EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

‘फोर्ब्स’ पत्रिका ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की ताजा सूची जारी की, जेफ बेजोस शीर्ष पर

प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की ताजा सूची 9 अप्रैल को जारी की. यह सूची ऐसे वक्त में जारी की गई है, जब कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है.

विश्व में सबसे अमीर

इस सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं. उनकी मौजूदा संपति 113 बिलियन डॉलर आंकी गयी है. जेफ बेजोस के बाद माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स कुल संपत्ति 98 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर और LVVH (LVMHF) के अध्यक्ष और CEO बर्नार्ड अर्नाल्ट 76 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

विश्व में सबसे अमीर भारतीय

‘फोर्ब्स’ की इस सूची के अनुसार HCL के शिव नाडर, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक तथा अडाणी समूह के गौतम अडाणी अब फोर्ब्स की 100 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं. अंबानी की इस समय कुल संपत्ति 44.3 बिलियन डॉलर है. इसके साथ ही वह सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं. मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं.

इस सूची में दूसरे अमीर भारतीय मुंबई के बड़े निवेशक राधाकृष्ण दमानी हैं, जो विश्व रैंकिंग में 34वें पायदान पर हैं. ‘इंडिया के रिटेल किंग’ नाम से मशहूर दमानी की कुल संपत्ति 16.6 बिलियन डॉलर है. दमानी सुपर मार्केट चेन डी-मार्ट के मालिक हैं.

विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कारों की घोषणा

विजडन क्रिकेटर्स पुस्तक ने वर्ष 2020 के विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Wisden Cricketers of the Year) 2020 पुरस्कारों की घोषणा 8 अप्रैल को की.

लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड

इस वर्ष इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ‘लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड’ (leading cricketer in the world) चुना गया. पिछले लगातार तीन साल (2016, 2017 और 2018) से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ‘लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड’ चुना जा रहा था जो कि रिकॉर्ड है. इस बार विजडन की क्रिकेटरों की लिस्ट में कोई भी भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया.

स्टोक्स ने पहली बार यह सम्मान हासिल किया है. विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2003 से शुरू किया गया था जिसके बाद स्टोक्स इसे हासिल करने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 2005 में यह सम्मान मिला था.

विजडन वीमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

विजडन ने ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर एलिस पेरी को ‘वीमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना है. पेरी उन पांच खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जिन्हें विजडन का वर्ष का क्रिकेटर चुना गया है. वो इस लिस्ट में शामिल तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक हैं. पेरी को इससे पहले 2016 में भी ‘वीमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना था.

विजडन लीडिंग T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल T20 को ‘लीडिंग T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ (Leading T20 Cricketer of the Year) चुना गया है.

चुने गए अन्य पांच खिलाड़ी

विजडन द्वारा क्रिकेटर्स ऑफ़ इयर चुने गए अन्य पांच खिलाड़ी है, जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), साइमन हैमर (दक्षिण अफ्रीका), मारनस लाबुस्चगने (ऑस्ट्रेलिया) और एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया- महिला) हैं.

विजडन क्रिकेटर्स: एक दृष्टि

‘विजडन क्रिकेटर्स’ अल्मनाक (क्रिकेट के बाइबिल) क्रिकेट की एक संदर्भ पुस्तक है जिसे युनाइटेड किंगडम में प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है. इसे दुनिया की सबसे प्रसिद्ध खेल संदर्भ पुस्तक माना जाता है.


हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन (Honor Blackman) का 6 अप्रैल को निधन हो गया. वे 94 वर्ष की थीं. ब्लैकमैन ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया है, हालांकि उनके सुपरहिट किरदारों में फिल्म ‘गोल्डफिंगर’ और टीवी शो ‘एवेंजर्स’ का बड़ा हिस्सा शामिल है.

ऑनर ब्लैकमैन 1964 की जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘गोल्डफिंगर’ में सीन कॉनरी के साथ ‘Pussy Galore’ की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था. उन्होंने 1960 के दशक की लोकप्रिय टीवी शो ‘एवेंजर्स’ में ‘कैथी गेल’ का किरदार निभाया था.


9 अप्रैल: केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 55वां शौर्य दिवस मनाया

केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को ‘शौर्य दिवस’ मनाती है. इस वर्ष यानी 2020 में 55वां शौर्य दिवस मनाया गया.

शौर्य दिवस का इतिहास

आज के ही दिन अप्रैल 1965 में पाकिस्तानी सीमा से लगे हुए भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान सेना ने ‘डेज़र्ट हॉक’ ऑपरेशन चलाया था. पाकिस्तान सीमा से लगे गुजरात के कच्‍छ केरण क्षेत्र में सरदार एवं टॉक पोस्टों पर CRPF की द्वितीय वाहिनी के दो कम्पनियां तैनात थी.

CRPF की एक इस टुकड़ी ने गुजरात में कच्‍छ केरण में सरदार पोस्‍ट पर बहादुरी से लड़ते हुए पाकिस्‍तानी ब्रिगेड के हमले को नाकाम किया था. CRPF के जवानों ने पाकिस्‍तान के 34 सैनिकों को मार गिराया था और चार को जीवित पकड़ा था. इस युद्ध में CRPF के 6 जवानों ने निडरता से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और इतिहास में अमर हुए.

यह दुनिया के इतिहास में हुए अनेक युद्धों में से एकमात्र ऐसा युद्ध था जिसमें पुलिसबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने दुश्मन की विशाल ब्रिगेड को घुटने टेक वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. CRPF के जवानों द्वारा दिखाई गई इस बहादुरी को हमेशा याद करने के लिए 9 अप्रैल का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): एक दृष्टि

  • CRPF भारत में सबसे बड़ी केंद्रीय सशस्त्र अर्ध-सैनिक बल है. यह गृह मंत्रालय (MHA) के तहत काम करता है.
  • यह क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया. भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया.
  • CRPF का मुख्य कार्य पुलिस कार्रवाई में राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही करना है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ओड़िसा ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई: ओड़िसा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है. यह 15 अप्रैल को खत्म होने जा रही थी. लॉकडाउन बढ़ाने वाला ओड़िसा देश का पहला राज्य बन गया है.

प्रधानमंत्री ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से वार्ता की: प्रधानमंत्री ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ टेलीफोन पर वार्ता की. दोनों नेताओं ने कोविड -19 वैश्विक महामारी और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों और आर्थिक स्थिति के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की और जारी शोध एवं अन्य अहम विषयों पर एक-दूसरे से परामर्श और अनुभव साझा करना करने पर सहमति व्यक्त की.

ऑस्ट्रेलिाई क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा स्थगित: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिाई क्रिकेट बोर्ड ने जून 2020 में होने वाले बांग्लादेश दौरे को स्थगित कर दिया है. इस टेस्ट सीरीज की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला का निधन: जाने-माने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला का अमेरिका में कोरोनोवायरस संक्रमण से निधन हो गया. कंचिबोतला यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया (UNI) के संवाददाता थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top