EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट लोकसभा में पेश किया गया

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने 1 फरवरी को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट पेश किया. उन्होंने बजट को प्रौद्योगिकी और युवा वर्ग के विकास पर केंद्रित बताया. इस बजट के तीन प्रमुख भाग हैं – पहला, आकांक्षी भारत, यानि शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और रोजगार क्षेत्र पर विशेष ध्‍यान. दूसरा – सबसे के लिए आर्थिक विकास और तीसरा, संरक्षित समाज. पढ़ें पूरा आलेख…»

ब्रिटेन 31 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्‍यता छोड़ दी

ब्रिटेन ने 31 जनवरी को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्‍यता छोड़ दी. इसके साथ ही ब्रिटेन का उसके नजदीकी देशों के साथ चार दशक से अधिक पुराना आर्थिक, राजनीतिक तथा कानूनी एकीकरण समाप्‍त हो गया. ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के संस्थान से ब्रिटेन का झंडा हटा दिया गया है.

करीब चार वर्ष तक राजनीतिक उठापटक के बीच ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग (ब्रेग्जिट) हुआ है. ब्रिटेन 47 वर्ष यूरोपीय संघ का सदस्‍य रहा. 2016 के जनमत संग्रह में मामूली बहुमत से ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने का समर्थन किया गया था. उसके बाद दो आम चुनाव हुए और दो प्रधानमंत्री बदले.

ब्रेग्जिट के बावजूद 31 दिसम्‍बर 2020 तक यथा स्थिति बनी रहेगी और ब्रिटेन तथा यूरोपीय देशों के बीच लोगों का मुफ्त आवाजाही सहित यूरोपीय संघ के अधिकतर नियम लागू रहेंगे.

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग के एक नए अध्‍याय की शुरूआत का वायदा किया है. यूरोपीय संघ और कनाडा के बीच हुए समझौते की ही तरह ब्रिटेन भी यूरोपीय संघ के साथ स्‍थायी मुक्‍त व्‍यापार समझौता करना चाहता है.


क्रिस्टीन सिंक्लेयर अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं

कनाडा की क्रिस्टीन सिंक्लेयर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं. टेक्सास के ब्राउन्सविले में 29 जनवरी को कोनकाकाफ ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में सेंट किट्स एवं नेविस के खिलाफ टीम की 11-0 की जीत के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया.

क्रिस्टीन ने अपने करियर का 185वां गोल कर अमेरिका की एबी वैमबैक के 184 गोल को पीछे छोड़ा. एबी वैमबैक के नाम अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का पिछला रिकॉर्ड दर्ज था. क्रिस्टीन कनाडा की फुटबॉल टीम की कप्तान हैं. उन्होंने कनाडा के लिए 290 मैच खेले हैं, इन मैचों में उन्होंने 185 गोल किये हैं.


अरिवंद कृष्णा IBM के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किये गये

भारतीय मूल के अरिवंद कृष्णा को इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है. वह लंबे समय से CEO रहीं वर्जिनिया रोमेट्टी की जगह लेंगे. कृष्णा 6 अप्रैल को IBM के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे.

फिलहाल अरविंद कृष्णा क्लाउड और कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर के लिए वाइस प्रेसिडेंट हैं, जहां वह IBM बिजनेस यूनिट का नेतृत्व करते हैं. अरविंद की मौजूदा जिम्मेदारियों में IBM क्लाउड, IBM सिक्योरिटी और कॉग्निटिव एप्लिकेशन बिजनेस और IBM रिसर्च भी शामिल हैं.

अरविंद कृष्णा ने IIT कानपुर से उन्होंने अंडर ग्रैजुएट डिग्री हासिल की है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इलनॉइज, अर्बाना शैंपेन से पीएचडी भी की है.

IBM: एक दृष्टि
IBM, इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन का संक्षिप्त रूप है. यह अमेरिका की कंपनी है जो विश्व के कई देशों में कार्य करती है. यह कंप्यूटर हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के साथ-साथ होस्टिंग तथा कंसल्टिंग सेवा भी प्रदान करती है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मंदी के दौर में नहीं: अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्‍टलीना जार्जिएवा ने कहा है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मंदी के दौर में नहीं है. उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में पिछले वर्ष अचानक गिरावट दर्ज की गई थी जिसके कारण अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रकोष को अनुमानित वृद्धि दर को कम करना पड़ा था. सुश्री जार्जिएवा ने कहा कि भारत की विकास दर इस वर्ष 5.8 प्रतिशत और 2021 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

लखनऊ में द्विवर्षीय रक्षा प्रदर्शनी-2020: लखनऊ में 2 फरवरी से द्विवर्षीय रक्षा प्रदर्शनी-2020 आयोजित किया जा रहा है. इस प्रदर्शनी में लगभग 40 देशों के रक्षा मंत्री भाग लेंगे. ऱक्षी प्रदर्शनी में चेक गणराज्य, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमारात सहित 14 अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्री शामिल होंगे. रक्षा प्रदर्शनी के दौरान पहली बार भारत-अफ्रीका रक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक कंपनियां भाग ले रहीं हैं.

अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ: 34वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्बेकिस्तान के राजदूत भी मौजूद रहे. मेले में इस बार पार्टनर कंट्री के तौर पर उज्बेकिस्तान शिरकत कर रहा है, जबकि थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश बना है. मेले का आयोजन 1 फरवरी से 16 फरवरी तक किया जाएगा.

सस्ते उपग्रह प्रक्षेपण वाहन बनाने की ISRO की योजना: ISRO 30-35 करोड़ रु की लागत वाले सस्ते उपग्रह प्रक्षेपण वाहन बनाने की योजना बना रहा है. ये 500 किलो के उपग्रहों को आसानी से कक्षा में स्थापित कर सकेेंगे. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के उप निदेशक हरिदास ने कहा कि इसरो 4 महीने के अंदर इसी कड़ी में पहला उपग्रह लांच कर सकता है.

चिली मे ज्वालामुखी विस्फोट: चिली मे 30 जनवरी को ज्वालामुखी विस्फोट हुआ. 3300 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी ने हवा में काफी ऊंचाई तक लावा और राख फेंकना शुरू किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top