EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जानिए क्या है भारत और नेपाल के बीच कालापानी विवाद, भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण

भारत और नेपाल के बीच हाल के दिनों में कालापानी विवाद चर्चा में रहा है. दोनों देशों के बीच यह मुद्दा तब सुर्खियों में आ गया जब भारत ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद देश का नया राजनीतिक नक्शा प्रकाशित किया था. नेपाल कालापानी बॉर्डर के मुद्दे पर भारत से बात करना चाहता है. इस बीच भारत सरकार ने कहा है कि नए नक्शे में नेपाल के साथ लगी सीमा में किसी तरह के बदलाव से इंकार किया है.

कहां है कालापानी?

कालापानी चीन, नेपाल और भारत की सीमा के मिलन-बिंदु पर 372 वर्ग किमी का क्षेत्र है. भारत इसे उत्तराखंड का हिस्सा मानता है जबकि नेपाल इसे अपने नक्शे में दर्शाता है.

नेपाली सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नेपाली सुप्रीम कोर्ट में इससे संबंधित याचिका दायर कर मांग की गई थी कि वह नेपाल सरकार को नेपाली भूभाग के संरक्षण के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास शुरू करने का आदेश दे. इस याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेपाल सरकार से दो वास्तविक नक्शे उपलब्ध कराने को कहा है. एक नक्शा 1816 में सुगौली समझौते का और दूसरा नक्शा 1960 के सीमा संधि का.

सुगौली संधि क्या है?

नेपाल और ब्रिटिश इंडिया के बीच सुगौली संधि साल 1816 में हुआ था. इसमें कालापानी इलाके से होकर बहने वाली महाकाली नदी भारत-नेपाल की सीमा मानी गई है. नेपाल का दावा है कि विवादित क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र से गुजरने वाली जलधारा ही वास्तविक नदी है, इसलिए कालापानी नेपाल के इलाके में आता है. वहीं, भारत नदी का अलग उद्गम स्थल बताते हुए इस पर अपना दावा करता है.

सुगौली संधि के अंतर्गत नेपाल को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से उन सभी हिस्सों पर हक छोड़ना था, जो नेपाल के राजा ने युद्धों में जीतकर हासिल किए थे. इनमें पूर्वोत्तर में सिक्किम रियासत तथा पश्चिम में कुमाऊं और गढ़वाल के क्षेत्र भी शामिल थे.

चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण है कालापानी

कालापानी इलाके का लिपुलेख दर्रा चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. 1962 से ही कालापानी पर भारत की इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की पहरेदारी है.

भारत के मानव ठक्‍कर ने ITTF की अंडर-21 रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

ITTF द्वारा हाल ही में जारी अंडर-21 की वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के मानव ठक्‍कर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. मानव ने यह स्थान ITTF चैलेंज प्लस कनाडा ओपन में खिताबी जीत के बाद हासिल किया है.

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी गुणास्वेरन साथियान ने हालिया जारी विश्व रैंकिंग में अपना 30वां स्थान जारी रखा है. सीनियर खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने रैंकिंग में सुधार किया है और वह अब एक स्थान आगे बढ़ते हुए 33वें नंबर पर आ गए हैं. साथियान ने अगस्त 2019 से अपना 30वां स्थान कायम रखा है. भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अपना 61वां स्थान कायम रखा है.


इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने 4 दिसम्बर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की.

इरफान जब 19 साल के थे तब उन्होंने 2003 में औस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से पहला मैच खेला था. उन्होंने अपना आखिरी मैच 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेला, जो टी-20 मैच था.

इरफान का प्रदर्शन: एक दृष्टि

  • इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेलते हुए 31.57 की औसत से 1105 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट हैं.
  • वनडे में इरफान ने 120 मैच में खेले और 23.39 की औसत से 1544 रन बनाए. उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं, जबकि उन्होंने 173 विकेट झटके. वहीं, टी20 फॉर्मेट में इरफान ने भारतीय टीम के लिए 24 मैच में में 172 रन बनाए और 28 विकेट लिए.
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई टीमों के लिए इरफान पठान ने 103 मैच में 1139 रन बनाए 33.11 के औसत से 80 विकेट अपने नाम किए थे.

भारत की मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर कीर्तिमान बनाया

भारत की मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘विन्सन मासिफ’ (4,987 मीटर) को 18 साल की उम्र में ही फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई हैं.

पूर्णा दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला बन गई, जिसने छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर कदम रखा है. पूर्णा ने इससे पहले महज 13 साल की उम्र में विश्व की सर्वोच्च शिखर श्रेणी माउंट एवरेस्ट पर फतह की थी.

पूर्णा ने अब तक कई बड़े-बड़े पर्वतों की चोटियों को फतह किया है. इसमें एवरेस्ट (एशिया, वर्ष 2014), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका, 2016), माउंट एल्ब्रस (यूरोप, 2017), माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका, 2019) माउंट कारस्टेंसज (ओशिनिया क्षेत्र, 2019) और माउंट विंसन मासिफ (अंटार्कटिका, 2019) हैं.


4 जनवरी: लुई ब्रेल दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को लुई ब्रेल दिवस (World Braille Day) मनाया जाता है. यह दिवस लुई ब्रेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है. लुई ब्रेल का जन्म इसी दिन 1809 में फ्रांस में हुआ था. लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण किया था. लुई ब्रेल की वजह से नेत्रहीनों को पढ़ने का मौक़ा मिला. यह दिन दृष्टिबाधित दिव्‍यांगजनों को मानवाधिकार प्रदान करने और संचार के माध्‍यम के रूप में ब्रेल लिपि के बारे में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है.

ब्रेल लिपि: एक दृष्टि

  • ब्रेल लिपि एक तरह की लिपि है, जिसको विश्व भर में नेत्रहीनों को पढ़ने और लिखने में छूकर व्यवहार में लाया जाता है.
  • इस पद्धति का आविष्कार 1821 में एक नेत्रहीन फ्रांसीसी लेखक लुई ब्रेल ने किया था.
  • यह 6 बिंदुओं के उपयोग से 64 अक्षर और चिह्न वाली लिपि है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

नई दिल्‍ली में विश्‍व पुस्‍तक मेला 2020: नई दिल्‍ली 28वां विश्‍व पुस्‍तक मेला 2020 4 से 12 जनवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है. मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया. यह एशिया का सबसे बड़ा पुस्‍तक मेला है, जिसमें छह सौ से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं. गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में पुस्‍तक मेले का विषय “गांधी : लेखकों के लेखक” (Gandhi:The Writers’s Writer) रखा गया है.

एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट: एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 24 टीमें हिस्सा ले रहे हैं. पहली बार आयोजित हो रहे एटीपी कप के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया, रूस और बुल्गारिया ने जीत के साथ शुरुआत की है.

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 457 अरब डॉलर: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अरब 52 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 457 अरब 46 करोड़ 80 लाख डॉलर पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में दो अरब 20 करोड़ 30 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 424 अरब 93 करोड़ 60 लाख डॉलर पहुंच गई. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों को समग्र विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख भाग माना जाता है.

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचो की सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम ने 12 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है.

बच्चों की मौत पर राजस्थान सरकार को NHRC का नोटिस: कोटा के सरकारी अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को इस मामले में चार सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top