EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-21 अप्रैल 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए प्रमुख नियुक्त किए गए

दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

भारतीय नौसेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी, वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में उनका हालिया कार्यकाल भी शामिल है. उन्होंने 4 जनवरी, 2024 को नौसेना स्टाफ के 38वें वाइस एडमिरल की भूमिका संभाली थी.


संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट: आबादी में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने 16 अप्रैल 2024 को विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट (State of the World’s Population report) 2024 जारी की थी.

यूएनएफपीए विश्व जनसंख्या स्थिति-2024 रिपोर्ट: मुख्य बिन्दु

  • यूएनएफपीए रिपोर्ट में भारत की आबादी के 144 करोड़ पहुंच जाने का अनुमान जताया गया है. रिपोर्ट से पता चला कि भारत की जनसंख्या 77 वर्षों में दोगुनी होने का अनुमान है.
  • आबादी के मामले में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे है. इसके बाद चीन 142.5 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है.
  • 2011 में हुई पिछली जनगणना के दौरान भारत की जनसंख्या 121 करोड़ दर्ज की गई थी.
  • भारत की अनुमानित 24 प्रतिशत आबादी 0-14 वर्ष की है, जबकि 17 प्रतिशत आबादी 10-19 आयु सीमा के भीतर है. 10-24 आयु वर्ग 26 प्रतिशत है, जबकि 15-64 आयु वर्ग 68 प्रतिशत है.
  • भारत की 7 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की है, जिसमें पुरुषों की जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेक्टेंसी) 71 वर्ष और महिलाओं की 74 वर्ष है.

इरेडा ने विदेशी मुद्राओं में ऋण विकल्प के लिए गांधीनगर में कार्यालय खोला

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में अपने एक कार्यालय की शुरुआत की है. यह कार्यालय विदेशी मुद्राओं में ऋण विकल्प प्रदान करने में विशिष्टता प्रदान करेगा.

मुख्य बिन्दु

  • इससे नेचुरल हेजिंग (जोखिम प्रबंधन रणनीति) की सुविधा प्राप्त होगी. साथ ही, हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण लागत में भी काफी कमी आएगी.
  • सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से अधिक हाइड्रोजन उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. यह कदम इस मिशन के संदर्भ में महत्वपूर्ण है.
  • भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) एक सरकारी स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) है जो भारत में अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को वित्तपोषित करती है.
  • इरेडा पवन, सौर, जलविद्युत और बायोमास सहित विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

भारत ने निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल प‍रीक्षण किया

भारत ने 19 अप्रैल 2024 को निर्भय क्रूज मिसाइल (Nirbhay cruise missile) का सफल परीक्षण किया था. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने यह परीक्षण ओडिशा तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज में किया था. परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने 864 किमी से 1111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की थी.

निर्भय मिसाइल: मुख्य बिन्दु

  • निर्भय मिसाइल को स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (Indigenous Technology Cruise Missile, ITCM) के रूप में भी जाना जाता है.
  • यह लंबी दूरी की सब-सोनिक क्रूज मिसाइल है. यह भारत की पहली स्वदेश निर्मित क्रूज मिसाइल है. इस मिसाइल को डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित किया है.
  • लॉन्च के समय निर्भय की लंबाई 6.0 मीटर, व्यास 0.5 मीटर और वजन 1,500-1,600 किलोग्राम था. यह 1,000 किलोमीटर की दूरी तक जमीन पर मौजूद लक्ष्य पर हमला कर सकती है.
  • इसमें एक ठोस प्रप्लशन बूस्टर मोटर का उपयोग किया जाता है जो लॉन्च के तुरंत बाद बंद हो जाती है और टर्बोजेट इंजन में बदल जाती है.
  • यह 100 मीटर से भी कम ऊंचाई पर 0.7 मैक (सब-सोनिक) गति से घूमने और परिभ्रमण करने में सक्षम है. यह दो स्टेज की मिसाइल है, पहले दौर में ठोस और दूसरे दौर में तरल ईंधन का इस्तेमाल होता है.
  • यह मिसाइल 200-300 किलोग्राम के परंपरागत हथियार ले जा सकती है. यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. इसकी अधिकतम रेज 1500 किमी है.
  • इसमें टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी भी है. यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें उस पर निशाना लगाकर उसे निष्क्रिय करना मुश्किल होता है.
  • यह मिसाइल जमीन से कम से कम 50 मीटर ऊपर और अधिकतम चार किमी ऊपर उड़कर लक्ष्य को तबाह कर सकती है.
  • इसमें ऐसी प्रणाली है कि यह मिसाइल रास्ते में अपनी दिशा बदल सकती है. यानी यह चलते फिरते टारगेट को भी निशाना बनाने में सक्षम है.
  • यह समुद्र और जमीन दोनों जगहों से दागी जा सकती है. यह मिसाइल समुद्र से कम ऊंचाई पर उड़ते हुए दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम है.

अमिताभ बच्चन लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार देने की घोषणा

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को तीसरा लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड (Lata Dinanath Mangeshkar Award) 2024 से सम्मानित किया जाएगा.

