EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

उत्तर प्रदेश की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य का बजट पेश किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य का बजट पेश किया. यह बजट राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश किया. राज्य मंत्री परिषद ने कैबिनेट की बैठक में लगभग 5.25 लाख करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है. यह उत्तर प्रदेश के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है.

योगी सरकार का यह चौथा बजट है. इस बजट में सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के अनुसार विकसित करने पर खास फोकस किया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुये योगी आदित्यनाथ सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी. इस बार के बजट में 10 हजार 967 करोड़ 87 लाख की नई योजनाएं शामिल की गई.

भारत में लिथियम का 14,100 टन भंडार खोजा गया

भारत में बैटरी में इस्तेमाल होने वाले लिथियम का 14,100 टन भंडार खोजा गया है. यह भंडार बेंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर मांड्या में मिला है. यहाँ आधा से 5 किलोमीटर तक के दायरे में लगभग 30,300 टन Li-20 उपलब्ध होने का अनुमान है, जो लिथियम मेटल के लगभग 14,100 टन के बराबर है. लिथियम का उपयोग मुख्य रूप से विद्युत वाहनों की बैटरी के निर्माण में किया जाता है.

सर्वाधिक लिथियम भंडार वाले देश

दूसरे देशों में मौजूद लिथियम के भंडार के मुकाबले भारत में लिथियम का भंडार काफी कम है. चिली में लिथियम का भंडार 86 लाख टन, ऑस्ट्रेलिया में 28 लाख टन, अर्जेंटीना में 17 लाख टन, पुर्तगाल में 60,000 टन का भंडार है. भारत में लिथियम का भंडार नहीं होने से अभी लिथियम की अपनी पूरी जरूरत का आयात इन्हीं देशों से किया जाता है. वहीं नीति आयोग ने अगले लिथियम-आयन बैटरियों के लिए 10 बड़ी फैक्ट्रियां बनाने का लक्ष्य तय किया है.


टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक मोटो ‘United by Emotion’ होगा

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक मोटो (आदर्श वाक्य) ‘United by Emotion’ होगा. यह मोटो खेलों के स्थलों के अलावा शहर की तमाम जगहों पर अंग्रेजी में लिखा जाएगा. इसके अलावा यह मोटो डिजिटल मीडिया पर भी होगा. सामान्यतः ओलंपिक गेम्स का मोटो दो भाषाओं में लॉन्च होता है. एक अंग्रेजी में और एक उस देश की भाषा में.

तीन शब्दों का यह स्लोगन उम्मीद जताता है कि 200 देशों की ओलंपिक समिति और शरणार्थी ओलंपिक टीम के दर्शक, वॉलेंटियर और खिलाड़ी इस ग्रीष्मकाल में यहां इकट्ठा होंगे. यह मोटो मेजबान शहर के विचार को पूरे विश्व के साथ साझा करने में मदद करता है.

टोक्यो ओलंपिक 2020: एक दृष्टि

टोक्यो ओलंपिक 2020 (32वां ओलम्पियाड के खेल) का आयोजना 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो, जापान में किया जायेगा. टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में इस बार बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फिंग को भी शामिल किया गया है.


सड़क सुरक्षा पर तीसरा उच्चस्तरीय वैश्विक सम्मेलन स्टॉकहोम में आयोजित किया जा रहा है

सड़क सुरक्षा पर तीसरा उच्चस्तरीय वैश्विक सम्मेलन 19 और 20 फरवरी को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित किया जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

यह सम्मेलन सड़क सुरक्षा के संबंध में तय वैश्विक लक्ष्यों-2030 को हासिल करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है. इस सम्मेलन का मकसद सड़क सुरक्षा को वैश्विक मुद्दा बनाना और सुरक्षित सड़कों के बारे में वैश्विक समुदाय को नए सिरे से सोचने के लिए प्रेरित करना है. इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश 2030 तक सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक रुपरेखा तैयार करेंगे.

भारत, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों समेत अधिकतर विकासशील देशों के द्वारा सड़क सुरक्षा विशेषकर दोपहिया वाहनों की अधिक दुर्घटनाओं तथा कुछ विशिष्ट मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है. इस सम्मेलन का लक्ष्य इन मुद्दों के समाधान के लिए दुनियाभर में प्रचलित सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों को अपनाने पर जोर देना है.

स्टॉकहोम में अपने प्रवास के दौरान गडकरी स्वीडन के विदेश व्यापार मंत्री, इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री, बिजनेस, इंडस्ट्री एंडव इनोवेशन मंत्री के साथ ही ब्रिटेन के सड़क सुरक्षा के लिए मंत्री से भी मुलाकात करेंगे. इसके अतिरिक्त वह वर्ल्ड बैंक के उपाध्यक्ष से भी वार्ता करेंगे.


NADA ने राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाडी अमित दहिया को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के अनुशासनात्मक पैनल ने राष्ट्रीय भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खिलाडी अमित दहिया को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है. दहिया पर 2019 में राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप के दौरान डोप नमूने के लिए अपनी जगह किसी और को भेजने पर आरोप है. हरियाणा के सोनीपत में 16 अप्रैल 2019 को हुई इस प्रतियोगिता में दाहिया 68.21 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे.

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA): एक दृष्टि

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti Doping Agency) खेलों में ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय संस्था है. यह युवा कार्य और खेल मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त ईकाई है, जो खेलों में डोपिंग की जांच करती है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

2020 में GDP वृद्धि दर 5.4% रहने का मूड़ीज़ का अनुमान: अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूड़ीज़ ने वर्ष 2020 में भारत की GDP वृद्धि दर 5.4% रहने का अनुमान लगाया है. इससे पहले मूड़ीज़ ने भारत की GDP वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया था. 2021 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.8% रहने का अनुमान लगाया गया है.

राधाकृष्ण दमानी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स: फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार कंपनी रिटेल चेन चलाने वाली D-Mart के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी शि‍व नाडर, गौतम अडानी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. उनके ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं. दमानी का नेटवर्थ करीब 17.5 अरब डॉलर (करीब 1,25,000 करोड़ रुपये) हो गया है, जबकि मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 57.4 अरब डॉलर है. दमानी शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक भी हैं.

अरब देशों में पहला परमाणु बिजली घर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने देश में पहला परमाणु रिएक्टर लगाने हेतु लाइसेंस जारी किया है. यह रिएक्टर देश के बाराक परमाणु बिजलीघर में काम करेगा. यह अरब देशों में बनने वाला पहला परमाणु बिजली घर होगा.

FATF की पेरिस बैठक शुरू: अंतर-सरकारी संगठन- वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) की बैठक 16 से 21 फरवरी तक पेरिस में आयोजित की जा रही है. बैठक में पाकिस्तान और वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा बने कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को धन मुहैया कराने की रोकथाम में प्रगति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में 205 देशों के 800 से अधिक प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और अन्य संगठन आतंकी गतिविधियों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर विचार-विमर्श करेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top