Entries by Team EduDose

आईएनएस अरावली: गुरुग्राम में नए नौसैनिक अड्डे की स्थापना

गुरुग्राम में नए नौसैनिक अड्डे ‘आईएनएस अरावली’ की स्थापना की गई है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की अध्यक्षता में इसे 12 सितंबर 2025 को आयोजित के समारोह में इसे कमीशन किया गया. इस नौसैनिक अड्डे का नाम अरावली पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है. यह समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में नया […]

यूएस ओपन 2025: कार्लोस अल्कारेज ने पुरुष और आर्यना सबालेंका ने महिला एकल खिताब जीता

यूएस ओपन (US Open Tennis) 2025 के पुरुष एकल का खिताब कार्लोस अल्कारेज ने और महिला एकल खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता. यूएस ओपन 2025 चैंपियनशिप 18 अगस्त से 7 सितंबर 20254 तक फ्लशिंग मीडोज, क्वींस, न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की गई थी. पुरूष सिंगल्‍स फाइनल में कार्लोस अल्काराज़ ने यानिक सिनर को हराकर अपना दूसरा […]

भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक तेहरान में हुई

भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक 8 सितंबर 2025 को तेहरान में हुई. बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश, ईरान के विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशिया महानिदेशक मोहम्मद रेजा बहरामी और आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय की एशिया-प्रशांत विभाग प्रमुख अनाहित करापेत्यान ने की. तीनों पक्षों ने अप्रैल 2023 […]

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2025: इंदौर पहले स्थान पर

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 9 सितम्बर को नई दिल्ली में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था. इस समारोह में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 प्रदान किए. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत 130 शहरों […]

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उप-राष्ट्रपति के रूप से शपथ ली

सीपी राधाकृष्णन ने 12 सितम्बर को भारत के 15वें उप-राष्ट्रपति (15th Vice-President of India) के रूप से शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद ओर गोपनीयता  की शपथ दिलाईं. राधाकृष्णन ने 9 सितम्बर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया था. […]

दिल्ली में डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय ‘आदि संस्कृति’ का शुभारंभ

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने 10 सितम्बर को नई दिल्ली में डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय ‘आदि संस्कृति’ का शुभारंभ किया. यह दुनिया का पहला डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय है. यह मंच न केवल सांस्कृतिक ज्ञान का भंडार होगा, बल्कि यह आदिवासी कारीगरों के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलेगा. इसके तहत एक ऑनलाइन बाज़ार […]

इसराइल का कतर में हमास के शीर्ष नेताओं पर हमला

इसराइल ने 9 सितम्बर को क़तर की राजधानी दोहा में हमास के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया है. यह कतर में इसराइल की पहली सैन्य कार्रवाई है। इस हमले में हमास के पांच सदस्य मारे गए, जिनमें उसके निर्वासित गाजा प्रमुख और शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा भी शामिल है। हमास के […]

अनुपर्णा रॉय ने वेनिस फ़िल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता

भारतीय फिल्म निर्माता अनुपर्णा रॉय को 82वें वेनिस फिल्मोत्‍सव (Venice Film Festival) के ओरिज़ोंटी (Orizzonti) खंड में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है. यह पुरस्कार जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला डायरेक्टर बनीं हैं. अनुपर्णा रॉय को यह पुरस्कार उनकी फ़ीचर फ़िल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ़ फ़ॉरगॉटन ट्रीज़’ के लिए दिया गया. ‘सॉन्ग्स ऑफ़ फ़ॉरगॉटन ट्रीज़’ इस […]

नेपाल में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा

नेपाल में सरकार के खिलाफ युवाओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया है. इन प्रदर्शनों में 8-9 सितम्बर को कई लोगों की मौत हो गई. नेपाल के युवा सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. संक्षिप्त घटनाक्रम नेपाल सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स […]

भारत ने दक्षिण कोरिया को पराजित कर एशिया कप हॉकी जीता

भारत ने एशिया कप हॉकी (Hockey Asia Cup) 2025 जीत ली है. बिहार के राजगीर में 7 सितम्बर को खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने पिछले चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया. इसके साथ ही भारत ने नीदरलैंड्स और बेल्जियम में अगले वर्ष होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालिफाई […]