EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये 56वां म्यूनिख़ सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये 14-15 फरवरी को जर्मनी के म्यूनिख़ में 56वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (56th Munich Security Conference) आयोजित किया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बहुपक्षवाद को रचनात्मक राजनयिक संपर्क और आपसी समझ से ही मज़बूत करने की बात कही.

इससे पहले श्री जयशंकर ने सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगांग इशिंजर से मुलाकात की. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों पर एकजुटता से काम करना अमरीका के साथ भारत की कार्यनीतिक भागीदारी का अभिन्न हिस्सा है.

क्या है म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन?

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये एक बड़ा मंच हैं जहां दुनिया भर के नेता और राजनयिक अहम मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. इसकी शुरुआत 1962 में एक जर्मन सैन्य अधिकारी एवाल्ड फोन क्लाइस्ट ने की थी.

भारतीय शिक्षाविद गीता सेन को डैन डेविड पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारतीय शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्त्ता गीता सेन को प्रतिष्ठित ‘डैन डेविड पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें इस पुरस्कार के “वर्तमान” श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है. गीता सेन महिलाओं के अधिकारों, यौन स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है.

डैन डेविड पुरस्कार: एक दृष्टि

  • डैन डेविड पुरस्कार (Dan David Prize) प्रत्येक वर्ष इजराइल के डैन डेविड फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च के क्षेत्र में तीन श्रेणियों (अतीत, वर्तमान और भविष्य) में दिया जाता है.
  • इस पुरस्कार के रूप में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है.
  • यह पुरस्कार पाने वाले भारतीयों में सीएनआर राव (2005), जुबिन मेहता (2007), अमिताव घोष (2010) और श्रीनिवास कुलकर्णी (2017) और इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम (2019) शामिल हैं.

15 फरवरी: अन्तर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 फरवरी को अन्तर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (International Childhood Cancer Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को बाल कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है. बच्चों में होने वाले कैंसर में सबसे आम ल्यूकेमिया, लिंफोमा और मस्तिष्क या पेट में ट्यूमर हैं.


भारतीय पर्यावरणविद और टेरी के पूर्व-प्रमुख डॉ राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन

देश के प्रमुख पर्यावरणविद और ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट’ (TERI) के पूर्व-प्रमुख डॉ राजेन्द्र कुमार पचौरी का 13 फरवरी को 79 साल की अवस्था में निधन हो गया.

देश के प्रमुख पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी कर जन्म 20 अगस्त, 1940 को नैनीताल में हुआ था. वह वर्ष 1981 में टेरी के निदेशक और 2001 में इस संस्थान के महानिदेशक बने थे. डॉ पचौरी 20 अप्रैल 2002 को IPCC के अध्यक्ष चुने गये थे.

पर्यावरण के क्षेत्र में उनके महत्वूपर्ण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें वर्ष 2007 में अल गोर के साथ, IPCC की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था.

डॉ पचौरी ने अमेरिका के करोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी रेलिग से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और अर्थशास्त्र में डॉक्ट्रेट की डिग्री हासिल की थी. 1974 से 1975 तक वह इसी यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे.


13 फरवरी: राष्ट्रीय महिला दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ (National Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस भारत के स्वतंत्रता सेनानी और कवि सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है. सरोजिनी नायडू का जन्म इसी दिन 1879 में हुआ था.

सरोजिनी नायडू: एक दृष्टि

  • सरोजिनी नायडू ने देश की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था. वह कांग्रेस पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष थी.
  • उनकी कविताओं के कारण उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया (भारत कोकिला’)’ के उपनाम से भी जाना जाता है.
  • सरोजिनी नायडू संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं थीं.
  • उन्हें 1928 के दौरान भारत में प्लेग महामारी के दौरान उनके काम के लिए ‘कैसर-ए-हिंद’ पदक से सम्मानित किया गया था.
  • उन्होंने महिला सशक्तीकरण की भी वकालत करते हुए 1917 में महिला भारतीय संघ (WIA) की स्थापना में मदद की.
  • उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का प्रमुखता से नेतृत्व किया था.

सरोजिनी नायडू के मुख्य कोट्स

  1. हम अपनी बीमारी से भारत को साफ करने से पहले पुरुषों की एक नई नस्ल चाहते हैं.
  2. एक देश की महानता, बलिदान और प्रेम उस देश के आदर्शों पर निहित करता है.
  3. हम गहरी सच्चाई का मकसद चाहते हैं, भाषण में अधिक से अधिक साहस और कार्यवाही में ईमानदारी.
  4. श्रम करते हैं हम कि समुद्र हो तुम्हारी जागृति का क्षण, हो चुका जागरण अब देखो, निकला दिन कितना उज्ज्वल.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

भावना जाट ने ओलिंपिक 2020 के लिए क्‍वालीफाई किया: भारत की भावना जाट ने ओलिंपिक 2020 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है. उन्‍होंने झारखण्‍ड की राजधानी रांची में आयोजित राष्‍ट्रीय चैम्पियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल चाल में नया राष्‍ट्रीय रिकार्ड बनाया है. राजस्‍थान की इस खिलाड़ी ने एक घंटा 29 मिनट और 54 सैकेंड का समय लिया. ओलिंपिक के लिए क्‍वालीफाई करने का निर्धारित समय एक घंटा 31 मिनट है. इस वर्ष के ओलिंपिक खेल 24 जुलाई से 9 अगस्‍त तक जापान के तोक्‍यो में होंगे.

कोरोना वायरस के खिलाफ WHO के नेतृत्व में जांच कमेटी: चीन में कोरोना वायरस के खिलाफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में एक जांच कमेटी अपनी जांच शुरू करेंगा. कमेटी में 12 अंतरराष्ट्रीय सदस्य और 12 चीनी समकक्षों से बनी संयुक्त टीम शामिल हैं. जांच दल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाएं गए इसके खिलाफ जानकारी प्राप्त करेगा.

जम्मू-कश्मीर में दो AIIMS खोले जाने को मंजूरी: केंद्र शासित (UT) प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग AIIMS खोले जाएंगे. इनमें से एक AIIMS जम्मू में होगा और दूसरा कश्मीर में होगा. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत जम्मू के साम्बा जिले स्थित विजयपुर में AIIMS खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top