EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

62वां ग्रेमी अवॉर्ड की घोषणा: व्हेन वी ऑल फॉल अस्लीप को एल्बम ऑफ़ द इयर का पुरस्कार

62वां ग्रैमी पुरस्कार 2020 समारोह का आयोजन 26 जनवरी को लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित किया गया. इस समारोह को गायक-गीतकार एलिसिया कीज़ ने होस्ट किया था.

62वां ग्रैमी पुरस्कार के मुख्य विजेताओं की सूची

  1. एल्बम ऑफ द ईयर: When We All Fall Asleep, Where Do We Go? (by Billie Eilish)
  2. सॉंग ऑफ द ईयर: Bad Guy
  3. रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: Bad Guy
  4. सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार: Billie Eilish

ग्रैमी पुरस्कार: एक दृष्टि

  • ग्रैमी अवार्ड (मूल रूप से ग्रामोफोन पुरस्कार), ‘द रेकॉर्डिंग अकादमी’ द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार मुख्य रूप से अंग्रेजी (भाषा) संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचानने के लिए दिया जाता है.
  • प्रथम ग्रेमी अवार्ड समारोह 4 मई, 1959 को बेवर्ली हिल्स कैलिफोर्निया में बेवर्ली हिल्टन होटल और न्यूयॉर्क शहर में पार्क शेरेटन होटल आयोजित किया गया था.

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने विधानसभा में विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. इसके बाद विधानसभा आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी. प्रस्ताव के पारित होने के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया है.
आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ताम्मिनेई सीताराम ने राज्यों में विधान परिषदों के गठन या निरस्तीकरण से संबंधित अनुच्छेद 169(1) के तहत प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकार किया.

विधान परिषद भंग करने के उदेश्य

जगनमोहन रेड्डी की सरकार हाल ही में राज्य के उच्च सदन (विधान परिषद) में राज्य में तीन राजधानियों से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयकों (आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास और एपी कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी विधेयक) को पारित करवाने में विफल रही थी. इसी के बाद यह कदम उठाया गया है.

आंध्र प्रदेश की 58 सदस्यीय विधान परिषद में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल YSR कांग्रेस 9 सदस्यों के साथ अल्पमत में है. इसमें विपक्षी तेलगु देशम पार्टी के 28 सदस्य हैं. सत्तारुढ़ दल सदन में वर्ष 2021 में ही बहुमत प्राप्त कर पाएगा जब विपक्षी सदस्यों का छह साल का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.

विधान परिषद: एक दृष्टि

भारत के छः राज्यों में विधान परिषद, विधानमंडल का अंग है. यानी इन राज्यों में विधानसभा निचला सदन और विधानपरिषद उच्च सदन के रूप में गठित है. राज्यसभा की तरह विधान परिषद के सदस्य सीधे मतदाताओं द्वारा निर्वाचित नहीं होते. इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा चुने जाते हैं. कुछ सदस्य राज्यपाल के द्वारा मनोनित किए जाते हैं.

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 171 किसी राज्य में विधानसभा के अलावा एक विधान परिषद के गठन का विकल्प प्रदान करता है. विधान परिषद सदस्य (MLC) का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है, जहां प्रत्येक दो वर्ष की अवधि पर इसके एक-तिहाई सदस्य कार्यनिवृत्त हो जाते हैं.

छह राज्यों में विधान परिषद का अस्तित्व

वर्तमान में छह राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद का भी गठन किया गया हैं. जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने से पहले यहाँ भी विधान परिषद अस्तित्व में था.

विधानपरिषद सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया

  • विधान परिषद के लगभग एक तिहाई सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं.
  • एक तिहाई निर्वाचिका द्वारा, जिसमें नगरपालिकाओं के सदस्य, जिला बोर्डों और राज्य में अन्य प्राधिकरणों के सदस्य शामिल हैं, द्वारा चुने जाते हैं.
  • एक बटा बारह (1/12) सदस्यों का चुनाव निर्वाचिका द्वारा ऐसे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है जिन्होंने कम-से-कम तीन वर्षों तक राज्य के उच्च शैक्षिक संस्थाओं में अध्यापन में लगे रहे हों.
  • एक बटा बारह सदस्यों का चुनाव पंजीकृत स्नातकों द्वारा किया जाता है जो तीन वर्ष से अधिक समय पहले पढ़ाई समाप्त कर लिए हैं.
  • शेष सदस्य राज्यपाल द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला, सहयोग आन्दोलन और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों में से नियुक्त किए जाते हैं.

