EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ब्रिटेन में ब्रेग्जिट की व्यवस्था प्रदान करने वाले ऐतिहासिक विधेयक को औपचारिक मंजूरी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने यूरोपीय संघ (EU) से ब्रिटेन के बाहर निकलने (ब्रेग्जिट) की व्यवस्था प्रदान करने वाले ऐतिहासिक विधेयक को औपचारिक मंजूरी दे दी. ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर निकलने वाला है.

विधेयक पर महारानी की मंजूरी के बाद यह ‘ब्रेग्जिट कानून’ बन गया है. यह कानून 31 जनवरी को ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर निकलने में सक्षम बनाता है. ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने वाला पहला देश होगा.

ब्रेक्जिट क्या है?

ब्रेक्जिट (Britain Exit यानी Brexit) का अर्थ है ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से एक्ज़िट (बाहर निकलना). ब्रिटेन की जनता ने 23 जून 2016 को हुए एक जनमत सर्वेक्षण में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान किया था.

यूरोपीय संघ (EU) क्या है?

यूरोपियन संघ (European Union) यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है. इन देशों में आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है. इन सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है. यूरोपिय संघ ने 1999 में साझी मुद्रा ‘यूरो’ की शुरुआत की जिसे पंद्रह सदस्य देशों ने अपनाया.

ग्रीस की संसद ने एकातेरिनी सकेलारोपोउलोउ को पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित किया

ग्रीस की संसद ने 22 जनवरी को एकातेरिनी सकेलारोपोउलोउ को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया. 63 वर्षीय एकातेरिनी देश के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं. 300 सीटों वाली संसद में 261 सांसदों ने एकातेरिनी के पक्ष में मतदान किया. उन्हें सत्तारूढ़ ‘न्यू डेमोक्रेसी पार्टी’ के सदस्यों का समर्थन भी शामिल है.

एकातेरिनी सकेलारोपोउलोउ 13 मार्च को ग्रीस के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ लेंगी. वह अब तक यूनान के शीर्ष प्रशासनिक न्यायालय, राज्य परिषद की प्रमुख थीं.


अफ्रीका में महात्मा गांधी के सम्मान में पहला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया गया

विदेश मंत्री एस जयशंकर और नाईजर के राष्ट्रपति महमदौ इसोफौ ने 21 जनवरी को अफ्रीका में महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया. यह सम्मेलन केंद्र भारत-नाईजर मैत्री और अफ्रीका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र महात्मा गांधी की स्मृति में भारत द्वारा स्थापित किया गया है. आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधायुक्त यह सम्मेलन केंद्र अफ्रीका में महात्मा गांधी के सम्मान में स्थापित पहला केंद्र है. 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई थी.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर नाईजर और ट्यूनीशिया की तीन दिन की यात्रा के पहले चरण में नाईजर की राजधानी नियामी पहुंचे थे.


24 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ (International Day of Education) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य शांति और विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2020 का विषय ‘Learning for people, planet, prosperity and peace’ है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाने के लिए एक प्रस्ताव 3 दिसंबर 2018 को पारित किया था. 24 जनवरी 2019 को पहला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया था. इस प्रकार इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का दूसरा संस्करण है.

भारत में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है…»


24 जनवरी: राष्‍ट्रीय बालिका दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्‍ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) मनाया जाता है. य‍ह दिन केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2008 से प्रति वर्ष मनाया जाता है. राष्‍ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्‍य समाज में लोगों के बीच बेटियों के अधिकार को लेकर जागरूकता पैदा करना और बेटियों को सामाजिक व आर्थिक विकास के नए अवसर मुहैया कराना है.

राष्‍ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा, लिंग अनुपात, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाते हैं.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत

सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2015 में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान के जरिए लड़कियों और महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाता है. महिलाओं के प्रति होने वाली कई अमानवीय प्रथाओं जैसे भ्रूण हत्या अब कम हो गए हैं.

