EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-6 फरवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

यूपीआई पेमेंट सिस्‍टम अपनाने वाला फ्रांस पहला यूरोपीय देश बना

फ्रांस में हाल ही में भारत की एकीकृत भुगतान प्रणाली (UPI) की औपचारिक शुरुआत हुई है.भारत ने फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित आइफिल टावर पर 2 फ़रवरी को UPI की औपचारिक शुरुआत की थी. यह पेमेंट सिस्‍टम अपनाने वाला फ्रांस पहला यूरोपीय देश बन गया है.

मुख्य बिन्दु
  • UPI मोबाइल से भुगतान की भारतीय प्रणाली है. यह ऐसी प्रणाली है, जो कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में प्रदान करती है.
  • UPI को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPIL) ने 2016 में विकसित किया था. इसकी सहायता से ग्राहक UPI से जुड़े किसी भी बैंक खाते में किसी भी समय सहजता से भुगतान कर सकता है.
  • 2022 में एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और फ्रांस की लाइरा कलेक्ट ने फ्रांस में UPI को लागू करने के लिए एक समझौता किया था.
  • भारत का UPI सिंगापुर और यूएई समेत अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

लालकृष्‍ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया

केंद्र सरकार ने 3 फ़रवरी को लाल कृष्‍ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से सम्मानित करने की घोषणा की थी.वह भारत के सर्वोच्‍च सम्मान से सम्मानित होने वाले 50वें व्‍यक्ति होंगे.

कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान देने वाले लोगों को ‘भारत रत्‍न’ से नवाजा जाता है.

मुख्य बिन्दु

  • लालकृष्‍ण आडवाणी 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्‍यसभा से सांसद रहे हैं. 3 बार भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष भी रहे चुके हैं.
  • उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था. 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
  • लालकृष्‍ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं. वे 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे.
  • आडवाणी के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में हुई थी. यहां से उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया.

66वां ग्रेमी अवॉर्ड: जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया सहित पांच भारतीय सम्मानित

66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स (66th Annual Grammy Awards) 2024 की घोषणा 4 फ़रवरी 2024 को की गयी थी. पुरस्कार समारोह लॉस एंजेलिस के क्रिप्टो. कॉम एरिना में आयोजित किए गये थे.

मुख्य बिन्दु

  • इस अवॉर्ड समारोह में भारत के पाँच सुपरस्टार गायकों ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता. इनमें गायक शंकर महादेवन, तबला वादक जाकिर हुसैन, सेल्वागणेश विनायकराव और गणेश राजगोपालन शामिल हैं.
  • भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं उनके बैंड ‘शक्ति’ के एल्बम ‘दिस मोमेंट’ को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम’ का अवॉर्ड मिला.
  • शक्ति बैंड, में ज़ाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, जॉन मैक्लॉघलिन, गणेश राजगोपालन और सेल्वगणेश विनायकराम शामिल हैं.

64वां ग्रैमी पुरस्कार के मुख्य विजेताओं की सूची

  • बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम: शक्ति, दिस मोमेंट
  • बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: मिडनाइट्स (टेलर स्विफ्ट)
  • बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग: साज़ा, स्नूज़
  • बेस्ट कंट्री एल्बम: लैनी विल्सन, बेल बॉटम कंट्री
  • बेस्ट पॉप एकल प्रदर्शन: माइली साइरस, फ्लावर्स

ग्रैमी पुरस्कार: एक दृष्टि

  • ग्रैमी अवार्ड (मूल रूप से ग्रामोफोन पुरस्कार), ‘द रेकॉर्डिंग अकादमी’ द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार मुख्य रूप से अंग्रेजी (भाषा) संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अलग-अलग श्रेणी में दिया जाता है.
  • ‘द रेकॉर्डिंग अकादमी’ अमेरिका में रिकॉर्डिंग कलाकारों, संगीतकारों, निर्माताओं और इंजीनियरों का एक प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन है.
  • ग्रैमी अवार्ड समारोह म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित समारोहों में से एक है.जिस तरह से सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ऑस्कर और पत्रकारिता के क्षेत्र में पुलित्जर अवार्ड माना जाता है, उसी तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में ग्रैमी अवार्ड का महत्व है.
  • ग्रैमी अवार्ड में कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता है. हालांकि, विजेताओं को एक ग्रैमी प्रतिमा मिलती है, जो सोने की बनी एक मूर्ति होती है.
  • प्रथम ग्रेमी अवार्ड समारोह 4 मई, 1959 को बेवर्ली हिल्स कैलिफोर्निया में बेवर्ली हिल्टन होटल और न्यूयॉर्क शहर में पार्क शेरेटन होटल आयोजित किया गया था.
  • रविशंकर वर्ष 1968 में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे.उन्होंने ‘सर्वश्रेष्ठ चैंबर संगीत प्रदर्शन’ की श्रेणी में ‘वेस्ट मीट्स ईस्ट’ नामक एल्बम के लिए जीता था.
  • भारत में, 2010 में एआर रहमान को ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल साउंडट्रैक के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिला था.

4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस, विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम

प्रत्येक वर्ष 4 फ़रवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है. यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस रोग के प्रति लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से दुनिया भर में मनाया जाता है.

विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) के द्वारा की गयी थी. 4 फरवरी 2000 को कैंसर के खिलाफ पेरिस में विश्व कैंसर सम्मेलन हुआ जहां यह तय हुआ कि हर साल चार फरवरी को कैंसर के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाएगा.

विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम

विश्व कैंसर दिवस को एक थीम, अभियान के साथ मनाया जाता है. 2016 से हर तीन साल एक ही थीम रखने का फैसला लिया गया. वर्ष (2022-2024) अभियान का थीम ‘केयर गैप बंद करें’ (Close the Care Gap) है. वर्ष (2019-2021) अभियान का थीम ‘मैं हूं और मैं रहूंगी/रहूंगा’ (I Am and I Will) था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय पैरालंपिक समिति तत्काल प्रभाव से निलंबित

खेल मंत्रालय ने समय पर चुनाव कराने में विफल रहने और दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण भारतीय पैरालंपिक समिति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.कार्यकारी समिति का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया था.नई समिति के गठन के लिए चुनाव अब 28 फरवरी को बेंगलुरु में होंगे.

फिजी के उपप्रधान मंत्री भारत की यात्रा पर

फिजी के उपप्रधान मंत्री, विमान प्रसाद, 4 से 10 फ़रवरी तक भारत की यात्रा पर हैं.विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव परमिता त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया.श्री प्रसाद आज विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और विदेश तथा शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात करेंगे.

गयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर मार्क भारत आएंगे

गयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर मार्क फिलिप्स 6 फ़रवरी को  भारत आएंगे.नई दिल्ली में वे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.वे 7 फ़रवरी को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से भी मिलेंगे.

गोवा में भारत ऊर्जा सप्‍ताह का आयोजन

प्रधानमंत्री 6 फ़रवरी को गोवा में भारत ऊर्जा सप्‍ताह  का उद्घाटन करेंगे.इस आयोजन में विभिन्‍न देशों के 17 ऊर्जा मंत्रियों और 35 हजार से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है.ऊर्जा सप्‍ताह के दौरान नौ सौ से अधिक संस्‍थाएं प्रदर्शनी भी लगाएंगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

May 7, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 04-06 मई 2026

May 4, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 01-03 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top