बास्केटबाल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का दुर्घटना में निधन

दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की 26 जनवरी को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. दुखद हादसे में कोबी की बेटी गियाना मारिया (13) समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई.

कोबी ब्रायंट ने बास्केटबॉल खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के 20 साल लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम के साथ बिताए. इस दौरान उन्होंने टीम को 5 बार चैम्पियन बनाया. वे खुद 2008 में एनबीए के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) रहे. इसके अलावा दो बार फाइनल्स में MVP चुने गए.

ब्रायन ने अमेरिकी टीम को ओलिंपिक में दो बार चैम्पियन बनाया. ब्रायन का सबसे यादगार मैच 2006 में टोरंटो रैप्टर्स के खिलाफ था, जब उन्होंने लॉस एंजेलिस लेकर्स की तरफ से 81 पॉइंट्स स्कोर किए थे. उन्होंने अप्रैल 2016 में प्रोफेशनल करियर से रिटायरमेंट ले लिया.


सरकर ने एअर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया

सरकार ने एअर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है. इसके लिए केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने 27 जनवरी को प्राथिमक स्तर पर दस्तावेज जारी किया. निविदा की अंतिम तारिख 17 मार्च रखी गई है.

एअर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के तहत सरकार एअर इंडिया की सस्ती विमानन सेवा ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ में भी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी. पूरी प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी होगी. नये खरिदार आने के बाद भी एयर इंडिया ब्रान्ड जारी रहेगा. साथ ही निलामी प्रक्रिया FDI पालिसी के अनुरूप ही होगी.


तरनजीत संधू अमेरिका में भारत के राजदूत और हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के विदेश सचिव नियुक्त किये गये

अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के रूप में तरनजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है. संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं. वर्तमान में वह श्रीलंका में भारत के राजदूत रूप में कार्यरत हैं. कोलंबो में उच्चायुक्त रहने से पहले संधू वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के उप-प्रमुख थे.

हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के विदेश सचिव नियुक्त किये गये

तरनजीत संधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे. हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के अगले विदेश सचिव नियुक्त किये गये हैं. उन्होंने 29 जनवरी को विजय गोखले की जगह कार्यभार संभाला.


देश का पहला पशु युद्ध स्मारक उत्तरप्रदेश के मेरठ में बनेगा

उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित रेमाउंट एंड वेटरनरी कोर (RVC) सेंटर में ‘पशु युद्ध स्मारक’ (वार मेमोरियल फॉर एनीमल) बनाया जायेगा. यह स्मारक सेवा जानवरों के लिए समर्पित है. यह देश का पहला पशु युद्ध स्मारक होगा. यह स्मारक उन पशुओं के योगदान को समर्पित होगा, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेना की मदद की थी.

स्मारक में कुत्ते, 350 हैंडलर, कुछ घोड़ों और खच्चरों के नाम व सेवा नंबर अंकित किए जाएंगे. ये नंबर याद रखने का टोकन होगा और RVC सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक होगा. कुत्ते का सर्वोच्च सम्मान मारणोपरांत प्रेषण में उल्लेख होना है. वहीं, डॉग हैंडलर द्वारा जीता गया सर्वोच्च पुरस्कार शौर्य चक्र है, जो देश का तीसरा सबसे बड़ा शौर्य वीरता पुरस्कार है.

मानसी कुत्तों के लिए सेना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

मानसी नामक लैब्राडोर को वर्ष 2016 में कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों में उसकी भूमिका को कुत्तों के लिए सेना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था. मानसी याद किए जाने वाले जानवरों की सूची में सबसे ऊपर है.

सेना द्वारा उपयोग किये जाने वाले कुत्तों की मुख्य प्रजाति

लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड और बेल्जियन शेफर्ड (मलिंसिन) सेना के कैनाइन कार्य बल के मुख्य आधार हैं. RVC ने कुछ मुधोल हाउंड्स (कर्नाटक से एक स्वदेशी कुत्ते की नस्ल) को विस्फोटक पहचान के लिए परीक्षण के आधार पर पेश किया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

कोरोना वायरस का प्रकोप: कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में जारी है. यह चीन की अबतक की सबसे बडी स्वास्थ्य समस्‍या बन गयी है. इस वायरस के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, और 4000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. चीन के अलावा हांगकांग, मकाओ, ताइवान, थाइलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, फ्रांस और आस्ट्रेलिया तक कोरोना वायरस फैल चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के फैलने की दर को ‘उच्च’ घोषित किया है, पहले यह ‘मध्यम’ घोषित किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top