EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3 दिसम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मैड्रिड में अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन की शुरुआत, पेरिस जलवायु समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश

स्पेन के मैड्रिड में 2 से 13 दिसम्बर तक अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन (25th Conference of the Parties- COP 25) आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में लगभग 200 देशों के प्रतिनिधि 2015 के पेरिस जलवायु समझौते को संचालित करने वाले नियमों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस सम्मेलन में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. यह सम्मेलन चिली की अध्‍यक्षता में आयोजित किया जा रहा है.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव अन्तोनियो गुतरश गुतरेस ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए विश्व में किए जा रहे प्रयास अपर्याप्त हैं. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से धरती का तापमान बढने का खतरा काफी बढ़ गया है. महासचिव ने कहा कि धरती का तापमान बढ़ने और मौसम पर इसके तीव्र प्रभाव का असर दुनिया-भर में महसूस किया जा रहा है.

इस सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कर रहे हैं.

शिवांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं. उन्होंने 2 दिसम्बर को कोच्चि नेवल बेस पर ऑपरेशनल ड्यूटी ज्वॉइन की. इससे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली महिला पायलट बनी थीं.

शिवांगी ड्रोनियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी. ये विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं. इसमें एडवांस सर्विलांस, रडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे होते हैं. शिवांगी को जून 2018 में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर भारतीय नौसेना में शामिल किया था.

शिवांगी और भावना कांत के अलाबा भारतीय वायुसेना में कराबी गोगाई नौसेना की पहली महिला डिफेंस अटैची हैं. असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गोगाई अगले माह रूस में तैनात की जाएंगी. वे युद्धपोत के निर्माण और उनकी मरम्मत की विशेषज्ञ मानी जाती हैं.


सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया

सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया है. जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला यह पहला अरब देश है. जी-20 सम्मेलन 21 और 22 नवंबर 2020 को सऊदी अरब की मेजवानी में राजधानी रियाद में होगा.

सऊदी अरब ने समूह के मौजूदा कार्यों को जारी रखने और विभिन्न मुद्दों पर बहुराष्ट्रीय सहमति बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है. सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने इसे अंतर्राष्ट्रीय तालमेल को आकार देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है.


सघन टीकाकरण योजना ‘मिशन इन्द्रधनुष 2.0’ की शुरुआत

सघन टीकाकरण ‘मिशन इन्द्रधनुष 2.0’ 2 दिसम्बर से देश-भर में शुरू हो गया. केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित इस मिशन इन्द्रधनुष योजना का यह चरण 31 मार्च 2020 तक चलेगा.

इन्द्रधनुष 2.0 का लक्ष्य 27 राज्यों के 272 जिलों का पूर्ण टीकाकरण है. अभियान के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के 650 ब्लॉक पर खास नजर रहेगी क्योंकि इन प्रखंडों मे टीकाकरण की दर कम है. सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 को चार चरणों में चलाया जाएगा.

केन्द्र सरकार की इस प्रमुख योजना का उद्देश्य दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को डिप्थिरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा, मेनिनजाइटिस और हेपेटाइटिस-बी से बचाव के टीके लगाना है. इस योजना के तहत चुने गये क्षेत्रों में एनसेफेलाइटिस और इन्फ़्लुएन्ज़ा से बचाव के टीके भी लगाये जाते हैं. इस अभियान के तहत बारह बीमारियों से बचाव के लिए टीका दिया जाता है.

मिशन इन्द्रधनुष 2.0 के तहत अगले चार महीनों के दौरान, एक लाख बच्चों और तीस हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. मिशन इंद्रधनुष से टीकाकरण अभियान करीब सात फीसद की दर से सालाना बढ़ोतरी हुई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्तूबर 2017 में इस मिशन की शुरुआत की थी.


24वीं महालेखा नियंत्रक के रूप में सोमा रॉय बर्मन की नियुक्ति

सरकार ने सोमा रॉय बर्मन को नया महालेखा नियंत्रक (Controller General of Accounts) नियुक्त किया है. उन्होंने 1 दिसम्बर को जेपीएस चावला का स्थान लिया. बर्मन 24वीं महालेखा नियंत्रक हैं तथा इस पद पर पहुंचने वाली सातवीं महिला हैं. इससे पहले बर्मन अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर थीं.

1986 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी बर्मन ने गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और नौवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है.

लेखा महानियंत्रक (CGA) लेखा मामलों पर केंद्र सरकार का प्रमुख सलाहकार होता है.


