EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने न्‍यूजीलैंड से क्रिकेट सीरीज 5-0 से जीती, सभी मैच जीतने वाली विश्व की पहली टीम बनी

भारत ने न्‍यूजीलैंड से 5 मैचों की T20 क्रिकेट सीरीज 5-0 से जीत ली है. इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 2 फरवरी को माउंट मौंगानुई में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को 7 रनों से पराजित किया. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों 3 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

सभी मैच जीतने वाली विश्व की पहली टीम

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 मैचों की किसी द्विपक्षीय T20 सीरीज के सभी मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपनी मेजबानी में तीन या उससे अधिक मैचों की द्विपक्षीय T20 सीरीज के सभी मैच नहीं हारे थे। 2005 के बाद से अपनी मेजवानी में किसी द्विपक्षीय T20 सीरीज में सभी मैच हारने का वाकया केवल एक बार हुआ, जब फरवरी 2008 में उसे इंग्लैंड ने 2-0 से पराजित किया था।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20 क्रिकेट सीरीज न्‍यूजीलैंड में 24 जनवरी से 2 फरवरी तक खेला गया था. ऑकलैंड में खेले गये इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 6 विकेट से पराजित किया था. सीरीज का दूसरा मैच भी ऑकलैंड में हुआ था. इस मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 7 विकेट से पराजित किया था. हैमिल्‍टन में खेले गये तीसरे और वेलिंग्‍टन में खेले गये चौथे मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को सुपर ओवर में पराजित किया था.

मालदीव को राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से फिर से शामिल किया गया

मालदीव को राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से 1 फरवरी को फिर से शामिल कर लिया गया. मालदीव अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड और लोकतांत्रिक सुधार पर प्रगति के अभाव को लेकर निलंबित किए जाने की चेतावनी के बाद 2016 में राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था.

मालदीव ने राष्ट्रमंडल से फिर से जुड़ने का अनुरोध दिसंबर 2018 में किया था जब उसके राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रमंडल महासचिव पैट्रीशिया स्कॉटलैंड को पत्र लिखा था. मालदीव राष्ट्रमंडल में ऐसे समय फिर से शामिल हुआ है जब ब्रिटेन 47 साल सदस्य रहने के बाद यूरोपीय संघ से अलग हुआ है.


2 फरवरी: विश्व आर्द्र भूमि दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस (World Wetlands Day) के रूप में मनाया जाता है. मानवता और ग्रह के लिए आर्द्रभूमि के मूल्य पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. विश्व आर्द्र भूमि दिवस 2020 का विषय ‘Wetlands and Biodiversity’ है.

1971 में इसी दिन ईरान के शहर रामसर में कैस्पियन सागर के तट पर आर्द्रभूमि पर एक अभिसमय (Convention on Wetlands) को अपनाया गया था. पहली बार ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ 2 फरवरी, 1997 को रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया था.

आर्द्रभूमि क्या होता है?

आर्द्रभूमि (wetland) ऐसा भूभाग होता है जिसका बड़ा हिस्सा किसी जल से संतृप्त हो या उसमें डूबा रहे. आर्द्रभूमि के कई लाभ हैं. यह जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है. भारत में आर्द्रभूमि ठंडे और शुष्क इलाकों से लेकर मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों और दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है.

आर्द्रभूमि कार्बन के भंडारण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े चरम मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. वे बाढ़ को कम करती हैं, पीने के पानी की भरपाई करती हैं, कचरे को छानती हैं, शहरी हरे स्थान प्रदान करते हैं और आजीविका का स्रोत हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

त्रिकोणीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: 20 ओवर की त्रिकोणीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. कैनबरा में खेले गये इस मैच में भारत ने 9 विकेट पर 103 रन बनाये थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर और 5 गेंद में 6 विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस प्रतियोगिता के पहले मैच में भारत ने इंग्‍लैंड को पांच विकेट से हरा दिया था.

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस 2020: ऑस्ट्रेलियन के मेलबर्न में ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस 2020’ प्रतियोगिता खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रिया के डोमेनिक थीम को हराकर 17वीं बार ग्रैंड स्लैम का खिताब जीत लिया है. पुरुषों के डबल्स का खिताब इंग्लैंड के जो सलिसबरी और अमेरीका के राजीव राम की जोड़ी ने जीता. इससे पहले, महिला सिंगल्स का खिताब अमरीका की सोफिया केनिन ने जीता.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top