EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
30 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

71वें गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक रूप से समापन नई दिल्‍ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ हो गया. गणतंत्र दिवस समारोह 26 से 29 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर मुख्‍य समारोह दिल्ली में राजपथ पर आयोजित किया गया था. यहां हर साल की तरह देश की संस्कृति को दिखाने वाली झाकियों के साथ भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली थी.

बीटिंग द रिट्रीट एक सैन्य परंपरा है

बीटिंग द रिट्रीट सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है जब सूर्यास्त होने पर सेना युद्ध बंद कर देती थी. जैसे ही बिगुल वादक समापन की धुन बजाते थे सैनिक युद्ध बंद कर देते थे और अपने शस्त्रास्त्र समेट कर युद्ध के मैदान से लौट जाते थे. इसी को ध्यान में रखते हुए समापन धुन बजाने के दौरान अविचल खड़े रहने की परंपरा आज तक कायम है. समापन पर ध्वज और पताकाएं खोलकर रख दी जाती हैं और झंडे उतार दिये जाते हैं.

बीटिंग द रिट्रीट का इतिहास

बीटिंग द रीट्रीट कार्यक्रम 1950 के शुरूआती दशक से चला आ रहा है. जब भारतीय सेना के मेजर रोबर्ट्स ने स्वदेशी तर्ज पर सामूहिक बैंड के प्रदर्शन का अनोखा समारोह प्रस्तुत किया था. समय के साथ ही यह राष्ट्रीय स्वाभिमान प्रदर्शित करने वाला कार्यक्रम बन गया है.

ऑक्सफोर्ड ने ‘संविधान’ शब्द को ‘2019 का ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द’ नामित किया

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने ‘संविधान’ शब्द को 2019 का ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द नामित किया है. OUP ने कहा कि इस शब्द ने वर्ष 2019 में व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया. यह शब्द इसलिए चुना गया कि 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संविधान की कसौटी पर परखा गया.

साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने अपनी ओर काफी ध्यान आकृष्ट किया और जो बीते साल के लोकाचार, मिजाज़ या व्यस्तता को प्रदर्शित करता है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने कहा कि संविधान का अर्थ है, ‘मूलभूत सिद्धांतों की इकाई या स्थापित दृष्टांत जिनके मुताबिक एक देश या अन्य संगठन शासित होता है.

भारतीय संविधान के दो अहम संवैधानिक प्रावधानों, अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 (A) के निरस्त किए जाने के साथ संविधान शब्द ने अगस्त 2019 में पहली बार व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया. इन प्रावधानों को रद्द किए जाने से जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा प्रभावी रूप से हट गया.

किस प्रकार शब्द का चुनाव किया गया?

ऑक्सफोर्ड डिक्सनरी की टीम ने अपने फेसबुक पेज के जरिए ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द के लिए शब्द मांगे थे और उसे हजारों शब्द प्राप्त हुए. साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द भारत में ऑक्सफोर्ड शब्दकोश टीम द्वारा भाषा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति की मदद से चुना गया.


भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का 27 जनवरी को निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली और इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक वह टीम की कप्तान भी रहीं.


शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल थानी कतर के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी ने 2020 के लिए शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल थानी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. वह शेख अब्‍दुल्‍ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी का स्थान लेंगे. अमीर ने शेख अब्दुल्ला बिन नसीर बिन खलीफा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

पूर्वोत्‍तर को आवंटित राशि में से तीस प्रतिशत नई परियोजनाओं में: मंत्रिमण्‍डल ने पूर्वोत्‍तर परिषद को आवंटित राशि में से तीस प्रतिशत राशि नई परियोजनाओं में लगाने को मंजूरी दे दी है. इससे वंचित क्षेत्रों, समाज के उपेक्षित वर्गों और उभरते प्राथमिक क्षेत्रों के विकास में मदद मिलेगी.

सायना नेहवाल ने BJP की सदस्‍यता ग्रहण की: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्‍यता ग्रहण कर ली. सायना नेहवाल ने 24 अन्तर्राष्ट्रीय खिताब जीते हैं. उन्‍हें 2012 के लंदन ओलम्पिक्‍स में कांस्‍य पदक मिला था. 2015 में उन्‍हें विश्‍व की पहली रैंकिंग दी गई थी.

नीरज चोपड़ा ने ओलिम्पिक के लिए जगह पक्की की: नीरज चोपड़ा ने जैवलेन थ्रो में तोक्‍यो ओलिम्पिक के लिए जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्‍स सैन्‍ट्रल नॉर्थ ईस्‍ट प्रतियोगिता के दौरान नीरज ने 87.86 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर इस साल के ओलिम्पिक खेलों के लिए क्‍वालीफाई किया. रोहित यादव ने 77.61 मीटर की दूरी पर भाला फेंका.

भारत-न्‍यूजीलैंड T20 क्रिकेट सीरीज: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 T20 मैच की सीरीज न्‍यूजीलैंड में खेला जा रहा है. इस सीरीज का तीसरा मैच 29 जनवरी को हैमिल्टन में खेला गया. इस मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को सुपर ओवर में पराजित कर दिया. भारत ने इस सीरीज के पहले मैच में न्‍यूजीलैंड को 6 विकेट से और दूसरे मैच में 7 विकेट से पराजित किया था.

अन्तर्राष्ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव मुम्‍बई में: दक्षिण एशिया में गैर फीचर फिल्‍मों का सबसे पुराना अन्तर्राष्ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 28 जनवरी मुम्‍बई में शुरू हुआ. डाक्‍यूमेंट्री, लघु और एनिमेशन फिल्‍मों के इस द्विवार्षिक आयोजन मुम्बई अन्तर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का शुभारम्‍भ नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में हुआ. यह इस आयोजन की 16वीं कड़ी है.

चिकित्‍सीय गर्भपात संशोधन अधिनियम 2020 को मंजूरी: केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 29 जनवरी को ‘चिकित्‍सीय गर्भपात संशोधन अधिनियम 2020’ को मंजूरी दी. इस विधेयक को संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा. इस विधेयक में चिकित्‍सीय गर्भपात अधिनियम 1971 में संशोधन का प्रावधान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top