EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-12 जनवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु ( Atal Bihari Vajpayee Sewri-Nhava Sheva Atal Setu) का उद्घाटन किया था. यह पुल भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है. प्रधानमंत्री ने दिसम्‍बर 2016 में पुल की आधारशिला रखी थी.

मुख्य बिन्दु

  • अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन का पुल है. इसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है.
  • यह विश्व का 10वा सबसे लंबा भारत का सबसे लंबा और सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ता है.
  • यह मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को कम करेगा. इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ब्रिटेन यात्रा: दोनों देशों के बीच दो समझौते

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 8 से 9 जनवरी तक ब्रिटेन की यात्रा पर थे. उनके साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी था. इस प्रतिनिधि मंडल में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), सेवा मुख्‍यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी थे.

मुख्य बिन्दु

  • इस यात्रा के दौरान वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मिले. ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के प्रमुखों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की.
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रेंट शेप्‍स ने दोनों देशों के व्यापक रक्षा संबंधों की समीक्षा की. दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, सुरक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढाने से जुडे विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ.
  • भारत और ब्रिटेन के बीच दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गये. ये समझौते रक्षा अनुसंधान सहयोग से संबंधित थे. ये दोनों देशों के लोगों विशेषकर युवाओं के बीच संपर्क मजबूत करेंगे.

दसवां वाईब्रेन्‍ट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन गांधीनगर में आयोजित किया गया

दसवां वाईब्रेन्‍ट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (10th Vibrant Gujarat Global Summit) 2024 गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया गया था. इसका उद्घाटन 10 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ था.

मुख्य बिन्दु

  • वर्ष 2024 के वाईब्रेन्‍ट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का विषय ‘भविष्य का प्रवेश द्वार’ था. इसमें 34 भागीदार देशों और 16 भागीदार संगठनों ने हिस्सा लिया था.
  • भारतीय उद्योगपतियों के साथ-साथ लगभग 200 से अधिक वैश्विक सीईओ ने भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया.
  • इस शिखर सम्मेलन का उपयोग उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में भी किया गया था.
  • यह शिखर सम्मेलन सेमि कंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, ई-मोबिलिटी और अंतरिक्ष विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित था.
  • ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, यूएई, यूके, जर्मनी, नॉर्वे सहित 20 देशों के प्रतिनिधित्व करने वाले अनुसंधान क्षेत्र के एक हजार से अधिक प्रदर्शक इस व्यापार शो में भाग लिए. प्रधानमंत्री ने विश्‍व नेताओं शीर्ष कम्‍पनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक किए.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर रोड शो किए.
  • विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पादनों और सेवाओं को इस व्यापार शो में प्रस्तुत किया गया, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन, ग्रीन हाइड्रोजन, नवीनीकरणीय ऊर्जा और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते उद्योग भी शामिल थे.
  • भारत ने संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के साथ चार समझौते किए. यह नूतन स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, नवीकरणीय ऊर्जा, फूड पार्क और लॉजिटिक्‍स के क्षेत्र में सहयोग और निवेश से संबंध‍ित हैं.उद्योग जगत ने इस सम्‍मेलन में गुजरात में 2.38 लाख करोड रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की.
  • सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने 35 हजार करोड रुपये के निवेश से गुजरात में दूसरी कार निर्माण इकाई स्‍थापित करने का वायदा किया.
  • रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दक्षिण गुजरात के हाजिरा में भारत की पहली कार्बन फाइबर इकाई स्‍थापित करने की बात कही.
  • अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुजरात में दो लाख करोड रुपये निवेश करने को कहा है. इससे अगले पांच वर्ष में एक लाख लोगों को प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रोजगार मिलेगा.
  • कच्‍छ के खावडा में विश्‍व का सबसे बडा ग्रीन ऊर्जा पार्क अडानी समूह बना रहा है. इससे तीस गीगा वाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्‍पन्‍न होगी.
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
  • श्रीमती सीतारामन ने कहा क‍ि भारत में 2023 तक पिछले 23 वर्ष में 919 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ जिसमें से 65 प्रतिशत निवेश पिछले 9 वर्षों में आया है.

अमरीका और ब्रिटेन ने हूती आतंकी गुट के खिलाफ व्यापक हमले शुरू किए

अमरीका और ब्रिटेन ने यमन में हूती आतंकी गुट के खिलाफ व्‍यापक हमले शुरू कर दिए हैं. यह कार्रवाई लाल सागर से होकर गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हूती आतंकी गुट के लगातार हमलों के बाद की गई है.

