Entries by Team EduDose

संदेश झिंगन को पुरुष और बाला देवी को महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया

संदेश झिंगन को पुरुष और नंगंगोम बाला देवी को महिला ‘AIFF फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21’ चुना गया है. यह अवार्ड अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) क्लब के कोचों के वोटों के आधार पर दिया गया है. संदेश झिंगन झिंगन भारतीय फुटबॉल टीम के सेंट्रल डिफेंडर हैं. पहली बार किसी सेंट्रल डिफेंडर को यह अवॉर्ड […]

भारतीय सेना ने स्कीइंग अभियान ‘आर्मेक्स-21’ का आयोजन किया

भारतीय सेना ने स्कीइंग अभियान ‘आर्मेक्स-21’ अभियान का आयोजन किया था. यह अभियान 10 मार्च 2021 को लद्दाख के काराकोरम दर्रे से शुरू किया गया था जो 06 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मलारी में समाप्त हुआ था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 23 जुलाई को आयोजित एक समारोह में ‘आर्मेक्स-21’ का […]

आषाढ़ पूर्णिमा: धम्म चक्र दिवस, महात्मा बुद्ध से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा को धम्म चक्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा के बाद, धम्म चक्र दिवस बौद्ध धर्म में दूसरा सबसे पवित्र दिन है. इस वर्ष यानी 2021 में यह दिवस 24 जुलाई को मनाया गया था. धम्म चक्र दिवस क्या है? गौतम बुद्ध द्वारा अपने पांच शिष्यों को पहला […]

भारत ने आकाश-NG और एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल MP-ATGM का सफल परीक्षण किया

भारत ने 21 जुलाई को दो स्वदेशी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था. इनमें से एक जमीन से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल (आकाश-NG) और दूसरी कम वजन वाली, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MP-ATGM) है. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया था. मैन पोर्टेबल […]

23 जुलाई: बाल गंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आजाद की जयंती

बाल गंगाधर तिलक लोकमान्य तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता थे. बाल गंगाधर तिलक ने ही सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थी. 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के एक ब्राह्मण परिवार में जन्में तिलक ने अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी थी. अंग्रेजों ने तिलक […]

23 जुलाई: राष्ट्रीय प्रसारण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है. 1927 में आज के ही दिन देश का पहला रेडियो प्रसारण एक निजी कंपनी- इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) के तहत बॉम्बे केंद्र से किया गया था. 1930 में सरकार ने इस कंपनी को अपने नियंत्रण में ले लिया और ‘भारतीय प्रसारण […]

22 जुलाई: राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस, राष्ट्रीय झण्डा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day) मनाया जाता है. इसी दिन 1947 में भारतीय संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था. राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास स्‍वतंत्रता के राष्‍ट्रीय संग्राम के दौरान कई अलग-अलग ध्वजों का प्रयोग किया गया. प्रथम राष्‍ट्रीय […]

पेगासस जासूसी आरोप, जानिए क्या है पेगासस और कैसे काम करता है

हाल के दिनों में पेगासस जासूसी (Pegasus Spyware) आरोप चर्चा में है. एक वैश्विक सहयोगी जांच परियोजना से पता चला है कि इजरायली कंपनी, एनएसओ ग्रुप (NSO Group) के पेगासस स्पाइवेयर से भारत में 300 से अधिक मोबाइल नंबरों को टारगेट किया गया, जिसमें वर्तमान सरकार के दो मंत्री, तीन विपक्षी नेता, एक जज, कई […]

जेफ बेजोस ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा पूरी की

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने 20 जुलाई को अपनी अंतरिक्ष यात्रा पूरी की. वह सिर्फ 11 मिनट के भीतर अंतरिक्ष की यात्रा कर धरती पर लौट आए. उनके साथ 3 और यात्री थे. इनमें एक उनके भाई मार्क, 82 साल की वैली फंक और 18 साल के ओलिवर डेमेन शामिल […]

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपने आदर्श वाक्य को परिवर्तित किया

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने ओलंपिक के आदर्श वाक्य को “Citius, Altius, Fortius” से बदलकर “Citius, Altius, Fortius, Communiter” करने का निर्णय किया है. यह निर्णय कोविड-19 महामारी के समय दुनिया भर में एकजुटता दिखाने के लिए किया गया है. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के संस्थापक पियरे डी कूपर्टिन के सुझाव पर इसे परिवर्तित किया गया […]

रूस ने S-500 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया

रूस ने S-500 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम (air defence missile systems) का हाल ही में परीक्षण कर इसका लाइव वीडियो जारी किया था. यह वीडियो दक्षिणी रूस में अस्त्रखान के पास कपुस्टिन यार (Kapustin Yar) में शूट किया गया है. इस दौरान एस-500 वायु रक्षा प्रणाली की मिसाइल ने अपने लक्ष्य एक दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल […]