EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

92वें ऑस्कर अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा, पैरासाइट को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 10 फरवरी को आयोजित समारोह में 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर पुरस्कार) की घोषणा की गयी. इस बार कुल 26 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए गये.

आस्कर समारोह में दक्षिण कोरियाई निर्देशक और स्क्रिप्ट-राइटर्स Bong Joon Ho की फिल्म पैरासाइट को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया. समारोह में अभिनेता जोकिन फीनिक्स को फिल्म ‘जोकर’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला है. अभिनेत्री रिनी जेलविगर को जूडी के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. सर्वोच्च सम्मान पाने वाली ‘पैरासाइट’ पहली विदेशी फिल्म भी है.

91वें ऑस्कर के मुख्य पुरस्कार: एक दृष्टि

  • बेस्ट फिल्म: पैरासाइट (सर्वोच्च सम्मान पाने वाली पहली विदेशी फिल्म है)
  • बेस्ट डायरेक्टर: बॉन्ग जून हो (फिल्म – पैरासाइट)
  • बेस्ट एक्टर: जोआक्विन फीनिक्स (फिल्म जोकर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: रेनी जेलवेगर (फिल्म जुडी गार्लेंड)
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: टॉय स्टोरी 4

ऑस्कर पुरस्कार: एक दृष्टि

  • ऑस्कर पुरस्कार को एकेडमी अवॉर्ड्स के नाम से भी जाना जाता है.
  • यह पुरस्कार अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है.
  • ऑस्कर पुरस्कार के समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन के लिए) और टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) हैं.
  • पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था.

अब तक के भारतीय ऑस्कर विजेता

  1. भानु अथैया: वर्ष 1982 में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए ऑस्कर (आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’).
  2. सत्यजीत रॉय: वर्ष 1992 में ‘लाइफ-टाइम अचीवमेंट’ कैटेगरी में ऑस्कर.
  3. एआर रहमान: वर्ष 2009 में सर्वश्रेष्ठ संगीत और गुलजार के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गीत (फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के गीत ‘जय हो’ के लिए).
  4. गुलजार: वर्ष 2009 में एआर रहमान और गुलजार को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर (फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए).
  5. रेसुल पोक्कुट्टी: वर्ष 2009 में सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर (फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए).
  6. फिल्म ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’: वर्ष 2019 में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यमेंट्री फिल्म का ऑस्कर (फिल्म का निर्माण भारतीय फिल्मकार गुनीत मोंगा की ‘सिखिया एंटरटेनमेंट’ कंपनी द्वारा किया गया था. यह फिल्म भारत के हापुड़ में बनी है.)

प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए 13वां अधिवेशन गांधीनगर में आयोजित किया जायेगा

संयुक्त राष्ट्र का ‘वन्यजीवों की प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण और संवर्धन’ के 13वें अधिवेशन (13th Conference of Parties of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals- CMS COP-13) की मेजबानी भारत करेगा. यह अधिवेशन 15 से 22 फरवरी तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जायेगा. 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे.

CMS COP-13 में 15 देशों के मंत्री, 18 राज्यों के वन और पर्यावरण मंत्री समेत 130 देश शामिल होंगे. इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों के अलावा वैज्ञानिकों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी.

भारत अगले तीन वर्ष के लिए इस अधिवेशन का अध्यक्ष

भारत को अगले तीन वर्ष के लिए इस अधिवेशन का अध्यक्ष चुना गया है. इस अधिवेशन के लिए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोदावण) को शुभंकर बनाया गया है.

CMS COP-13 में चर्चा का मुख्य विषय

CMS COP-13 का थीम: Migratory species Connect the Planet and we welcome them है. जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं समेत विज्ञान के उन नए तरीकों पर भी इस अधिवेशन में चर्चा होगी, जिसके जरिए वन्यजीवों के संवर्धन और संरक्षण को और बेहतर किया जा सके.

CMS COP क्या है?

CMS COP, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme- UNEP) का हिस्सा है. UNEP संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का नियंत्रण करता है. इसकी स्थापना जून 1972 में संयुक्त राष्ट्र मानव पर्यावरण सम्मेलन के परिणामस्वरूप की गई थी. इसका मुख्यालय नैरोबी में स्थित है.


NASA ने सूर्य के ध्रुवों की तस्वीर लेने के लिए सोलर ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट प्रक्षेपित किया

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने 9 फरवरी को संयुक्त रूप से ‘सोलर ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट’ प्रक्षेपित किया है. इस महत्वाकांक्षी मिशन का उद्देश्य पहली बार सूर्य के ध्रुवों की तस्वरी लेना है. 1.5 अरब डॉलर की लागत वाले इस स्पेसक्राफ्ट को फ्लॉरिडा के केप कैनावरल एयर फोर्स स्टेशन से ‘यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस 5’ रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया.

सोलर ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट 7 साल में कुल 4 करोड़ 18 लाख किलोमीटर दूरी तय करेगा. प्रक्षेपण के बाद पहले दो दिनों में इसके सोलर ऑर्बिटर अपने तमाम उपकरणों और ऐंटिना को तैनात करेगा जो धरती तक संदेश भेजेंगे और वैज्ञानिक आंकड़ों को जुटाएंगे. वैज्ञानिक सोलर ऑर्बिटर से सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे.

सोलर ऑर्बिटर से पहले यूलिसेस मिशन प्रक्षेपित किया था

ESA और NASA ने इससे पहले 1990 में ‘यूलिसेस मिशन’ प्रक्षेपित किया था, जिससे वैज्ञानिकों को सूर्य के चारों तरफ के अहम क्षेत्र को पहली बार मापने में मदद की थी. यूलिसेस में कैमरा नहीं लगा था लेकिन सोलर ऑर्बिटर पर कैमरे लगे हैं जो सूर्य के ध्रुवों की पहली बार तस्वीर मुहैया कराएंगे.


भारत की काम्या कार्तिकेयन ने एशिया के बाहर की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की

भारत की 12 साल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने एशिया के बाहर की सबसे ऊंची चोटी एकांकगुआ (Aconcagua) पर जीत हासिल की है. काम्या ने 6962 मीटर ऊंची इस चोटी पर 1 फरवरी को फतह हासिल की थी. माउंट एकांकागुआ दक्षिणी अमेरिकी के अजेर्टिंना में स्थित एंडीज पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है.

एकांकगुआ (Aconcagua) पर्वत: एक दृष्टि

एकांकगुआ (Aconcagua) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पर्वत है. यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है. यह पर्वत चिली और अरजेन्टीना के सीमा पर स्थित है. इसका शिखर अरजेन्टीना की भूमि पर पड़ता है.


10 फरवरी: विश्व दाल दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस (World Pulses Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दाल में विद्यमान पोषक तत्वों और उसकी उपयोगिता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. पहला विश्व दाल दिवस 10 फरवरी 2019 को मनाया गया था.

दाल पोषण तथा खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं. इसको ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी 2020 को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

SC/ST अधिनियम-2018 की संवैधानिक वैधता बरकरार: उच्‍चतम न्‍यायालय ने अनुसूचित जाति जनजाति संशोधन अधिनियम-2018 की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी है. न्‍यायमूर्ति अरूण मिश्रा की अध्‍यक्षता वाली पीठ ने आज कहा कि कोई अदालत केवल उन्‍हीं मामलों में अंतरिम जमानत दे सकती है जहां प्रथम दृष्‍टया कोई मामला न बनता हो. पीठ ने कहा कि इस कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के पहले प्रारंभिक जांच और वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों का अनुमोदन जरूरी नहीं है.

सुप्रसिद्ध साहित्‍यकार गिरिराज किशोर का निधन: हिन्‍दी के सुप्रसिद्ध साहित्‍यकार और पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित गिरिराज किशोर का कानपुर में निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे. गिरिराज किशोर को पहला गिरमिटिया उपन्‍यास के लिए जाना जाता है, जो महात्‍मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास पर आधारित है.

जर्मनी में सबाइन तूफान: जर्मनी में हाल के दिनों में सबाइन तूफान का कहर जारी है. इस तूफ़ान को ब्रिटेन में सियारा भी कहा जाता है. सबाइन जर्मनी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पहुंच सकता है और फिर धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बवेरिया तक दस्तक दे सकता है.

राष्‍ट्रीय कृमिरोधी दिवस: 10 फरवरी को देशभर में राष्‍ट्रीय कृमिरोधी दिवस मनाया गया. इस दिन सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में 1 से 19 वर्ष के बच्‍चों और किशोरों को ‘एलबेन्‍डाज़ोल’ दवा की खुराक दी गयी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top