नाटो शिखर सम्मेलन 2025 हेग में आयोजित किया गया

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के देशों का वार्षिक शिखर सम्मेलन 24 से 25 जून 2025 तक नीदरलैंड के हेग में आयोजित किया गया था.
  • नीदरलैंड में पहली बार यह सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन में सभी 32 नाटो सदस्यों के राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुखों ने भाग लिया.
  • हेग शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वर्तमान नाटो महासचिव, नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने की थी.
  • सम्मेलन में नाटो के देशों ने 2035 तक रक्षा खर्च को अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5% तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है.
  • 5% में से, 3.5% मुख्य रक्षा आवश्यकताओं के लिए आवंटित किया जाएगा, और 1.5% रक्षा और बुनियादी ढाँचे और उद्योग में सुरक्षा-संबंधी निवेश पर खर्च किया जाएगा.
  • इससे पहले 2014 में, सदस्य देशों ने अपने सकल घरेलू उत्पाद का 2%, रक्षा पर खर्च करने पर सहमति व्यक्त की थी.
  • नाटो शिखर सम्मेलन 2026 की मेज़बानी तुर्की करेगा.

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) क्या है?

  • नाटो या NATO, North Atlantic Treaty Organization (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) का संक्षिप्त रूप है. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है.
  • यह 30 यूरोपीय और उत्तरी अमरीकी देशों का एक सैन्य गठबन्धन है जो रूसी आक्रमण के खिलाफ दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 1949 में बनाया गया था.
  • नाटो सदस्य देशों ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत बाहरी हमले की स्थिति में सदस्य देश सहयोग करते हैं.

नाटो के सदस्य देश

संस्थापक सदस्य: मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य (फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमर्ग, ब्रिटेन, नीदरलैंड, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैण्ड, इटली, नार्वे, पुर्तगाल और संयुक्त राज्य अमेरिका) थे जो अब बढ़कर 32 हो गए हैं.

नाटो के अन्य सदस्य देश: ग्रीस, तुर्की, जर्मनी, स्पेन, चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, अल्बानिया, क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो, उत्तर मैसेडोनिया (2020 में शामिल), फिनलैंड (2022 में शामिल) और स्वीडन (2024 में शामिल).