Entries by Team EduDose

21 अक्टूबर 2020: आजाद हिंद सरकार की 77वीं वर्षगांठ

21 अक्टूबर 2020 को ‘आजाद हिंद सरकार’ की 77वीं वर्षगांठ थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2018 को 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को ही प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा रही थी. ऐसा पहली बार हुआ था जब […]

21 अक्टूबर: पुलिस स्‍मृति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को भारत में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है. 1959 में चीनी सैनिकों द्वारा लद्धाख में हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में यह दिवस मनाया जाता है. पुलिस स्‍मृति दिवस: एक दृष्टि 21 अक्तूबर 1959 को चीन के सैन्यकर्मियों ने लद्दाख में भारत के […]

असम में देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला राखी गयी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 20 अक्टूबर को असम में देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (Multi Modal Logistics Park) की आधारशिला रखी. इस पार्क का विकास असम के जोगिघोपा क्षेत्र में किया जा रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) इस परियोजना का विकास करेगी. इसके पहले […]

20 अक्टूबर 2020: तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस

20 अक्टूबर 2020 को विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) मनाया गया. यह दिवस प्रत्येक पांच वर्ष में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 में तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया. अगला यानी चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस 2025 में मनाया जायेगा. विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 का मुख्य विषय (theme)- Connecting the world with data […]

भारत ने स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक ‘SANT’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (SANT) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 19 अक्टूबर को ओडिशा तट की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया. यह मिसाइल विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने किया है. SANT एंटी-टैंक मिसाइल, हेलीकॉप्टर लॉन्चेड नाग (HeliNa) का उन्नत संस्करण है. यह वायु-से-सतह पर मार करने वाली […]

वर्ष 2020 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट जारी, भारत 94वें स्थान पर

वर्ष 2020 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) रिपोर्ट हाल ही में जारी किया गया था. यह इंडेक्स वेलहंगर लाइफ और कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है. इस वर्ष के ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट के लिए 132 देशों का आकलन किया गया था. इनमें से 107 देशों के लिए […]

इजरायल की संसद ने UAE के साथ हुए शांति समझौते को मंजूरी दी

इजरायल की संसद ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ हुए शांति समझौते को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है. इजरायल की संसद में इस शांति समझौते को लेकर मतदान हुआ था जिसमें 80 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया जबकि 13 सांसदों ने इसका विरोध किया. इजरायल-UAE शांति समझौता (अब्राहम समझौता) […]

15 से 23 अक्टूबर: बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह

15 से 23 अक्टूबर के सप्ताह को ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा 15 अक्टूबर को की थी. इसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा और पेटेंट के क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ावा देना है. इस सप्ताह के दौरान बौद्धिक संपदा और पेटेंट के लिए आवेदन करने […]

भारत ने म्यांमार की नेवी को किलो क्लास सबमरीन देने की घोषणा की

भारत ने म्यांमार की नेवी को किलो क्लास सबमरीन (पनडुब्बी) देने की घोषणा की है. म्यांमार का यह पहला सबमरीन होगा. भारत म्यांमार को किलो क्लास सबमरीन ‘INS सिंधुवीर’ देगा. किलो क्लास डीजल-इलेक्ट्रिक आक्रमण पनडुब्बी है जिसका पूर्ववर्ती सोवियत संघ में डिजाइन और निर्माण किया गया था. इसे इंडियन नेवी इस्तेमाल कर रही थी. चीन […]

17 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है. वर्ष 2020 के अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस का मुख्य विषय […]