिया के केनबरा में 22-23 अगस्त को हुई APG की बैठक में यह निर्णय लिया गया. APG ने पाकिस्‍तान द्वारा आतंक के लिए धन जुटाने और धन-शोधन से जुड़े […]

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस यात्रा संपन्न की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 22-23 अगस्त को फ्रांस यात्रा की. इस यात्रा में उन्‍होंने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्युअल मैक्रॉं के साथ वार्ता बैठक में आपसी हित के मुद्दों पर वार्ता बैठक की. यह वार्ता पेरिस के निकट शेटू डी शैन्टली में आयोजित की गयी थी. शेटू डी शैन्टली पेरिस से 50 किलोमीटर दूर स्थिति ऐतिहासिक […]

JNU की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन मेडल’ से सम्मानित किया गया

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) दिल्ली की प्रोफेसर मीता नारायण को 20 अगस्त को ‘पुश्किन मेडल’ से सम्मानित किया गया. रूसी सेंटर फॉर साइंस एंड कल्चर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया. यह रूसी भाषा और साहित्य के स्कॉलर को दिया जाने वाला सर्वोच्च इंटरनेशनल अवार्ड है. इस मेडल को […]

21 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय, आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को ‘अंतर्राष्ट्रीय, आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस’ (International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism) मनाया जाता है. आतंकवाद के शिकार हो गए और जीवित बचे लोगों की आवाज़ें सुनने और उन्हें अपनी आवाज़ बुलंद करने में सहयोग देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. […]

भारत-नेपाल संयुक्‍त आयोग की 5वीं बैठक काठमांडू में संपन्न हुई

भारत-नेपाल संयुक्‍त आयोग की पांचवीं बैठक 21 अगस्त को काठमांडू में संपन्न हुई. बैठक की सह-अध्‍यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जय शंकर और नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्‍यावली ने की. बैठक में आपसी संबंधों के सभी मु्द्दों की समीक्षा की गई. जून 1987 में गठित भारत-नेपाल संयुक्त आयोग द्विपक्षीय संबंधो की विस्तृत समीक्षा […]