EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना संपन्न, आम आदमी पार्टी ने बहुमत प्राप्त किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना 11 फरवरी को हुई. 70 सदस्‍यों की इस विधानसभा के लिए यहाँ 8 फरवरी को मतदान हुए थे. इस चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सर्वाधिक 62 सदस्यों ने जीत दर्ज की. इस प्रकार इस दल ने सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत प्राप्त किया है. राज्य की 70 सदस्यों की विधानसभा में सरकार गठन के लिए 36 सीटों की जरूरत है.

इस चुनाव में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 8 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही. यहाँ के मौजूदा मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली सीट से निर्वाचित हुए.

भारत और न्यूज़ीलैंड एक-दिवसीय क्रिकेट सीरीज न्यूज़ीलैंड ने 3-0 से जीती

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गये तीन एक-दिवसीय मैचों की क्रिकेट सीरीज न्यूज़ीलैंड ने 3-0 से जीत ली है. इस सीरीज का तीसरा और अंतिम माउंट मॉंगॉनी में 11 फरवरी को खेला गया था. इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को पांच विकेट से पराजित कर दिया. इस मैच में भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 296 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच यह सीरीज 6 फरवरी से 11 फरवरी तक न्यूज़ीलैंड में खेला गये था. इस सीरीज का दूसरा एकदिवसीय मैच हैमिल्टन में खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने 22 रन से जीत दर्ज की थी. हैमिल्टन में खेले गये इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से पराजित किया था.


अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन अदीस अबाबा में आयोजित किया गया

अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन 9 से 10 फरवरी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मिस्र के राष्ट्रपति का स्थान लेकर अफ्रीकी संघ के नए अध्यक्ष बने. उनका कार्यकाल एक साल तक होगा.

रामाफोसा ने अफ्रीका के विकास और समृद्धि बढ़ाने में सलंग्न रहने और सदस्य देशों के बीच सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों को मुक्त व्यापार क्षेत्र से पैदा अवसरों के प्रयोग से औद्योगीकरण का प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे एकता और समृद्धि साकार हो सके. सम्मेलन के दौरान कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को वर्ष 2021 में 34वें शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता दी गयी.

अफ्रीकी संघ: एक दृष्टि

अफ्रीकी संघ (AU) एक महाद्वीपीय संघ है, जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं. AU की स्थापना 2001 में अदीस अबाबा, इथियोपिया में हुई थी. इसका मुख्यलय अदीस अबाबा में स्थित है.


ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार ‘ICC महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी’ प्रदान की गई

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में ‘ICC महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी’ प्रदान की है. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान मेग लानिंग को यह ट्रॉफी ICC महिला क्रिकेट मैनेजर होली कोल्विन ने प्रदान की. ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी प्रदान की गयी है. मेग लानिंग की टीम ने पिछली बार भी यह ट्रॉफी जीती थी.

आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने 2017 से 2020 के बीच आठ टीमों की वनडे चैंपियनशिप में विजयी बढत ली थी. जिस कारण यह चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गयी. इससे पूर्व पहले संस्करण 2014–16 के लिए यह ट्रॉफी प्रदान की गई थी.


IOC ने भारतीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से दिया किया है. उन्हें देश में खेल के विकास के लिए अपनी भूमिका के लिए ‘2019 IOC कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स के पुरुष वर्ग में ‘ऑनरेबल मेंशन’ से सम्मानित किया गया है.

पुलेला गोपीचंद: एक दृष्टि

  • पुल्लेला गोपीचंद ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप’ जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाडी हैं. प्रकाश पादुकोण यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय थे. पादुकोण ने 1980 में यह जीत हासिल की थी.
  • गोपीचंद ने 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में हराते हुए ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में जीत हासिल की थी.
  • उन्हें वर्ष 2001 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 2005 में उन्हें पद्म-श्री और 2014 में पद्म-भूषण से सम्मानित किया गया था. वर्ष 2019 में उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया था.
  • गोपीचंद एक जाने माने कोच हैं. भारतीय बैडमिंटन के विकास में गोपीचंद का अहम योगदान रहा है और उनके मार्गदर्शन में ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल, ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत जैसे खिलाड़ी लगातार सीखते आ रहे हैं.

11 फरवरी: विश्‍व यूनानी दिवस

प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को ‘विश्‍व यूनानी दिवस’ (World Unani Day) है. महान यूनानी विद्वान और समाज सुधारक हाकिम अजमल खां के सम्‍मान में यह दिवस मनाया जाता है.

