EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20-21 जुलाई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय नौसेना ने INS सिंधुध्वज पनडुब्बी को सेवामुक्त किया

भारतीय नौसेना ने 17 जुलाई INS सिंधुध्वज पनडुब्बी (सबमरीन) को सेवामुक्त कर दिया. नौसेना में 35 साल तक सेवा देने के बाद इसे सेवामुक्त किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नौसेना की पूर्वी कमान के प्रमुख वाईस एडमिरल विश्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे.

INS सिंधुध्वज: एक दृष्टि

  • INS सिंधुध्वज रूस द्वारा निर्मित डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बी हैं, जिन्हें 1970 के दशक में डिजाइन किया गया था. रूस से प्राप्त इस पनडुब्बी को 1987 में नौसेना में शामिल किया गया था.
  • इस पनडुब्बी के प्रतीक चिह्न में ग्रे रंग की नर्स शार्क है इसके नाम का अर्थ है समुद्र (सिंधु) पर ध्वज धारण करने वाला.
  • यह एकमात्र पनडुब्बी थी जिसे प्रधान मंत्री मोदी द्वारा इनोवेशन के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (CNS) रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था.

उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए जागृति शुभंकर

उपभोक्ता मामलों के विभाग (DOCA) ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर सशक्त बनाने हेतु जागृति नाम का शुभंकर का अनावरण किया है. इसे विभिन्न मीडिया अभियानों में टैगलाइन “जागो ग्राहक जागो” के साथ दिखाया जाएगा.

  • ‘जागृति’ शुभंकर उपभोक्ताओं को अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगा. यह विभिन्न सरकारी पहलों के बारे में उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेगा.
  • यह उपभोक्ताओं के कई विषयों जैसे हॉलमार्किंग, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधान, वजन और माप अधिनियम के प्रावधान, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1915 इत्यादि पर जागरूकता बढ़ाएगा.

NIRF 2022 रैंकिंग, IIT मद्रास पहले स्थान पर

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 16 जुलाई को देशभर के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 रैंकिंग जारी की थी. इसमें विभिन्न कटेगरी में देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची जारी की गई है.

NIRF 2022 रैंकिंग: मुख्य बिन्दु

  • NIRF इंजीनियरिंग रैंकिग 2022 में IIT मद्रास पहले स्थान पर है. IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
  • मेडिकल कॉलेज श्रेणी में, AIIMS नई दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई को डेंटल कॉलेज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है.
  • सर्वश्रेष्ठ कॉलेज की श्रेणी में मिरांडा हाउस पहले और हिंदू कॉलेज और प्रेसीडेंसी दूसरे स्थान पर है.
  • प्रबंधन श्रेणी में IIM अहमदाबाद को भारत में सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल का दर्जा दिया गया है जबकि IIM बैंगलोर दूसरे स्थान पर है.

NIRF रैंकिंग: एक दृष्टि

NIRF (National Institutional Ranking Framework) की स्थापना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2015 में की थी. NIRF रैंकिंग के अंतर्गत टीचिंग, लर्निंग एण्ड रिसोर्सेस, रिसर्च एण्ड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम्स, आउटरीच एण्ड इन्क्लूजिविटी और पीअर पर्सेप्शन जैसे मापदंडों के आधार पर देश के संस्थानों की रैंकिंग हर साल जाती की जाती है.


नरिंदर बत्रा ने IOC और FIH में अपने पदों से इस्तीफा दिया

भारत के अनुभवी खेल प्रशासक नरिंदर बत्रा ने 18 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसके साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्यता भी छोड़ दी.

इससे पहले 25 मई को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में ‘आजीवन सदस्य’ के पद को खत्म कर दिया था. बत्रा ने 2017 में हॉकी इंडिया के आजीवन सदस्य के रूप में ही IOA का चुनाव लड़ा और जीता था.

श्री बत्रा 2019 में IOC के सदस्य बने थे. वह 2016 में FIH के अध्यक्ष बने और पिछले साल दूसरे कार्यकाल के लिए इस पद के लिए चुने गए थे.


जाने-माने पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का निधन

जाने-माने पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का 18 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया. 82 साल के भूपिंदर सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत आकाशवाणी से की थी और वे दिल्ली दूरदर्शन से भी जुड़े रहे.

उन्होंने फिल्‍मों में कई गीतों को अपनी मधुर आवाज दी. उन्हें मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां, हकीकत और कई अन्य फिल्मों में सुरीले गीतों के लिए याद किया जाता है.


20 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) मनाया जाता है. शतरंज, खेलों के इतिहास में सबसे प्राचीन और सबसे लोकप्रिय होने के कारण यह राष्ट्रों के बीच निष्पक्षता, समानता, आपसी सम्मान और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

1924 में इसी दिन इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) की स्थापना हुई थी. इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाने का विचार यूनेस्को (UNESCO) द्वारा प्रस्तावित किया गया था. संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर एक दिवस के रूप में मनाने की मान्यता 2019 में दी थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की बैठक

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की बैठक चूशूल-मोल्दो सीमा पर भारतीय सैन्य शिविर में हुई. दोनों पक्ष पश्चिमी सेक्टर में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए. वे निकट संपर्क बनाए रखने तथा सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए.

श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा

श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल की घोषणा की है. श्रीलंका में जारी अशांति और आर्थिक संकट से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है. जन-सुरक्षा के हितों, सार्वजनिक व्यवस्था के संरक्षण तथा आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए आपातकाल लगाया गया है.

ISSF विश्‍व कप में भारत को पुरुषों की स्किट स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक

भारतीय निशानेबाज मेराज अहमद खान ISSF विश्‍व कप में पुरुषों की स्किट स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं. विश्‍व कप में भारत पांच स्‍वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्‍य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है.

NSD का 22वां भारत रंग महोत्सव

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का 22वां भारत रंग महोत्सव 2022 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाया जा रहा है. NSD ने अपने इस वर्ष के महोत्सव को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 इंग्लैंड के बर्मिंघम में

राष्ट्रमंडल खेल 2022 इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक खेला जाएगा. भारत के कुल 215 खिलाड़ी 19 खेलों की 141 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे.

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव

श्रीलंका में 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है. रानिल विक्रम सिंघे, डुलास अलापेरुमा और अनुरा कुमारा दिशानायके के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. 225 सदस्यों की संसद में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नियुक्त किया जाएगा. राष्ट्रपति का वर्तमान कार्यकाल नवंबर में 2024 में समाप्त होना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top