EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों पर आपराधिक मुकदमों का ब्‍यौरा सार्वजानिक करने का निर्देश

उच्‍चतम न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों पर लम्बित आपराधिक मुकदमों का ब्‍यौरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. राजनीति के अपराधीकरण के मुद्दे से जुड़ी अवमानना याचिका की सुनवाही करते हुए न्‍यायालय ने यह निर्देश दिए.

निर्वाचन आयोग को सूचना देने के निर्देश

न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों से आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे उम्‍मीदवार को चुनाव में उतारने का फैसला करने के 72 घंटों के अन्‍दर निर्वाचन आयोग को सूचना देने के निर्देश का अनुपालन करने संबंधी रिपोर्ट भी मांगी है.

राजनीति के अपराधीकरण में चिन्‍ताजनक वृद्धि

अपने आदेश में न्‍यायमूर्ति एफ नरीमन की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोकसभा के पिछले चार चुनावों के दौरान राजनीति के अपराधीकरण में चिन्‍ताजनक स्‍तर तक वृद्धि हुई है.

राष्‍ट्रीय अखबार में ब्‍यौरा प्रकाशित कराने का निर्देश

न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपनी वेबसाइट पर कारण बतायें कि ऐसे उम्‍मीदवारों का चुनाव क्‍यों किया गया है, जिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लम्बित हैं. राजनीतिक दलों को फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया तथा एक स्‍थानीय भाषा और एक राष्‍ट्रीय अखबार में भी यह ब्‍यौरा प्रकाशित कराने का निर्देश दिया गया है.

दूसरा बिम्‍सटेक आपदा प्रबंधन अभ्‍यास–2020 भुबनेश्वर में आयोजित किया गया

दूसरा बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक भुबनेश्वर में किया गया. इसका आयोजन भारत के ‘राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल’ (NDRF) द्वारा किया गया था.

बिम्‍सटेक के सात सदस्‍य देशों में से पांच सदस्‍य देशों यथा भारत, बांग्‍लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्‍यांमार के प्रतिनिधियों एवं बचाव टीमों ने इस अभ्‍यास में भाग लिया था. दो बिम्सटेक देश थाईलैंड और भूटान ने इस आयोजन में हिस्सा नहीं लिया था.

क्या है बिम्सटेक?

  • बिम्सटेक ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ का संक्षिप्त रूप है. यह बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन है.
  • मूल रूप से यह एक सहयोगात्मक संगठन है. बिम्सटेक का गठन व्यापार, ऊर्जा, पर्यटन, मत्स्य पालन, परिवहन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों आपसी सहयोग के लिए किया गया था. परंतु बाद में कृषि, गरीबी उन्मूलन, आतंकवाद, संस्कृति, जनसंपर्क, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और जलवायु-परिवर्तन जैसे क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया.

राष्‍ट्रपति ने नौसेना के शिवाजी प्रशिक्षण संस्‍थान को राष्‍ट्रपति ध्‍वज प्रदान किया

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना के INS शिवाजी प्रशिक्षण संस्‍थान को राष्‍ट्रपति ध्‍वज (President’s Colour) प्रदान किया है. पुणे के लोणावला में इस प्रशिक्षण संस्‍थान की स्‍थापना के प्‍लेटिनम जुबली समरोह में उन्‍होंने इस संसथान के राष्‍ट्र निर्माण में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए सराहना की.

राष्‍ट्रपति ध्‍वज सेना की किसी ईकाई को प्रदान किए जाने वाला सर्वोच्‍च सम्‍मान है. INS शिवाजी नौसेना, अन्य सहयोगी सेनाओं और संबंधित देशों के कर्मियों को इंजीनियरिंग अनुशासन में प्रशिक्षण प्रदान करता है.


12-18 फरवरी: राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का 62वां स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 12-18 फरवरी को ‘राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह’ मनाया जाता है. यह सप्ताह राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council- NPC) द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया जाता है. इस वर्ष 12 फरवरी, 2020 को NPC का 62वां स्थापना दिवस है. NPC अपने स्थापना दिवस को ‘उत्पादकता दिवस’ के रूप में मनाती है.

