EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

7वां ICC महिला क्रिकेट T-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है

ICC महिला T-20 विश्व कप (ICC Women’s T20 World Cup 2020) ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जा रहा है. यह महिला T20 विश्वकप टूर्नामेंट का 7वां संस्करण है.

इस प्रतियोगिता का पहला मैच सिडनी के शोग्राउंड स्टेडियम में भारत और गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.5 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

भाग लेने वाली टीमें और ग्रुप

7वें महिला T20 विश्वकप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं. इन सभी टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. भारतीय टीम को ग्रुप A में रखा गया है.

ग्रुप-A: भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश
ग्रुप-B: इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और थाईलैंड

भारतीय टीम के मैच

भारतीय टीम कुल 4 लीग स्टेज मुकाबले खेलेगी. इसमें पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 फरवरी को सिडनी में खेला जाएगा. भारतीय टीम को अपने ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में 24 फरवरी को बांग्लादेश का सामना करना है. तीसरे लीग मैच में 27 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ना है. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत को श्रीलंका के खिलाफ 29 फरवरी को खेलना है.

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेट-कीपर), अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़.

अब तक 6 बार T-20 वर्ल्ड कप

अब तक 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप हो चुके हैं. भारत एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीत चुका है. वह मौजूदा चैम्पियन भी है. पिछली बार उसने फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था. भारत 3 बार (2009, 2010, 2018) में सेमीफाइनल में पहुंचा है. पिछली बार उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी.

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020 का दिल्ली में आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन (IJC) 2020 का आयोजन 22-23 फरवरी को दिल्ली में किया गया. इस सम्मेलन में 47 देशों के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल और अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के जज ने हिस्सा लिया।

इस सम्मेलन का आयोजन सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया गया था जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस सम्मेलन का विषय “न्यायपालिका और बदलता विश्व” था. इस सम्मलेन का समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से हुआ.

सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के आलावा, देश के प्रधान न्यायधीश जस्टिस एसए बोबडे, आस्ट्रेलिया की प्रधान न्यायधीश सुजैन केफेल और ब्रिटेन की शीर्ष अदालत के अध्यक्ष लॉर्ड रॉबर्ट जॉन रीड सहित देश विदेश कई न्यायधीशों ने हिस्सा लिया.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के पूर्ण विकास में जेंडर जस्टिस अनिवार्यता की बात कही. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान हर व्यक्ति को समानता का अधिकार प्रदान करता है. प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. ऐसा माना जाता है कि तेजी से विकास और पर्यावरण की रक्षा एक साथ होना संभव नहीं है लेकिन भारत ने इस अवधारणा को भी बदला है.


ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में भारत 77वें स्थान पर

संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), यूनिसेफ (UNICEF) और मेडिकल जर्नल लैंसेट ने हाल ही में ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स और फ्लोरिशिंग इंडेक्स पर रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ‘ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स’ में भारत 77वें स्थान पर और फ्लोरिशिंग इंडेक्स में दुनिया के 180 देशों में 131वें नंबर पर है. इसे दुनिया भर के 40 से ज्यादा बाल एवं किशोर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के आयोग ने तैयार किया है.

सस्टेनेबल इंडेक्स

सस्टेनेबल इंडेक्स या सतत सूचकांक (Sustainable Index) प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन से जुड़ा है. इस सूची में 2030 लक्ष्य के हिसाब से कार्बन उत्सर्जन के आधार पर देशों को रैंक दी गई है.

प्रतिव्यक्ति कार्बन उत्सर्जन के मामले में चाड को छोड़कर बाकी देश बहुत पीछे हैं. जो देश 2030 के प्रतिव्यक्ति कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के मुताबिक चल रहे हैं वे हैं- अल्बानिया, आर्मेनिया, ग्रेंडा, जॉर्डन, मोलदोवा, श्रीलंका, टूनीशिया, उरुग्वे तथा वियतनाम.

ग्लोबल फ्लोरिशिंग इंडेक्स

ग्लोबल फ्लोरिशिंग इंडेक्स या खुशहाली सूचकांक (Global Flourishing Index) मां-बच्चे का स्वास्थ्य पालन-पोषण और उसके कल्याण से जुड़ा है. रिपोर्ट में 180 देशों की क्षमता का आकलन किया गया है कि वे यह सुनिश्चित कर पाते हैं या नहीं कि उनके यहां के बच्चे पलें-बढ़ें और खुशहाल रहें.

नॉर्वे, फ्लोरिशिंग इंडेक्स इंडेक्स में पहले स्थान पर है. दक्षिण कोरिया और नीदरलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. इस इंडेक्स में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड और सोमालिया सबसे नीचे हैं.


वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति खोजी, ग्रेटा थनबर्ग का नाम दिया

ब्रुनेई में वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है. इस प्रजाति का नाम पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर ‘क्रास्पेडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्ग’ रखा गया है. यह घेंघा दो मिमी लंबा और एक मिमी चौड़ा है.

घोंघों की यह प्रजाति ‘केनोगैस्ट्रोपॉड्स’ समूह से संबंधित है. जमीन पर रहने वाली इस प्रजाति पर सूखा, तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और जंगलों की कटाई का असर होता है. नई प्रजाति के घोंघे ब्रूनेई के कुआला बेलालॉन्ग फील्ड स्टबडीज सेंटर के करीब पाए गए.

घोंघे का तापमान के प्रति संवेदनशील होने के कारण इसका नाम ग्रेटाथनबर्ग पर गया है. ग्रेटा जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनियाभर में जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं. यह सम्मान इन्हीं प्रयासों को देखते दिया गया है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर इसका नामकरण करने के पीछे हमारा उद्देश्य यह बताना है कि थनबर्ग की पीढ़ी को उन समस्याओं का समाधान भी ढूंढना होगा, जिन्हें उन्होंने पैदा नहीं किया.

ग्रेटा थनबर्ग: एक दृष्टि

ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के ख़तरों पर केंद्रित एक स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. अगस्त 2018 में, 15 वर्ष की उम्र में, ग्रेटा थनबर्ग ने स्वीडन की संसद के समक्ष पेरिस समझौते के मुताबिक कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए विरोध प्रदर्शन किये जाने के कारण चर्चित हो गयीं थीं. 11 दिसम्बर 2019 को इन्हें ‘टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर’ का अवॉर्ड दिया गया था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020: एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. चैम्पियनशिप में 22 फरवरी को भारत ने एक स्‍वर्ण और तीन रजत पदक जीते. 57 किलोग्राम भार वर्ग में पुरुषों की फ्री-स्‍टाईल कुश्‍ती में रवि दहिया ने ताजिकिस्‍तान के हिक्‍मातुल्‍लो वोहिदोफ को तकनीकी आधार पर हराकर स्‍वर्ण जीता. बजरंग पूनिया, गौरव बालियान और सत्‍यव्रत कादियान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

FIH प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता: FIH प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता भुवनेश्वर में खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता में 22 फरवरी को भारत ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में 3-1 से पराजित किया. इस जीत से भारत को तीन अंक मिले हैं ऑस्ट्रेलिया को एक अंक मिला. भारत और ऑस्ट्रेलिया के छह मैचों में दस-दस अंक हैं. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से हरा दिया था.

अमेरिकी में बर्नी सैंडर्स ने नेवाडा में जीत हासिल की: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल बर्नी सैंडर्स ने नेवाडा में डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल कॉकस में जीत हासिल की. पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन नेवाडा में सैंडर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top