EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत अंडर-19 विश्‍व कप क्रिकेट का उप-विजेता बना, फाइनल में बांग्लादेश ने हराया

भारत अंडर-19 विश्‍व कप क्रिकेट का उप-विजेता बना है. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 9 फरवरी को भारत और बंगलादेश के बीच दक्षिण अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम में खेला गया था. इस मैच में बंगलादेश ने भारत को पराजित कर इस प्रतियोगिता का पहली बार विजेता बना. भारत और बंगलादेश दोनों अपने सभी पांच मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा थी.

भारत के 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने जब 41 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बना लिए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. मैच दोबारा शुरू होने पर बांग्लादेश को 46 ओवर में 170 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 42.1 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाकर हासिल कर लिया.

पढ़ें पूरा आलेख…»

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भारत की यात्रा पर

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 7 से 11 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली और नवंबर 2019 में नई सरकार बनने के बाद श्रीलंकाई नेतृत्‍व की तरफ से ये तीसरी भारत यात्रा है.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भारत की इस यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक वार्ता की. इस बैठक में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्‍यापारिक सहयोग, हिंद महासागर में सुरक्षा, श्रीलंकाई अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा और पर्यटन विकास जैसे मुद्दे शामिल थे.

श्री मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्‍दा राजपक्ष के साथ 8 फरवरी को नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ अपना सहयोग और बढ़ाने पर चर्चा की. श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने मछुआरों के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का निर्णय लिया है.

वार्ता के बाद प्रेस वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद इस क्षेत्र में एक बड़ी समस्‍या है और भारत तथा श्रीलंका ने इसका यथोचित तरीके से मुकाबला किया है. उन्‍होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने के लिए परस्‍पर सहयोग और बढ़ाएंगे.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने श्री मोदी की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति की प्रशंसा की. उन्‍होंने कहा कि भारत श्रीलंका का निकटतम और विश्‍वसनीय मित्र रहा है. दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक हैं और मजबूत नींव पर आधारित हैं. प्रधानमंत्री राजपक्षे इस यात्रा के दौरान वाराणसी, बोधगया, सारनाथ और तिरूपति भी जायेंगे.


त्रिपुरा राज्‍य सरकार ने पहली बार हॉर्नबिल महोत्‍सव का आयोजन किया

त्रिपुरा में राज्‍य सरकार ने पहली बार हॉर्नबिल महोत्‍सव का आयोजन किया है. यह महोत्‍सव 8-9 फरवरी को तेलियामुरा के बारामुरा इको पार्क में आयोजित किया गया था. लोगों में हॉर्नबिल पक्षी और पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से यह महोत्‍सव आयोजित किया गया था.

महोत्‍सव का उद्घाटन करते हुए मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब कुमार देव ने कहा कि ये आयोजन न केवल प्रकृति और पक्षी प्रेमियों को प्रोत्‍साहित करेगा, बल्कि हार्न बिल पक्षियों के प्रति जागरूकता भी पैदा करेगा. उन्‍होंने कहा कि हार्न बिल महोत्‍सव से राज्‍य के पर्यावरण पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा.


‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है

भारत सरकार का सूचना और प्रसारण मंत्रालय 10 से 28 फरवरी तक ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ अभियान का आयोजन देशभर में कर रहा है. अभियान के दौरान 36 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों की संस्‍कृति, खानपान, शिल्‍प और परंपराओं को दर्शाया जाएगा ताकि लोगों में देश की विविधता के प्रति बेहतर समझ पैदा हो और लोगों में साझा पहचान की भावना मजबूत हो.

एक भारत श्रेष्‍ठ भारत: एक दृष्टि

  • एक भारत श्रेष्‍ठ भारत विविधता में भारत की एकता को दर्शाने वाला एक अनूठा कार्यक्रम है. इसका उद्देश्‍य एक ऐसा माहौल उपलब्‍ध कराना है, जिसमें सभी राज्‍य सर्वोत्‍तम कार्यशैलियों और अनुभवों से सीख ले सकें.
  • इस कार्यक्रम के तहत देश के सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के बीच गहरा सामंजस्‍य स्‍थापित कर राष्‍ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा दिया जाता है.
  • इस अभियान के लिए राज्‍यों की जोड़ी केन्‍द्रशासित प्रदेशों के साथ बनाई गयी है. इस दौरान, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
  • वर्ष 2016 में एक भारत श्रेष्‍ठ भारत कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा था कि यह कार्यक्रम राज्‍यों के लोगों को जोड़ने का माध्‍यम बन सकता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

पुलेला गोपीचंद को IOC का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को देश में खेल को लेकर बेहतरीन काम करने के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वर्ष 2019 का IOC कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स के पुरुष वर्ग के लिए पुलेला गोपीचंद को प्रदान किया जायेगा.

मुकदमा मध्‍यस्‍थता पर कानून बनाने की आवश्‍यकता: भारत के मुख्य न्‍यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने मुकदमा दायर करने से पहले मध्‍यस्‍थता को अनिवार्य बनाने के बारे में एक व्‍यापक कानून बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है. उन्‍होंने कहा कि इससे दक्षता सुनिश्चित होगी और सबंद्ध पक्षों तथा अदालतों का समय बचेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top