EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
18 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

उच्‍चतम न्‍यायालय ने महिला अधिकारियों को सेना में स्‍थाई कमीशन दिया जाने का निर्देश दिया है

उच्‍चतम न्‍यायालय ने महिला अधिकारियों को भी पुरुष अधिकारियों की तरह सेना में स्‍थाई कमीशन दिया जाने का निर्देश दिया है. 17 फरवरी को सुनाये अपने फैसले में न्यायलय ने केन्‍द्र सरकार को तीन महीने के भीतर उन सभी महिला अधिकारियों को स्‍थाई कमीशन दिये जाने का आदेश दिया जिन्‍होंने इसका विकल्‍प चुना है. न्‍यायालय ने कहा कि महिला अधिकारियों को कमान तैनाती दिये जाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा.

महिलाओं को तैनाती से वंचित रखना समानता के अधिकार के विरूद्ध

न्‍यायमूर्ति डीवाई चन्‍द्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली पीठ ने सरकार के इस तर्क को अस्वीकार कर दिया कि महिलाओं को स्‍थाई कमीशन अथवा कमान तैनाती न दिया जाना मनोवैज्ञानिक सीमाओं और सामाजिक व्‍यवस्‍था के तहत है. अदालत ने कहा कि महिलाओं को इस तरह की तैनाती से वंचित रखना गैर-तार्किक तथा समानता के अधिकार के विरूद्ध है.

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के फैसले को सही माना

उच्‍चतम न्‍यायालय ने महिला अधिकारियों को स्‍थार्इ कमीशन की अनुमति के दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के 2010 के फैसले पर कोई रोक नहीं लगायी है. दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने 2010 में शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत सेना में आने वाली महिलाओं को सेवा में 14 साल पूरे करने पर पुरुषों की तरह स्थायी कमिशन देने का आदेश दिया था. इस फैसले के खिलाफ रक्षा मंत्रालय ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

भारत का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा

अहमदाबाद के मोटेरा में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है. इस स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम रखा गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस स्टेडियम इसकी पुष्टि की है. इस स्टेडियम का निर्माण BCCI और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ राज्य सरकार की मदद से किया गया है. इस क्रिकेट स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे

भारत की यात्रा पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशाल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को करेंगे.

मोटेरा स्टेडियम की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम

सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम का निर्माण इस जगह पर मोटेरा स्टेडियम पर ही किया गया है. 49 हजार की दर्शक क्षमता मोटेरा स्टेडियम 1982 में बना था. सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 10 हजार है, जो कि दुनिया के अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम यानी MCG से भी करीब 10 हजार ज्यादा है.


नौसेना की पूर्वी और पश्चिमी कमान को लेकर प्रायद्वीप कमान बनाने की योजना

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि नौसेना की पूर्वी और पश्चिमी कमान को लेकर प्रायद्वीप कमान बनाने की योजना है. जनरल रावत ने कहा कि भारत दो से पांच तक थिएटर कमान स्‍थापित करना चाहता है.

जनरल रावत ने बताया कि वायु रक्षा कमान की स्‍थापना 2021 के शुरू में की जाएगी, जबकि प्रायद्वीप कमान शीघ्र ही अस्तित्‍व में आ जाएगी. उन्‍होंने कहा कि भारत में एक अलग जम्‍मू-कश्‍मीर थिएटर होगा, लेकिन इसका आकार और प्रकार बाद में तय किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि लॉजिस्टिक और प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग संयुक्‍त कमान बनाई जाएंगी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

CMS COP-13: प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संयुक्त राष्ट्र का 13वां अधिवेशन (CMS COP-13) भारत की मेजबानी में 15 से 22 फरवरी तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है. 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिये इस अधिवेशन का उद्घाटन किया. इस अधिवेशन के लिए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोदावण) को शुभंकर बनाया गया है. COP-13 का विषय- ‘इस उपग्रह को जोड़ने वाली प्रवासी प्रजातियों का स्‍वागत है’ है.

FATF की पेरिस बैठक शुरू: अंतर-सरकारी संगठन- वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) की बैठक 16 से 21 फरवरी तक पेरिस में आयोजित की जा रही है. बैठक में पाकिस्तान और वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा बने कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को धन मुहैया कराने की रोकथाम में प्रगति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में 205 देशों के 800 से अधिक प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और अन्य संगठन आतंकी गतिविधियों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर विचार-विमर्श करेंगे.

हम्‍पी ने केयर्न्‍स शतरंज टूर्नामेंट जीता: ग्रैंड मास्‍टर कोनेरू हम्‍पी ने केयर्न्‍स शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है. अमरीका के सेंट लुई में नौंवे और फाइनल दौर के मुकाबले में हम्‍पी और ग्रैंड मास्‍टर्स द्रोणावल्‍ली हरिका के बीच मुकाबला ड्रा रहा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top