EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 नवम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चीन और अमरीका के राष्‍ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 16 नवम्बर को बहुप्रतिक्षित वर्चुअल बैठक हुई. दोनों नेताओं के बीच यह पहली वर्चुअल बैठक थी. यह बैठक दोनों देशों के आपसी संबंधी में तनाव कम करने के लिए आयोजित की गयी थी.

बैठक में दोनों नेताओं के बीच बातचीत में ताइवान, हिन्‍द प्रशांत और व्‍यापार जैसे विवादित मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में दोनों नेताओं ने संघर्ष से बचने और जलवायु परिवर्तन तथा ऊर्जा सुरक्षा जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर बल दिया.

अमरीकी राष्‍ट्रपति ने चीन के राष्‍ट्रपति से कहा कि वे एक स्‍वतंत्र, खुला और सुरक्षित हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करें. चीन के राष्‍ट्रपति ने कहा कि जो लोग ताइवान का समर्थन कर रहे हैं, वे आग से खेल रहे हैं. अमरीका ने अपनी उस नीति को दोहराया जिसमें वह ताइवान की स्‍वतंत्रता का समर्थन नहीं करता है, लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने 16 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए वे C-130 हरक्‍युलिस विमान से करवल कीरी हवाईपट्टी पहुंचे थे. यह पहली बार था जब देश के प्रधानमंत्री विमान में सवार होकर सीधे एक्‍सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लैंड किये थे. उद्घाटन के बाद, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: एक दृष्टि

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के चांद सराय गांव को NH-31 पर गाजीपुर जिले के हैदरिया गांव से जोड़ता है. इसकी लंबाई 340.8 किमी है. यह 6-लेन का है जिसे 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है.
  • यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है. इसे “उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण” (UPEIDA) द्वारा विकसित किया गया है. UPEIDA द्वारा इसका निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू किया गया था. इस परियोजना की लागत 22,494 करोड़ रुपये है.
  • इस एक्सप्रेस-वे में विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए सुल्तानपुर जिले के निकट अखलकिरी कारवत गांव में 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी भी शामिल है.
  • इस एक्‍सप्रेस-वे पर आठ पैट्रोल स्‍टेशन और चार सीएनजी स्‍टेशन बनाये जायेंगे. जल्‍द ही एक्‍सप्रेस-वे पर इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद हो जायेगी. अभी फिलहाल कुछ दिनों तक इस एक्‍सप्रेस-वे पर यात्रा मुफ्त रहेगी.

प्रख्यात लेखिका मन्नू भंडारी का निधन

प्रख्यात लेखिका मन्नू भंडारी का 16 नवम्बर को निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थी. उन्हें ‘नई कहानी’ आंदोलन के अग्रदूतों में से एक माना जाता है.

भंडारी की कुछ उल्लेखनीय कृतियों में- आपका बंटी, मैं हार गई, आंखों देखा झूठ, त्रिशंकु, महाभोज, एक प्लेट सैलाब, यही सच है और अन्य कहानियां और तीन निगाहें एक तस्वीर शामिल हैं.

मन्नू भंडारी का जन्म मध्य प्रदेश के भानपुरा शहर में हुआ था और राजस्थान के अजमेर में पली-बढ़ी. उनके पिता सुखसंपत राय एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजी से हिंदी और अंग्रेजी से मराठी शब्दकोशों पर काम किया.


16 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस

16 नवम्बर 2021 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया गया था. राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में आम लोगों को प्रेस के बारे में जागरूक करना और उनको प्रेस के नजदीक लाना है. इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद ने ‘हू इज नॉट अफ्रेड ऑफ मीडिया’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया था.


16 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया था. 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाने का निर्णय लिया था. यूनेस्को ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए ‘मदनजीत सिंह पुरस्कार’ की स्थापना की थी.


16 नवंबर: पहला लेखा परीक्षा दिवस मनाया गया

16 नवंबर 2021 को पहला लेखा परीक्षा दिवस (Audit Diwas) मनाया गया. यह दिवस CAG की ऐतिहासिक उत्पत्ति और शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही में इसके द्वारा किए गए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जा रहा है.

16 नवंबर 1860 को ही देश का पहला महालेखा परीक्षक ने अपना कार्यभार संभाला था, इसलिए इस दिन को ऑडिट दिवस के रूप में चुना गया. अब हर वर्ष 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जाएगा.

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) भारत में संवैधानिक प्राधिकरण है. इसका उल्लेख भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 किया गया है. CAG को केंद्र और राज्य सरकारों की सभी प्राप्तियों और व्ययों की लेखा परीक्षा करने का अधिकार है. CAG सरकार के स्वामित्व वाले निगमों का वैधानिक लेखा परीक्षक है. गिरीश मुर्मू भारत के वर्तमान CAG हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

शिमला में 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 नवम्बर को वर्चुअल माध्‍यम से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्‍बोधित करेंगे. पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन का यह सौंवा वर्ष है. 1921 में शिमला में पहला पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन आयोजित किया गया था. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला मुख्‍य अतिथि के रूप में इस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि राज्‍यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह भी इसमें हिस्‍सा लेंगे.

तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में चुना है. इस गांव को यह प्रतिष्ठित सम्मान 2 दिसम्‍बर को स्पेन की राजधानी मेड्रिड में संगठन की महासभा के 24वें सत्र के अवसर पर दिया जाएगा.

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन टी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन टी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला 17 नवम्बर से शुरू होगी. पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच जयपुर में खेला जायेगा. दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची में और तीसरा तथा अंतिम मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जायेगा. टी-20 श्रृखंला में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और के एल राहुल उपकप्तान होंगे.

तंजावुर में देश के पहले खाद्य संग्रहालय का उद्घाटन

वाणिज्य, उद्योग, खाद्य और जन आपूर्ति मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने 15 नवम्बर को तमिलनाडु के तंजावुर में देश के पहले खाद्य संग्रहालय का किया था. इसकी स्थापना भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) द्वारा की गयी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top