EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर, दोनों देशों में 7 समझौते

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सलो हिबेलो डिसूजा 13 से 16 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं. उनके साथ वहां के विदेश मंत्री प्रोफेसर अगस्‍तो सान्‍तोस सिल्‍वा और विदेश राज्‍यमंत्री प्रोफेसर युरिको ब्रिलहांत डायस और राष्‍ट्रीय सुरक्षा मंत्री जोरगे सेगुरो सांचेज़ भी आये हैं. यह राष्ट्रपति मार्सलो की पहली भारत यात्रा है.

दोनों देशों के बीच सात समझौते किए गए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति डिसूज़ा से नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता बैठक की. इस वार्ता बैठक में दोनों नेताओं ने व्‍यापार और निवेश सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर व्‍यापक विचार विमर्श किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए.

इन समझौतों में गुजरात में लोथल में राष्ट्रीय समुद्री परिसर के विकास में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन, औद्योगिक और बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन, ऑडियो / विजुअल सहयोग और सह-उत्पादन पर समझौता, राजनयिक प्रशिक्षण और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर समझौता ज्ञापन, बंदरगाह पर समुद्री परिवहन के क्षेत्र में सहयोग समझौता, स्टार्ट-अप पर सहयोग के लिए स्टार्ट-अप पुर्तगाल और इन्वेस्ट इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन शामिल हैं.

भारत-पुर्तगाल संबंध

पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध बहुत मैत्रीपूर्ण रहे हैं और हाल के वर्षों में इसमें और प्रगाढ़ता आई है. दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोगात्मक संबंध हैं.

यूरोपीय संघ और खाड़ी के देशों के प्रतिनिधियों का दल जम्मू-काश्मीर की यात्रा की

यूरोपीय संघ और खाड़ी के देशों के प्रतिनिधियों के 25 सदस्‍यों का एक दल 12-13 फरवरी को जम्मू-काश्मीर की यात्रा की. इस समूह में जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, इटली, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रिया, उज्‍बेकिस्तान, पॉलैंड के अलावा यूरोपीय संघ के राजनयिक भी शामिल थे. इस यात्रा का उद्देश्य जम्मू-काश्मीर में अगस्‍त 2019 में अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद जमीनी स्‍तर पर जानकारी प्राप्‍त करना था.

इस दल ने बारामूला और श्रीनगर का दौरा कर वहां विभिन्‍न व्‍यापार संघो, प्रशिक्षित युवाओं, सरपंचों और सिविल सोसायटी समूहों से बातचीत की. इस बातचीत में प्रदेश में व्‍यापार और पर्यटन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस प्रतिनिधिमंडल ने 13 फरवरी को जम्‍मू का दौरा किया और उपराज्‍यपाल गिरीश चन्‍द्र मुर्मू सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने उच्च न्यायालय का भी दौरा किया और जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल से मुलाकात की.

इसके पहले भारत में अमरीका के राजदूत केन्‍नेथ जस्‍टर सहित 15 प्रतिनिधियों के एक दल ने जनवरी में जम्‍मू कश्‍मीर का दो दिनों का दौरा किया था.


कोलकाता में पूर्वी-पश्चिमी मैट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन

कोलकाता में पूर्वी-पश्चिमी मैट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का परिचालन 14 फरवरी से शुरू हुआ. रेलमंत्री पीयूष गोयल इस परियोजना का उद्घाटन किया था. इस चरण में सॉल्ट लेक सेक्टर पांच और सॉल्ट लेक स्टेडियम के बीच छह किलोमीटर लम्‍बी मैट्रो सेवा शुरू हुई है. बाकी दस किलोमीटर की लाइन का काम दिसम्बर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा.

पानी के नीचे बनी सुरंग में चलने वाली पहली मेट्रो

बहुत प्रतीक्षित पूर्व-पश्चिम मेट्रो पहली ऐसी मेट्रो सेवा है जो पानी के नीचे बनी सुरंग से होकर गुजरती है. दो पुराने शहर कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाली यह मेट्रो ट्रेन साल्ट लेक के सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक चलेगी. मेट्रो लाइन का यह गलियारा लगभग 16 किलोमीटर लंबा है. इसमें करीब 11 किलोमीटर का गलियारा भूमिगत है. भूमिगत गलियारे में भी 520 मीटर की दो सुरंगें हुगली नदी के नीचे बनाई गई हैं.

कोलकाता मेट्रो: एक दृष्टि

  • कोलकाता मेट्रो भारत का पहला मेट्रो रेल सिस्टम है. इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 1984 को हुई थी. शुरुआत में इसे केवल 3.4 किलोमीटर के हिस्से में शुरू किया गया था.
  • कोलकाता मेट्रो का संचालन भारतीय रेल द्वारा संचालित किया जाता है. दिसंबर 2010 में ‘कोलकाता मेट्रो’ को भारतीय रेलवे का 17वां जोन बनाया गया था.

मनप्रीत सिंह ने FIH प्‍लेयर ऑफ द ईयर 2019 पुरस्‍कार जीता

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने ‘FIH प्लेयर ऑफ द ईयर 2019’ का पुरस्कार जीता है. 1999 में शुरू किये गये इस पुरस्‍कार को पाने वाले मनप्रीत पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं. नीदरलैंड की एवा डी गोइडे को महिला वर्ग में ‘FIH प्लेयर ऑफ द ईयर 2019’ घोषित किया गया.

