EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

65वां फिल्म-फेयर 2020 पुरस्कारों की घोषणा, फिल्‍म ‘गली ब्‍वॉय’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

भारतीय फिल्मों के लिए दिया जाने वाला ‘फिल्म-फेयर पुरस्कार 2020’ का वितरण समारोह 15-16 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित किया गया. पहली बार फिल्म-फेयर पुरस्कार समारोह मुंबई से बाहर आयोजित की गयी थी. यह फिल्म फेयर पुरस्कारों का 65वां संस्करण था.

65वें फिल्म-फेयर 2020 में हिन्‍दी फिल्‍म गली ब्‍वॉय ने कई पुरस्‍कार जीते. समारोह में रणबीर सिंह को इस फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला. इसी फिल्‍म ने सर्वोत्‍तम निर्देशक का पुरस्‍कार जोया अख्‍तर को दिया गया. समारोह में रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट, गोविंदा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड मिला.

64वें फिल्म-फेयर 2019 मुख्य पुरस्कारों की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: गली बॉय
सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स फिल्म: सोनचिड़िया और आर्टिकल 15
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स अभिनेता: आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15)
सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स अभिनेत्री: तापसी पन्नू और भूमि पेडणेकर (सांड की आंख)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: जोया अख्तर (गली बॉय)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: रमेश सिप्पी
एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड: गोविंदा

फिल्मफेयर पुरस्कार: एक दृष्टि

  • फिल्मफेयर पुरस्कार अंग्रेजी की फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा हिन्दी फिल्म के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं.
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी.
  • पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत के आधार पर दिये जाते हैं.
  • अब पुरस्कारों में ‘क्रिटिक्स अवार्ड’ भी दिये जाते हैं जिसके फैसले में दर्शक शामिल नहीं होते हैं बल्कि फिल्मों के श्रेष्ठ आलोचक इसके निर्णायक होते हैं.
  • 21 मार्च 1954 को आयोजित पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार दिए गये थे जिसमें दो बीघा ज़मीन को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा ज़मीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को पुरस्कार दिए गये थे.

अरविन्‍द केजरीवाल ने दिल्‍ली के 7वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने नये गठित विधानसभा के लिए मुख्‍यमंत्री के रूप में 16 फरवरी को शपथ ली. उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में उन्‍हें और उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री हैं.

केजरीवाल ने अपने पिछले मंत्रिमंडल के केबिनेट मंत्रियों को इस बार भी बनाए रखा है. ये हैं- मनीष सिसोदिया, सत्‍येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्‍द्र गौतम.

70 सदस्यों वाली दिल्‍ली विधानसभा चुनाव हाल ही में संपन्न हुए थे. इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) पार्टी के 62 सदस्य निर्वाचित हुए थे. इस चुनाव में 8 सदस्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्वाचित हुए.

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक हैं. उन्होंने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनका पहला कार्यकाल मात्र 49 दिन का था, जबकि उन्होंने पांच वर्ष का दूसरा कार्यकाल पूरा किया था. उन्होंने 28 दिसंबर 2013 को पहली बार मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्रीयों की सूची

मुख्यमंत्रीकार्यकालदल
चौधरी ब्रह्म प्रकाश17 मार्च 1952 से 12 फ़रवरी 1955कांग्रेस
गुरुमुख निहाल सिंह12 फ़रवरी 1955 से 1 नवम्बर 1956कांग्रेस
मदन लाल खुराना2 दिसम्बर 1993 से 26 फ़रवरी 1996BJP
साहिब सिंह वर्मा26 फ़रवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998BJP
सुषमा स्वराज12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसम्बर 1998BJP
शीला दीक्षित3 दिसम्बर 1998 से 28 दिसम्बर 2013कांग्रेस
अरविन्द केजरीवाल28 दिसम्बर 2013 से 14 फ़रवरी 2014AAP
राष्ट्रपति शासन15 फ़रवरी 2014 से 13 फ़रवरी 2015N/A
अरविन्द केजरीवाल14 फ़रवरी 2015 से वर्तमानAAP

जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप जीती

देश के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है. 15 फरवरी को चेन्नै में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में जोशना चिनप्पा महिला वर्ग का और सौरभ घोषाल पुरुष वर्ग का विजेता बना. शीर्ष वरीय जोशना ने तन्वी खन्ना के खिलाफ 8-11, 11-6, 11-4, 11-7 से जीत हासिल की.

जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल का यह क्रमश: 18वां और 13वां खिताब है. 1919 में जोशना ने पुणे में 16वां राष्ट्रीय खिताब जीतकर भुवनेश्वरी कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. उन्होंने पहला राष्ट्रीय खिताब 2000 में जीता था.


प्रधानमंत्री ने वाराणसी में कई परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया. इस दौरे में उन्होंने 12 सौ करोड़ रुपये से अधिक राशि की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा भी उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री मोदी जंगमबाड़ी मठ में श्रीजगतगुरु विश्वराध्या गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने श्री सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्‍करणों और ग्रंथ के एक मोबाइल एप्‍प को भी जारी किया.
  • अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में प्रधानमंत्री उज्‍जैन और ओंकारेश्‍वर को वाराणसी से जोड़ने वाली महाकाल एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया.
  • चंदौली जिले के पड़ाव इलाके में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किया. श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. देश में पंडित दीनदयाल की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है.
  • काशी हिंदु विश्वविद्यालय (BHU) में 430 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलियटी अस्पताल, 74 बिस्तारों वाला मनो रोग का अस्पताल और वैदिक शोध केंद्र की आधारशिला रखी.
  • प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर की सामुदायिक रसोई अन्नक्षेत्र का शुभारंभ किया.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

दिल्‍ली पुलिस का 73वां स्‍थापना दिवस: दिल्‍ली पुलिस का 73वां स्‍थापना दिवस 16 फरवरी को मनाया गया. गृहमंत्री अमित शाह ने स्‍थापना दिवस परेड को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इन पुलिसकर्मियों के बलिदान को मान्यता देते हुए दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक स्‍थापित कराया.

CMS COP-13: प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संयुक्त राष्ट्र का 13वां अधिवेशन (CMS COP-13) भारत की मेजबानी में 15 से 22 फरवरी तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है. 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे. इस अधिवेशन के लिए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोदावण) को शुभंकर बनाया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top