लद्दाख में वाहनों के पंजीयन के लिये एक नये पंजीयन टैग ‘LA’ की शुरुआत

केंद्र सरकार ने लद्दाख में वाहनों के पंजीयन के लिये एक नये पंजीयन टैग ‘LA’ की शुरुआत की है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने ‘मोटर वाहन अधिनियम 1988’ में संशोधन किया है. इस संशोधन में ‘मोटर वाहन अधिनियम 1988’ के क्रम संख्या 17 में एक उपखंड 17-A को शामिल किया गया है. 17-A के तहत लद्दाख ‘LA’ को जोड़ा गया है.

सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था तथा जम्मू कश्मीर और लद्दाख नाम से दो नये केंद्रशासित प्रदेश का गठन किया है. लद्दाख में कारगिल और लेह दो जिले हैं तथा यह अब दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है.


13वां दक्षिण एशियाई खेल नेपाल में खेला जा रहा है

13वां दक्षिण एशियाई खेल नेपाल में 1 से 10 दिसम्बर तक खेला जा रहा है. नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने काठमांडू के दशरथ रंगशाला में हुए रंगारंग कार्यक्रम में खेलों की औपचारिक शुरुआत की. उद्घाटन समारोह में दक्षिण एशियाई देशों के 2700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

13वें दक्षिण एशियाई खेलों में 2715 एथलीट, 1119 मैडल्स के लिए हिस्सा ले रहे हैं. इन खेलों में भारत की ओर से 487 एथलीट शामिल हो रहे हैँ.

दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन 1983 से किया जा रहा है. खेलों में दक्षिण एशियाई देश- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश तथा मालदीव भाग लेते हैं.


भारत और श्रीलंका के बीच सातवां ‘मित्र-शक्ति’ संयुक्‍त अभ्‍यास पुणे में आयोजित किया जा रहा है

भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच संयुक्‍त अभ्‍यास ‘मित्र-शक्ति’ का आयोजन 1 दिसम्बर से पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में किया जा रहा है. इस अभ्‍यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच अंतर संचालन क्षमता बढ़ाना है.

यह मित्र-शक्ति का सातवां संस्करण है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत बनाना है, जो मुख्‍य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण देने पर केंद्रित है.

मित्र शक्ति अभ्यास की शुरुआत 2012 में दक्षिण एशिया तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से हुई थी.


2 दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम और आधुनिक गुलामी के अन्य रूपों के उन्मूलन के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस को मनाने की शुरुआत 2 दिसंबर 1929 को की थी. इन दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती के उन्मूलन पर जोर दिया जाता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

स्‍वीडन नरेश भारत यात्रा पर: स्‍वीडन नरेश कार्ल गुस्‍ताफ और महारानी सिल्विया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आमंत्रण पर 2 से 6 दिसम्बर तक दिन की भारत यात्रा पर है. स्‍वीडन नरेश की यह तीसरी भारत यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में स्‍वीडन नरेश के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. दोनों नेताओं ने परस्पर हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अधिक सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

अंडर-19 ICC क्रिकेट विश्व कप: अंडर-19 ICC क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी तक खेला जायेगा. भारतीय टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज प्रियम गर्ग करेंगे.

कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट जीता: कर्नाटक ने लगातार दूसरे साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. 1 दिसम्बर को खेले गए फाइनल में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 1 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया.

20वां होर्नबिल बहुरंगी संस्‍कृति महोत्‍सव नगालैंड में शुरू: नगालैंड का बहुप्रतिक्षित महोत्‍सव होर्नबिल बहुरंगी संस्‍कृति, परम्‍परागत उल्‍लास और आधुनिकता के पुट के साथ किसामा में शुरू हो गया. यह महोत्‍सव का बीसवां संस्‍करण है. इस महोत्‍सव का आयोजन नगालैंड सरकार ने किया है. यह वार्षिक महोत्‍सव है जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्‍य की विविधता और विशेष पहचान को प्रदर्शित किया जाता है.

हज की प्रक्रिया डिजिटल बनाने वाला पहला देश बना भारत: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2020 के लिए सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जहां अगले साल के हज की प्रक्रियाएं डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये पूरी की जाएंगी.

व्हाइट हाउस ने महाभियोग की सुनवाई से इनकार किया: अमेरिका में राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने महाभियोग की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बता कर शामिल होने से इंकार किया है. महाभियोग सुनवाई का दूसरा दौर 4 दिसम्बर से शुरू हो रहा है.

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन फिर शुरू: हांगकांग में संक्षिप्त चुनावी अल्पविराम के बाद एक बार फिर से लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. लोकतंत्र समर्थकों ने अमेरिकी दूतावास तक का मार्च कर अमेरिका के समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया. गौरतलब है कि हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक और सरकार के बीच लंबे समय से गतिरोध है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top