इस पुरस्कार के लिए मनप्रीत के अलवा विश्व चैंपियन बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन को भी नामित किया गया था. मनप्रीत सिंह को राष्ट्रीय संघों, मीडिया, प्रशंसकों और खिलाड़ियों से सर्वाधिक 35.2% वोट मिले. आर्थर वान डोरेन 19.7% वोटों के साथ दुसरे स्थान पर रहे.

मनप्रीत ने जून 2019 में ओडिशा के भुवनेश्वर में FIH पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के दौरान भारत के लिए अपने 250 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे किए थे. उन्होंने 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.


ईरान पर हमला करने से रोकने के प्रस्‍ताव पर सीनेट में प्रस्‍ताव पारित किया गया

अमरीकी संसद के उच्‍च सदन- सीनेट में 13 फरवरी को राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप को ईरान पर हमला करने से रोकने के प्रस्‍ताव पर मतदान हुआ. इसे आठ रिपब्लिकन सदस्‍यों की मदद से 45 के मुकाबले 55 मतों से पारित किया गया. इस प्रस्‍ताव में ईरान के खिलाफ भविष्‍य में किसी भी कार्रवाई के लिए राष्‍ट्रपति ट्रंप को संसद से अधिकार प्राप्‍त करने की बात कही गई है, लेकिन, किसी भी तरह के तात्कालिक खतरे से सुरक्षा के मामले में यह प्रावधान लागू नहीं होगा.

इसी तरह का एक प्रस्‍ताव डेमोक्रेट के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा में लाया गया, लेकिन इस पर राष्‍ट्रपति ट्रंप की ओर से वीटो किया जाना तय माना जा रहा है.


15वें वित्त आयोग ने रक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर एक समूह का गठन किया

पंद्रहवें वित्त आयोग ने रक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर एक समूह का गठन किया है. इस समूह का गठन 13 फरवरी को आयोग की सलाहकार परिषद की छठी बैठक में किया गया. 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री एनके सिंह इस समूह के अध्यक्ष होंगे.

रक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर गठित यह समूह रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के वित्तपोषण के लिए एक अलग तंत्र स्थापित करने और इस तरह के तंत्र का संचालन के तौर-तरीकों की संभावनाओं को तलाशेगा.


भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह संयुक्त अरब अमीरात के क्रिकेट निदेशक नियुक्त किए गए

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्रिकेट निदेशक नियुक्त किए गए हैं. 56 वर्षीय रॉबिन सिंह, डगी ब्राउन की जगह लेंगे.

रॉबिन ने 1989 से 2001 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और पिछले कई वर्षों से कोच के रूप में काम कर रहे हैं. वह IPL की मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के अलावा 2013 से कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबडोस ट्राइडेंट्स और यहां टी-10 लीग में टी-10 फ्रेंचाइजियों से जुड़े रहे हैं.


नशीले पदार्थों पर नियंत्रण विषय पर बिम्‍सटेक देशों का सम्‍मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया

नशीले पदार्थों की तस्‍करी पर नियंत्रण के विषय पर बिम्‍सटेक देशों का सम्‍मेलन नई दिल्ली में 13-14 फरवरी को आयोजित किया गया. केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस सम्मलेन का उद्घाटन किया था. इसका आयोजन नारकोटिक्‍स नियंत्रण ब्‍यूरो द्वारा किया गया था.

इस सम्‍मेलन में बिम्सटेक के सदस्‍य देशों ने नशीले पदार्थों की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया. गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात पर बल दिया कि सरकार नशीले पदार्थों की तस्‍करी रोकने के लिए पूरी तरह समर्पित है. गृह मंत्री ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में पेश नशीले पदार्थों से संबंधित वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 15 से 64 वर्ष की आयु के साढ़े पांच प्रतिशत लोग नशीले पदार्थों का इस्‍तेमाल करते हैं.

बिम्‍सटेक क्या है?

  • बिम्सटेक ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ का संक्षिप्त रूप है. यह बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन है.
  • मूल रूप से यह एक सहयोगात्मक संगठन है. बिम्सटेक का गठन व्यापार, ऊर्जा, पर्यटन, मत्स्य पालन, परिवहन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों आपसी सहयोग के लिए किया गया था. परंतु बाद में कृषि, गरीबी उन्मूलन, आतंकवाद, संस्कृति, जनसंपर्क, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और जलवायु-परिवर्तन जैसे क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया.
  • बिम्‍सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसके सात सदस्‍य देश हैं, इनमें भारत के अलावा बंगलादेश, भूटान, म्‍यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैण्‍ड शामिल हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर: पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सलो हिबेलो डिसूजा 13 से 16 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं. यह राष्ट्रपति मार्सलो की पहली भारत यात्रा है. इस यात्रा के क्रम में राष्ट्रपति डिसूजा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ नई दिल्‍ली में शिष्टमंडल स्तर की बातचीत की.

ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया वित्तमंत्री नियुक्त किया गया: भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया वित्तमंत्री नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में तीन भारतीय मूल के मंत्री हो गये हैं. ऋषि सुनक के अलावा प्रीति पटेल को गृहमंत्री और आलोक शर्मा को ब्रिटिश कैबिनेट में व्यापार सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top