Entries by Team EduDose

यूरोपीय आयोग की नव-निर्वाचित अध्‍यक्ष उर्सुला फान दे लायन ने कार्यभार संभाला

यूरोपीय आयोग की नव-निर्वाचित अध्‍यक्ष उर्सुला फान दे लायन ने 2 दिसम्बर को कार्यभार संभाल लिया. उर्सुला जर्मनी की पूर्व रक्षा मंत्री हैं. वह यूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्‍यक्ष निर्वाचित हुई हैं. यूरोपीय संसद ने जुलाई 2019 में इटली के डेमोक्रैट डेविड सासोली को अपना अध्यक्ष, जर्मनी की रक्षा मंत्री उरसुला वोन डेन लेयन […]

चीन ने अमरीकी नौसेना के जहाजों और विमानों की हांगकांग यात्रा स्‍थगित की

चीन ने अमरीकी नौसेना के जहाजों और विमानों की हांगकांग यात्रा स्‍थगित और अमरीका के कई मानव अधिकार संगठनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप द्वारा मानव अधिकार और लोकतंत्र अधिनियम (हांगकांग ह्यूमन राईट्स एण्‍ड डेमोक्रेसी एक्‍ट) पर हस्‍ताक्षर किए जाने के बाद चीन ने यह कदम उठाया है. अधिनियम में हांगकांग […]

3 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (International Day of Persons With Disabilities) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य दिव्‍यांगों के हितों की रक्षा करना और समाज में हर वर्ग के दिव्‍यांगों की बेहतरी के लिए जागरूकता पैदा करना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1992 के बाद 3 […]

3 दिसम्बर 2019: भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी

मध्य प्रदेश में ‘भोपाल गैस त्रासदी’ की 35वीं बरसी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. यह विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है. 1984 में 2 और 3 दिसम्बर की मध्य रात्रि को यूनियन कार्बाइड कारखाने में ‘मिथाइल आइसो-साइनेट’ गैस के रिसने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी, जबकि […]

शिवांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं. उन्होंने 2 दिसम्बर को कोच्चि नेवल बेस पर ऑपरेशनल ड्यूटी ज्वॉइन की. इससे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली महिला पायलट बनी थीं. शिवांगी ड्रोनियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी. ये विमान कम दूरी के समुद्री मिशन […]

सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया

सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया है. जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला यह पहला अरब देश है. जी-20 सम्मेलन 21 और 22 नवंबर 2020 को सऊदी अरब की मेजवानी में राजधानी रियाद में होगा. सऊदी अरब ने समूह के मौजूदा कार्यों को जारी रखने और विभिन्न मुद्दों […]

सघन टीकाकरण योजना ‘मिशन इन्द्रधनुष 2.0’ की शुरुआत

सघन टीकाकरण ‘मिशन इन्द्रधनुष 2.0’ 2 दिसम्बर से देश-भर में शुरू हो गया. केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित इस मिशन इन्द्रधनुष योजना का यह चरण 31 मार्च 2020 तक चलेगा. इन्द्रधनुष 2.0 का लक्ष्य 27 राज्यों के 272 जिलों का पूर्ण टीकाकरण है. अभियान के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के 650 ब्लॉक पर खास नजर […]

लद्दाख में वाहनों के पंजीयन के लिये एक नया पंजीयन टैग ‘LA’ जारी किया गया

केंद्र सरकार ने लद्दाख में वाहनों के पंजीयन के लिये नया पंजीयन टैग ‘LA’ जारी किया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने ‘मोटर वाहन अधिनियम 1988’ में संशोधन किया है. इस संशोधन में ‘मोटर वाहन अधिनियम 1988’ के क्रम संख्या 17 में एक उपखंड 17-A को […]

भारत और श्रीलंका के बीच सातवां ‘मित्र-शक्ति’ संयुक्‍त अभ्‍यास पुणे में आयोजित किया जा रहा है

भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच संयुक्‍त अभ्‍यास ‘मित्र-शक्ति’ का आयोजन 1 दिसम्बर से पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में किया जा रहा है. इस अभ्‍यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच अंतर संचालन क्षमता बढ़ाना है. यह मित्र-शक्ति का सातवां संस्करण है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों […]

2 दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम और आधुनिक गुलामी के अन्य रूपों के उन्मूलन के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस को मनाने की […]