मुख्य बिन्दु

  • इस पुरस्कार की घोषणा 16 अप्रैल 2024 को मुंबई में आयोजित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से आयोजित की गई.
  • अमिताभ को यह पुरस्कार लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल 2024 को मुंबई में दिया जाएगा.
  • ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. इसके तहत एआर रहमान को भारतीय संगीत के लिए, पद्मिनी कोल्हापुरी को सिनेमा के क्षेत्र में सेवाओं के लिए, अभिनेता रणदीप हुडा को बेस्ट फिल्म प्रोडक्शन और एक्टर का विशेष पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई.
  • इस पुरस्कार की शुरुआत ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से भारत रत्न और स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर की स्मृति में वर्ष 2022 में की गई थी.
  • इससे पहले साल 2022 व 2023 में यह अवार्ड क्रमशः पीएम नरेन्द्र मोदी और गायिका आशा भोसले को दिया गया था.
  • लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड, दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सम्मान में शुरू किया गया था.

भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की आपूर्ति की

भारत ने 20 अप्रैल को फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले सेट की आपूर्ति की. इस आपूर्ति के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अपना C-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान फिलीपींस भेजा था. इन मिसाइलों को फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपा गया.

मुख्य बिन्दु

  • भारत और फिलीपींस के बीच 2022 में इस हथियार प्रणाली को लेकर 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा हुआ था. उसी सौदे के हिस्से के रूप में यह आपूर्ति की गई.
  • फिलीपींस को उस समय मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी मिली है, जब उसके और चीन के बीच साउथ चाइना सी में तनाव बढ़ा हुआ है.
  • दक्षिण चीन सागर में स्थित दूसरे थॉमस शोल और स्कारबोरो शोल को लेकर चीन और फिलीपींस के बीच तनाव है. यह एक विवादित क्षेत्र है और कई देश इस पर दावा करते हैं.
  • फिलीपींस ने चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत से ब्रह्मोस मिसाइलों का अधिग्रहण किया है.
  • ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की तीन बैटरियों को फिलीपींस अपने तटीय क्षेत्रों में तैनात करेगा, ताकि क्षेत्र में किसी भी खतरे से बचाव किया जा सके.
  • मिसाइल कार्यक्रम के भागीदार देशों से कई अनुमदनों के बाद इस सौदे को मंजूरी दी गई. इसका निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूसी संघ के एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया के बीच बीच संयुक्त उद्यम ने किया है.
  • इस मिसाइल को जमीन, समुद्र और हवाई प्लेटफॉर्म से प्रक्षेपित किया जा सकता है तथा इसकी मारक क्षमता 290 किलोमीटर तक है. 300 किलोग्राम तक वजन वाले यह मिसाइल मैक 2.8 की गति से उड़ान भर सकता है.

19 अप्रैल: विश्व यकृत दिवस

प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यकृत संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता फैलाना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है.

यकृत (Liver): एक दृष्टि

  • यकृत मस्तिष्क के बाद शरीर का दूसरा सबसे जटिल अंग हैं. यह शरीर के पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
  • लीवर के प्रमुख कार्य- संक्रमणों से लड़ना, रक्त शर्करा (Blood Sugar) को नियमित करना, विषाक्त पदार्थों को निकालना, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना, रक्त के थक्के का निर्माण करना, पित्त रस का स्त्रावण करना है.
  • हेपेटाइटिस शब्द का उपयोग यकृत सूजन के लिए किया जाता हैं. यह वायरल संक्रमण या अल्कोहल जैसे हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने के कारण होता है.
  • हेपेटाइटिस लक्षण रहित और सीमित लक्षणों के साथ हो सकता है. इसमें प्राय: पीलिया, अत्यधिक थकान (भूख में कमी) और अस्वस्थता हो सकती है.

18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस, भारत के 42 स्थानों को विश्व धरोहर का दर्जा

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व धरोहर दिवस 2024 का विषय

इस वर्ष यानी 2024 के विश्व धरोहर दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘विविधता की खोज करें और अनुभव करें’ (Discover and Experience Diversity) है.
इतिहास
International Council on Monuments and Sites (ICOMOS) ने 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस को मनाये जाने का प्रस्ताव यूनेस्को को दिया था. यूनेस्को ने 1983 में इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया था.

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल

यूनेस्को ने भारत में 42 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं: पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका ने चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

अमरीका ने पाकिस्‍तान को बेलेस्टिक मिसाइल घटक उपलब्‍ध कराने के लिए चीन की तीन कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन कंपनियों ने पाकिस्‍तान को लंबी दूरी के मिसाइल में प्रयोग होने वाली सामग्री  उपलब्‍ध कराई थी. ये संस्थाएं सामूहिक विनाश के हथियारों के वितरण के साधनों के प्रसार में योगदान करती थी.

इटली के कैपरी में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

इटली के कैपरी में 19-21 अप्रैल को जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक में विदेश मंत्रियों ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के लिए ईरान पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी है. बैठक की अध्यक्षता इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने की.

केन्‍या के सेना प्रमुख की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु

केन्‍या के सेना प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओगोला की देश के पश्चिमी हिस्से में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्‍यु हो गई है. उनके साथ नौ अन्य सैन्यकर्मियों की भी मृत्‍यु हो गई है. केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने यह घोषणा की.

नागालैंड में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप

नागालैंड में हाल के दिनों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के मामले आए थे. अफ़्रीकी स्वाइन फीवर एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो घरेलू और जंगली सूअरों दोनों को प्रभावित करती है. वायरस संक्रमित सूअरों, दूषित फ़ीड, उपकरण के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है. ASF मनुष्यों के लिए कोई घातक खतरा नहीं है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

May 7, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 04-06 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top