EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
6 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

WHO ने 2020 को अंतर्राष्ट्रीय नर्स व प्रसाविका वर्ष के रुप में मनाने का फैसला किया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2020 को ‘नर्स और मिडवाइफ वर्ष’ (International Year of the Nurse and the Midwife) के रुप में मनाने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में लगी महिलाओं को सम्मान देना और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संगठनों में उन्हें उच्च पद पर आगे बढ़ाना है.

WHO के एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया की स्वास्थ्य सेवाओं में कुल कार्यरत लोगों में लगभग 70 फीसदी नर्स और मिडवाइफ ही होती हैं. भारत सहित दुनिया के जिन देशों में एकल स्वास्थ्यकर्मी के सेंटर चलते हैं, वहां इनकी संख्या 80 फीसदी से भी ऊपर है. रोगों के उपचार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्ही के कंधों पर होती है. लेकिन इतनी महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद उनका वेतन, काम करने की परिस्थितियां और काम करने के घंटे बेहद निराशाजनक हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन: एक दृष्टि

WHO संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है. इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी. WHO का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है. भारत WHO का सदस्य देश है.

फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म का 200वां साल

  • 2020 फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म (12 मई 1820) का 200वां साल है. इस कारण से भी इस वर्ष को नर्स और मिडवाइफ वर्ष के रूप में मनाए जाने का महत्व बढ़ गया है.
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दुनिया की पहली आधुनिक नर्स कहा जाता है. वे रात के समय अपने हाथों में एक लैंप लेकर रोगियों की सेवा किया करती थीं. इसीलिए उन्हें ‘दिये के साथ एक महिला’ या ‘The Lady With The Lamp’ कहा जाता था.
  • नाइटिंगेल के नाम पर अनेक देशों ने अपने यहां पुरस्कार घोषित कर रखे हैं. भारत ने 1973 में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की शुरुआत की थी जो पतिवर्ष दिया जाता है.

महाराष्‍ट्र में 43 सदस्‍यों वाले मंत्रिमंडल के लिए विभागों का बंटवारा किया गया

महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्‍व वाली सरकार में 43 सदस्‍यों वाले मंत्रिमंडल के लिए विभागों का बंटवारा कर दिया है. राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने मंत्रिमंडल के इस सूची को 4 दिसम्बर को मंजूरी दी. इस सूची में 10 पद राज्‍यमंत्री स्‍तर के हैं.

श्री ठाकरे ने अपने पास सामान्‍य प्रशासन विभाग का जिम्‍मा रखा है. उप-मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार को वित्‍त और योजना विभाग का काम सौंपा गया है. NCP के ही अनिल देशमुख राज्‍य के गृहमंत्री होंगे. मुख्‍यमंत्री के पुत्र और शिवसेना से पहली बार विधायक बने आदित्‍य ठाकरे पर्यावरण, पर्यटन और प्रोटोकॉल विभागों के मंत्री होंगे. वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्‍व और शिवसेना के एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग दिया गया है. पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्‍हाण लोक निर्माण विभाग का कामकाज देखेंगे.


KVIC ने गुजरात में अपना पहला रेशम प्रसंस्करण संयंत्र खोला

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने 3 जनवरी को गुजरात में सुरेंद्रनगर में अपना पहला रेशम प्रसंस्करण संयंत्र खोला. यह संयंत्र रेशम धागों के उत्पादन की लागत में कटौती करने में मदद करेगा तथा स्थानीय स्तर पर पटोला साड़ियों के उत्पादन में प्रयुक्त किये जाने वाले कच्चे माल की उपलब्धता को बढ़ायेगा.

गुजरात की ट्रेडमार्क साड़ी, पटोला को काफी महंगा माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल कर्नाटक या पश्चिम बंगाल से खरीदा जाता है, जहां रेशम प्रसंस्करण इकाइयां स्थित हैं. इस वजह से इस वस्त्र की लागत कई गुना बढ़ जाती है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ईरान-अमरीका तनाव: अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान अपने शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश करता है तो अमरीका ईरान के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई करेगा. ईरान और अमरीका के बीच जारी तनाव सुलेमानी की मौत के साथ काफी बढ़ गया है. सुलेमानी को ईरान में सर्वोच्‍च नेता आयतुल्‍लाह अली खामेनई के बाद दूसरी सबसे ताकतवर हस्‍ती माना जाता था. आयतुल्‍लाह खामेनई ने इस हत्‍या का प्रतिशोध लेने की बात कही है.

तुर्की की संसद ने लीबिया में सेना भेजने को मंजूरी दी: सऊदी अरब ने कहा है कि उनका देश लीबिया में सेना भेजने के बारे में तुर्की की संसद की मंजूरी की निंदा करता है और इसे लीबिया से संबंधित संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव का उल्‍लंघन मानता है. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इससे लीबिया के संकट के समाधान के अन्तर्राष्ट्रीय प्रयास कमजोर होंगे.

फ्रांस ने ईरान से परमाणु समझौते का पालन करने को कहा: फ्रांस ने ईरान से कहा है कि वह परमाणु समझौते का पालन करे. यदि वह ऐसा नहीं करता है तो अलग-थलग पड़ सकता है. फ्रांस के विदेश मंत्री श्‍यां ईव लदूरियॉ ने कहा है कि उन्‍होंने इस बारे में चीन और जर्मनी से भी चर्चा की है.

राष्‍ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्‍मेलन का उद्घाटन: कर्नाटक के बैंग्‍लुरू में चल रहे 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन नोबेल पुरस्‍कार विजेता एडा योनाथ और भारत रत्‍न प्रोफेसर सीएनआर राव ने राष्‍ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्‍मेलन का उद्घाटन किया. प्रोफेसर राव ने इसरो निबन्‍ध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान किए. देहरादून के रिवररेन पब्लिक स्‍कूल की पूजा टमटा ने प्रोफेसर राव से पुरस्‍कार प्राप्‍त किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top