EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस 2020, नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल का खिताब जीता

‘ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस 2020’ प्रतियोगिता 14 जनवरी से 2 फरवरी तक ऑस्ट्रेलियन के मेलबर्न में खेला गया. इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब सर्बिया नोवाक जोकोविच ने जीता. जोकोविच ने रिकॉर्ड आठवीं बार यह खिताब है. यह उनका 17वां ग्रैंड स्लैम खिताब है.

इस प्रतियोगिता के विजेताओं और उप-विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

विजेताओं की पूर्ण सूची

स्पर्धाविजेताउप-विजेता
पुरुष एकलनोवाक जोकोविच (सर्बिया)डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)
महिला एकलसोफ़िया केनिन (अमेरिका)गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन)
पुरुष डबल्ससलिसबरी (इंग्लैंड) और राजीव राम (अमेरीका)Max Purcell (ऑस्ट्रेलिया) और Luke Saville (ऑस्ट्रेलिया)
महिला डबल्सTímea Babos and Kristina MladenovicHsieh Su-wei and Barbora Strýcová
मिक्स डबल्स बारबोरा क्रेचीकोवा और निकोला मेक्तिचBethanie Mattek-Sands and Jamie Murray

ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस: एक दृष्टि

  • ऑस्ट्रेलियाई ओपन चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में से एक है. अन्य तीन ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं. ये ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा संचालित किया जाता है.
  • यह प्रत्येक वर्ष खेला जाने वाला पहला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है जिसका आयोजन जनवरी माह में ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न पार्क में होता है.
  • पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन 1905 में वेराहौसमैन क्रिकेट मैदान में आयोजित किया गया था. उस समय इसे ऑस्ट्रेलेसियन चैम्पिअन्शिप का नाम दिया गया क्योंकि 1912 तक इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड दोनों ने किया था.

मध्‍य प्रदेश ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ लागू करने में पहला स्‍थान हासिल किया

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) लागू करने में मध्‍य प्रदेश ने पहला स्‍थान हासिल किया है. इंदौर जिले को इस योजना में बेहतर कार्य के लिए पहला स्‍थान मिला है.

मध्य प्रदेश में, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 14 लाख 55 हजार से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है. लगभग 13 लाख 40 हजार महिलाओं को पहली किस्त मिल चुकी है, वहीँ, लगभग 12 लाख महिलाओं को दूसरी और 8 लाख 80 हजार महिलाओं को तीसरी किस्त का भुगतान किया गया है.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: एक दृष्टि
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को गर्भावस्था के कारण मजदूरी से होने वाले नुकसान और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस योजना को 1 जुलाई 2017 को देश के सभी जिलों में लागू किया गया था.


अद्दू पर्यटन क्षेत्र स्‍थापित करने के लिए भारत और मालदीव में समझौता

भारत और मालदीव ने मालदीव में अद्दू पर्यटन क्षेत्र स्‍थापित करने के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर 2 फरवरी को हस्‍ताक्षर किए. अद्दू पर्यटन क्षेत्र मालदीव में अद्दू अतोल के पांच द्वीपों पर होगा. इस परियोजना की लागत चौबीस लाख नब्‍बे हजार डॉलर होगी.

इन समझौता ज्ञापनों पर मालदीव में भारतीय उच्‍चायुक्‍त संजय सुधीर, मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद तथा अद्दू नगर परिषद के प्रतिनिधि ने हस्‍ताक्षर किए. होराफूशी में बोतल बंद पानी का संयंत्र स्‍थापित करने के एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्‍ताक्षर किए गए.


टिड्डियों की वजह से सोमालिया ने देश में आपातकाल की घोषणा की

पूर्वी अफ्रीका में टिड्डियों के प्रकोप की वजह से सोमालिया ने देश में आपातकाल की घोषणा की है. दरअसल, वनस्पितयों को खाने वाले कीटों की वजह से सोमालिया के लिए खाद्य सुरक्षा एक बड़ा मसला बन गया है और ऐसी आशंकाएं हैं कि इस स्थिति पर अप्रैल से पहले काबू नहीं पाया जा सकेगा.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सोमालिया और इथियोपिया में बीते 25 सालों में टिड्डियों का आतंक काफ़ी बढ़ा है. हालांकि सोमालिया इस क्षेत्र का ऐसा पहला देश है जिसने ऐसी स्थिति के लिए आपातकाल की घोषणा की है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

OIC बैठक में ईरान के हिस्सा लेने पर रोक: सऊदी अरब ने ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) की बैठक में ईरान के प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है. जेद्दा में 3 फरवरी को आयोजित होने वाली इस बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ‘मध्य-पूर्व शांति प्रस्ताव’ पर चर्चा होनी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top