यूनानी चिकित्सा पद्धति भारत में 11वीं शताब्दी के आसपास फारस और अरब के लोगों द्वारा शुरू की गई थी. आज भारत उन अग्रणीय देशों में शामिल है, जहां यूनानी पद्धति का इस्तेमाल उपचार के रूप में होता है. देश में बड़ी संख्या में यूनानी पद्धति से संबंधित शैक्षणिक, अनुसंधान और स्वास्थ्य देखभाल संस्थाएं हैं.

यूनानी चिकित्सा पद्धति यूनान में विकसित हुई थी और इसकी नीव हिपोक्रेटिस द्वारा रखी गई. इस प्रणाली के वर्तमान स्वरूप का श्रेय के यूरोप के लोगों को जाता है, जिन्होंने न केवल यूनानी साहित्य को अरबी भाषा में अनुवादित कर उसका संरक्षण किया बल्कि अपने योगदान से इस पद्धति को समृद्ध भी किया.


भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच ‘अजेय वारियर-2020’ सैन्य-अभ्यास का आयोजन किया जायेगा

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य-अभ्यास ‘अजेय वारियर-2020’ का आयोजन 13 से 26 फरवरी तक किया जाएगा. यह दोनों देशों के बीच इस सैन्य अभ्यास का पांचवां संस्करण है, जिसका आयोजन यूनाइटेड किंगडम के सैलिसबरी मैदान में किया जायेगा.

इस अभ्यास में भारतीय और यूनाइटेड किंगडम सेना के 120 सैनिक शामिल होंगे. इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकवादियों के संचालन पर जोर देने के साथ की कंपनी स्तर के संयुक्त प्रशिक्षण का संचालन किया जायेगा.

अजेय वारियर सैन्य-अभ्यास: एक दृष्टि

अजेय वारियर अभ्यास यूनाइटेड किंगडम और भारत में वैश्विक रूप से आयोजित किया जाता है. दोनों देशों के बीच इस अभ्यास का आयोजन 2005 से किया जा रहा है.


राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान किया गया

सरकार ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (AJNIFM) रखने का फैसला किया है. अरुण जेटली भारत के पूर्व वित्त-मंत्री थे.

NIFM की स्थापना साल 1993 में व्यय विभाग के तहत एक पंजीकृत संस्था के रूप में की गई थी. यह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भर्ती वित्‍त एवं लेखा सेवाओं के अधिकारियों के साथ भारतीय लागत लेखा सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

अमरीकी राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत यात्रा पर होंगे. अमरीका के राष्‍ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. राष्‍ट्रपति के साथ अमरीका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप भी आ रही हैं. दिल्‍ली के बाद वे अहमदाबाद भी जाएंगे.

ULFA से शांति वार्ता में शामिल होने की अपील: असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने यूनाइटेड़ लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) प्रमुख परेश बरूआ से सरकार के साथ शांति वार्ता में शामिल होने की अपील की है. हाल ही में तीसरे बोडो शांति समझौते पर किए गए हस्‍ताक्षर को ऐतिहासिक बताते हुए उन्‍होंने कहा कि यह केवल बोडो लोगों की ही नहीं बल्कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में रहने वाले लोगों की आकांक्षा को पूरा करेगा.

भारत के लिए एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली की बिक्री को मंज़ूरी: अमरीका ने भारत के लिए एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली की बिक्री की मंज़ूरी दे दी है. एक अरब छियासी करोड़ सत्‍तर लाख डॉलर मूल्‍य की इस खरीद का उद्देश्‍य सशस्‍त्र बलों को अत्‍याधुनिक और मौजूदा वायु रक्षा प्रणाली को हवाई हमलों से निपटने में सक्षम बनाना है. ट्रम्‍प प्रशासन ने भारत को यह प्रणाली उपलब्‍ध कराने के निर्णय से अमरीकी कांग्रेस को अवगत करा दिया है.

WHO के चिकित्‍सा विशेषज्ञों का दल चीन में: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के चिकित्‍सा विशेषज्ञों का अग्रिम दल नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में मदद के लिए चीन गया है. WHO के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम घेब्रेयेसस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्‍टर ब्रूस ऐलवार्ड के नेतृत्‍व में यह चिकित्‍सा टीम विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और चीन के संयुक्‍त जांच दल का हिस्‍सा होगी.

पहला ‘यरुशलम-मुंबई महोत्सव’: मुंबई में पहली बार 15 फरवरी से ‘यरुशलम-मुंबई महोत्सव’ आयोजित किया जायेगा. इस महोत्सव का उद्देश्य भारत और इजराइल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top