मुख्य बिन्दु

  • अमरीकी राष्‍ट्रपति जो. बाइडन ने एक वक्‍तव्‍य में हमलों की पुष्टि की है. उन्‍होंने कहा कि हमले अमरीकी रक्षा बलों ने ब्रिटेन के साथ मिलकर ऑस्‍ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड के सहयोग से किए हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी कहा कि आत्‍मरक्षा के लिए ये हमले जरूरी हैं.
  • अमरीका ने लाल सागर में हूती धमकियों का मुकाबला करने के लिए दस देशों के एक नया बहुराष्ट्रीय कार्यवाही बल बनाया है. इस कार्यबल का नाम ऑपरेशन प्रोस्‍पर्टी गार्जेन (Operation Prosperty Guardian) रखा गया है. इस कार्यबल में बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, सिशिल्‍स, स्‍पेन और ब्रिटेन की नौसेनाएं शामिल हैं.
  • ईरान ने हूती विद्रोही समूहों का समर्थन किया है.  हूती विद्रोही समूह इस्राइल-हमास संघर्ष के विरोध में लाल सागर में व्यापारियों के जहाजों पर हमले कर रहा है.

कौन हैं हूती?

  • हूती यमन के अल्पसंख्यक शिया ‘ज़ैदी’ समुदाय का एक हथियारबंद समूह है. इस समुदाय ने 1990 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के कथित भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए इस समूह का गठन किया था. उनका नाम उनके अभियान के संस्थापक हुसैन अल हूती के नाम पर पड़ा है.
  • 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक़ पर हुए हमले में हूती विद्रोहियों ने नारा दिया था, ‘’ईश्वर महान है. अमेरिका का ख़ात्मा हो, इसराइल का ख़ात्मा हो. यहूदियों का विनाश हो और इस्लाम का विजय हो.’’

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023: सूरत और इंदौर संयुक्त विजेता घोषित

केन्‍द्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण (Swachh Survekshan) पुरस्कार 2023 की घोषणा 11 दिसम्बर को की थी. इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से सबसे स्वच्छ शहर का पहला पुरस्कार दिया गया. इंदौर को लगातार सातवीं बार सबसे स्‍वच्‍छ शहर का खिताब दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में विजेताओं को पुरस्‍कार दिए.

मुख्य बिन्दु

  • स्‍वच्‍छता के मामले में छह बार से लगातार इंदौर पहले स्थान पर बना हुआ था. सातवीं बार इंदौर के साथ इस लिस्‍ट में सूरत का नाम भी शामिल है. पहली बार सूरत भी संयुक्त तौर पर सबसे स्वच्छ शहर बन गया.
  • राज्यों में महाराष्ट्र को सबसे स्वच्छ राज्‍य घोषित किया गया. दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और तीसरे नंबर पर  छत्तीसगढ़ रहा. पिछले साल मध्य प्रदेश को देश का सबसे स्वच्छ राज्य चुना गया था.
  • भोपाल को देश की स्वच्छतम राज्य राजधानी का खिताब मिला है. पिछले साल भी ये खिताब भोपाल के ही पास में था. देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले महानगरों की श्रेणी में भोपाल को देश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर चुना गया.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स 2023: भारत 80वें स्थान पर, सिंगापुर शीर्ष स्थान पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स (Henley Passport Index) 2023 रिपोर्ट हाल ही में जारी की गयी थी. 199 देशों की इस पासपोर्ट रैंकिंग रिपोर्ट में भारत 80वें स्थान पर है. भारत की रैंकिंग में पिछले रैंकिंग रिपोर्ट से 3 स्थान का सूधार हुआ है. इस सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है.

दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से जर्मनी, इटली और स्पेन है. जापान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, लक्समबर्ग और स्वीडन ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

हेनले पासपोर्ट रैंकिंग क्या है?

  • हेनले पासपोर्ट रैंकिंग को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आंकड़ों के आधार पर हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी किया जाता है.
  • यह रैंकिंग देशों के पासपोर्ट की ताकत पर निर्भर करती है. इस रैंकिंग में स्कोर का मतलब है कि कितने देशों में उस पासपोर्ट के जरिए वीजा मुक्त या वीजा आन-अराइवल प्रवेश मिल सकता है.
  • जिस देश के पासपोर्ट के जरिए बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल सबसे अधिक देशों में आने-जाने की छूट होती है, उसकी रैंकिंग सबसे अच्छी होती है.