इन अभियानों से लोगों की मानसिकता को बदलने में मदद मिली है, खासकर ग्रामीण इलाकों में लड़कियों की शिक्षा को लेकर काफी जागरुकता आई है. समाज के लोगों की मानसिकता पर इन अभियानों का काफी असर हुआ है. अब लोग लड़कियों को लड़कों के बराबर सम्मान और अधिकार दे रहे हैं.

जागरूक बालिका सशक्‍त मध्‍यप्रदेश दिवस

मध्‍य प्रदेश में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत 24 जनवरी को ‘जागरूक बालिका सशक्‍त मध्‍यप्रदेश’ के साथ राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. इस दिन बालिकाओं की स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की गयी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ब्राजील के राष्‍ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्‍य अतिथि: ब्राजील के राष्‍ट्रपति जाइर मेसियस बोलसोनारो चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं. वे गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे. श्री बोलसोनारो कल राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्र नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

पश्चिम एशिया के लिए अमरीका की शांति योजना: अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वे शीघ्र ही पश्चिम एशिया के लिए अपनी बहु-प्र‍तीक्षित शांति योजना की घोषणा करेंगे. उन्‍होंने आशंका जताई कि फलस्‍तीनियों की इस पर प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है, हालांकि यह योजना उनके हित में है. फलस्‍तीन ने अमरीका और इस्राइल को चेतावनी दी है कि वे हद पार न करें.

भारत-न्‍यूजीलैंड 5 T20 क्रिकेट सीरीज: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 T20 मैच की सीरीज न्‍यूजीलैंड में खेला जा रहा है. इस सीरीज पहला मैच 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेला गया. इस मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 6 विकेट से पराजित कर दिया. सीरीज का दूसरा मैच भी ऑकलैंड में ही 26 जनवरी को होगा. तीसरा हैमिल्‍टन, चौथा वेलिंग्‍टन और पांचवां मैच माउंट मॉन्‍गैनोई में खेला जाएगा.

सुकुमार सेन स्‍मारक व्‍याख्‍यान: पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्‍ली में सुकुमार सेन स्‍मारक व्‍याख्‍यान दिया. सुकुमार सेन भारत के पहले मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त थे, जिनके नेतृत्‍व में लोकसभा के पहले दो आम चुनावों का सफल संचालन संपन्‍न हुआ था. श्री प्रणब मुखर्जी ने सफल चुनाव संचालन से लोकतंत्र को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग की भूमिका की सराहना की.

चुनाव प्रबंधन संस्‍थाओं के मंच की दसवीं वार्षिक बैठक: निर्वाचन आयोग 24 जनवरी को नई दिल्‍ली में दक्षिण एशिया के देशों की चुनाव प्रबंधन संस्‍थाओं के मंच की दसवीं वार्षिक बैठक आयोजित करेगा. इसके साथ ही भारत 2020 के लिए इस मंच की अध्‍यक्षता भी संभालेगा. इस अवसर पर संस्‍थागत क्षमता सुदृढ़ करने के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय सम्‍मेलन का भी आयोजन किया गया है. भारतीय निर्वाचन आयोग चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में अफगानिस्‍तान के स्‍वतंत्र निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग के सहमति-पत्र पर भी हस्‍ताक्षर करेगा.

रोहिंज्‍या नरसंहार रोकने के लिए सभी संभव उपाय करने का निर्देश: हेग स्थित अन्तर्राष्ट्रीय न्‍यायालय (ICJ) ने म्‍यांमा को रोहिंज्‍या लोगों के खिलाफ नरसंहार रोकने के लिए सभी संभव उपाय करने का निर्देश दिया है. न्‍यायालय ने इस आदेश को लागू करने के बारे में चार महीने के अंदर रिपोर्ट देने को आदेश दिया है. नवम्‍बर 2019 में पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया इस मामले को अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय में ले गया था. उसका कहना था कि म्‍यांमा अपने अल्‍पसंख्‍यक रोहिंज्‍या लोगों के खिलाफ नरसंहार कर रहा है और यह 1948 की नरसंहार संबंधी संधि का उल्‍लंघन है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top