राष्ट्रीय उत्‍पादकता परिषद: एक दृष्टि

  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (DIPP) के अधीन एक राष्‍ट्रीय स्‍वायत्‍त संगठन है.
  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का गठन भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में उत्‍पादकता को प्रोत्साहन देने के लिये किया गया था. इसके अलावा NPC सरकार की उत्‍पादकता संवर्द्धन योजनाओं को भी कार्यान्‍वित करता है.
  • भारत सरकार ने वर्ष 1958 में एक पंजीकृत सोसाइटी के तौर पर इसकी स्‍थापना की थी. यह एक बहुपक्षीय, गैर-लाभकारी संगठन है.
  • NPC टोक्यो स्थित ‘एशियन प्रोडक्‍टिविटी आर्गेनाईज़ेशन’ (APO) के एक घटक के रुप में इसके कार्यक्रमों को भी कार्यान्‍वित करता है. APO एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसका भारत एक संस्‍थापक सदस्‍य है.

प्रवासी भारतीय केंद्र का नया नाम सुषमा स्वराज भवन किया जाएगा

सरकार ने ‘प्रवासी भारतीय केंद्र’ का नाम बदलकर ‘सुषमा स्वराज भवन’ और ‘विदेश सेवा संस्थान’ का नाम बदलकर ‘सुषमा स्वराज इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस’ करने का फैसला किया है. भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अमूल्य योगदान के लिए विदेश मंत्रालय ने 13 फरवरी को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की. इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.

14 फरवरी को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जन्मदिन है. उनका निधन 67 वर्ष की उम्र में 6 अगस्‍त 2019 को हो गया था. विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज विदेशों में भी काफी लोकप्रिय थीं.


13 फरवरी: विश्व रेडियो दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य जनता और मीडिया में रेडियो के महत्‍व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. यह दिन रेडियो की अनोखी क्षमता को याद करने के लिए भी मनाया जाता है, यह आम लोगों के जीवन से सीधा जुड़ा है और दुनिया के सभी भागों के लोगों को जोड़ता है.

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने इस अवसर पर अपने संदेश में लोगों से अनुरोध किया है कि वे विविधता को बढ़ावा देने के लिए रेडियो की ताकत को समझें और अधिक शांतिपूर्ण तथा समावेशी विश्‍व के निर्माण में मदद करें.

यूनेस्को ने साल 2011 में विश्व-स्तर पर रेडियो दिवस मनाने का फैसला लिया था. 13 फरवरी का दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि 13 फ़रवरी 1946 से ही रेडियो संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा अपने रेडियो प्रसारण की शुरुआत की गई थी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

बिम्‍सटेक देशों का सम्‍मेलन: नशीले पदार्थों की तस्‍करी पर नियंत्रण के विषय पर बिम्‍सटेक देशों का सम्‍मेलन नई दिल्ली में 13-14 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है. केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस सम्मलेन का उद्घाटन किया. इसका आयोजन नारकोटिक्‍स नियंत्रण ब्‍यूरो द्वारा किया गया है. बिम्‍सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसके सात सदस्‍य देश हैं, इनमें भारत के अलावा बंगलादेश, भूटान, म्‍यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैण्‍ड शामिल हैं.

पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर: पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सलो हिबेलो डिसूजा 13 से 16 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं. उनके साथ पुर्तगाल के विदेश मंत्री, विदेश सचिव और रक्षा सचिव भी हैं. यह राष्ट्रपति मार्सलो की पहली भारत यात्रा है. वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. भारत और पुर्तगाल के बीच हाल के वर्षों में अर्थव्यवस्था और कारोबार, विज्ञान संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ रहा है.

कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020 को मंजूरी: केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 12 फरवरी को ‘कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020’ को मंजूरी दी. इस विधेयक में किसानों के हित और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग का प्रावधान है. यह विधेयक संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश किया जायेगा. इस विधेयक से देशभर में जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रावधान है.

तीन बीमा कंपनियों में अतिरिक्त पूंजी का प्रस्ताव: मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बीमा कंपनियों में ढ़ाई हजार करोड़ रुपये की पूंजी लगाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है. ये कपंनियां हैं- ओरियण्‍टल इंश्‍योंरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्‍योंरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्‍योंरेंस कंपनी लिमिटेड.

विवाद से विश्‍वास विधेयक 2020: प्रत्‍यक्ष कर विवाद से विश्‍वास विधेयक 2020 में परिवर्तन को भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है. इसमें ऋण वसूली न्‍यायाधिकरणों (debt recovery tribunals) में लम्बित मामलों को शामिल किया गया है. इसका उद्देश्‍य प्रत्‍यक्ष कर विवाद से संबंधित मुकदमों में कमी लाना है. लगभग नौ लाख करोड़ रुपये के कर से संबंधित मामले विभिन्‍न अदालतों में विचाराधीन हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top