भारत के पासपोर्ट पर 62 देशों में बिना वीजा यात्रा

रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर है. भारतीय पासपोर्ट धारक भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाऊ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरिशस, सेशेल्स, जिम्बॉब्वे, यूगांडा, ईरान और कतर सहित 62 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स 2023: एक दृष्टि

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर  हैं. इस देश के नागरिक वीजा के बिना ही 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं.
  • इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से जर्मनी, इटली और स्पेन हैं. इन देशों के पासपोर्टधारक 190 देशों में वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं.
  • अमेरिका इस रैंकिंग में 8वें स्थान पर है. अमेरिका के पासपोर्टधारक को 184 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते है.
  • पड़ोसी देश चीन के पासपोर्ट का रैंकिंग में 63वां स्थान है. चीन के पासपोर्ट का 80 देशों में वीजा फ्री एक्सेस है और पाकिस्तान का पासपोर्ट जो 100वें स्थान पर है, उसका 33 देशों में वीजा फ्री एक्सेस है.
  • इस रैंकिंग में अफगानिस्तान, इराक और सीरिया सबसे खराब पासपोर्ट वाले देश बने हुए. अफगानिस्तान अंतिम 103वें स्थान पर है.

10 जनवरी: विश्‍व हिंदी दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है. विदेशों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस मनाया जाता है.

2006 में इसी दिन पहली बार नागपुर में प्रथम विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था.

विश्व में हिंदी की स्थिति

  • हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. भारत के करीब 77 प्रतिशत लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं. देश में हिंदी को राजकीय भाषा बनाने वाला पहला राज्य बिहार था.
  • अमेरिका के 45 विश्वविद्यालयों सहित पूरी दुनिया के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई जारी है.
  • हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने की पहल
  • भारत सरकार ने हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए एक पहल शुरू की है. इस पहल में संयुक्त राष्ट्र के उस नियम में बदलाव की मुहिम शुरू की गयी है जिसमें इस प्रस्ताव का अनुमोदन करने वाले देशों पर खर्च वहन करने का जिम्मा डाला गया है.

संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा के लिए नियम व शर्तें

  • संयुक्त राष्ट्र में किसी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए दो-तिहाई देशों द्वारा अनुमोदन जरूरी होता है.
  • अनुमोदन करने वाले देशों को इसके लिए होने वाले व्यय में हिस्सेदारी वहन करनी होती है.
  • भारत पूरा खर्च वहन करने के लिए तैयार है लेकिन नियम के कारण ऐसा संभव नहीं है. इसी वजह से जर्मन एवं जापानी भाषा को भी संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा नहीं मिल पाया है.

12 जनवरी 2024: स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस

12 जनवरी 2024 को भारत के महान आध्‍यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती थी. इस दिन को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ (National Youth Day) के रुप में मनाता जाता है. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया.

स्‍वामी विवेकानंद ने विश्व को वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से अवगत कराया था. उठो, जागो, और ध्येय की प्राप्ति तक रूको मत… स्वामी विवेकानंद का ये संदेश सदा सर्वदा देश और दुनिया के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा.

स्वामी विवेकानंद: एक दृष्टि

  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था. उनका मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था. विवेकानंद को भारत में हिन्दू धर्म के पुनर्जागरण व राष्ट्रवाद का प्रेरणा-श्रोत माना जाता है. वे प्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे. स्वामी विवेकानंद का निधन 4 जुलाई, 1902 को हुआ था.
  • स्वामी विवेकानंद ने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया था और विश्व को हिन्दू धर्म का परिचय करवाया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भूटान के संसदीय चुनावों में शेरिंग तॉबगे की पीडीपी ने बहुमत प्राप्त किया

भूटान के संसदीय चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तॉबगे की पीपल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बहुमत प्राप्त किया है. सत्‍ता में वापसी के लिए 47 नेशनल असेम्‍बली की सीटों में से पीडीपी ने 30 सीटें जीती हैं. वहीं भूटान तेंद्रेल पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है. 58 वर्षीय तॉबगे दूसरी बार प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

श्री ग्रैब्रियल अत्तल फ्रांस के नये प्रधानमंत्री होंगे

श्री ग्रैब्रियल अत्तल फ्रांस के नये प्रधानमंत्री होंगे. वे वर्तमान में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. 34 वर्षीय गेब्रियल अत्‍तल आधुनिक फ्रांस के इतिहास के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. श्री अत्‍तल एलिजाबेथ बर्न का स्‍थान लेंगे जिन्‍होंने 20 महीने कार्यभार संभालने के बाद इस्‍तीफा दे दिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top