EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों का समापन, महाराष्‍ट्र 78 स्‍वर्ण पदकों के साथ पहले स्‍थान पर रहा

खेलों इंडिया युवा खेलों (यूथ गेम्स) 2020 का 10 से 22 जनवरी तक आयोजित किया गया था. इसका आयोजन भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा किया गया था. ये खेल असम के गुवाहाटी में 8 जगहों पर आयोजित किए गये थे. इसकी शुरुआत गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ था जिसका उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया था.

यह ‘खेलों इंडिया युवा खेलों’ का तीसरा संस्करण था. इस खेलों में लगभग 6,800 एथलीट ने 20 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. ‘लॉन बॉल’ और ‘साइक्लिंग’ इस बार के दो नए इवेंट इन खेलों में जोड़े गये थे. इस प्रतियोगिता में देश भर के 6000 खिलाड़ी अंडर-17 और अंडर-21 श्रेणियों में 18 विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.

महाराष्‍ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर

तीसरे खेलों इंडिया युवा खेलों में महाराष्‍ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. उसने 78 स्वर्ण पदक सहित कुल 256 पदक जीते. सर्वाधिक पदक जीतने के लिए महाराष्ट्र ने चैंपियंस ट्राफी भी अपने नाम की. पदक तालिका में हरियाणा 200 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि दिल्ली 122 पदक जीत कर तीसरे स्थान पर रहा.

खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य

इन खेलों का उद्देश्य आने वाले भविष्‍य के लिए खेल प्रतिभाओं को तलाशना और तराशना है. खेलो इंडिया के विजेता खिलाड़ियों को वित्तीय और ढांचागत सहायता मुहैया कराई जाती है ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जा सके.

चीन के बाद कई और देशों में भी कोरोना वायरस के मामले, WHO की आपात समिति की बैठक

चीन के बाद अमरीका, हांगकांग, मकाऊ, मैक्सिको सहित कई देशों में भी कोरोना वायरस (जानलेवा निमोनिया) के मामले सामने आये है. नब्‍बे लाख की आबादी वाले चीन का वुहान शहर इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. वहां इस वायरस को रोकने की कोशिश में सार्वजनिक परिवहन अस्‍थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

WHO की आपात समिति की बैठक

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की आपात समिति ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर व‍ह अभी वैश्विक आपातकाल घोषित नहीं करेगा. जिनेवा में आपात समिति की हुई बैठक में विशेषज्ञों के बीच एक राय नहीं बन पाई कि इस वायरस के प्रकोप को एक हेल्थ एमरजेंसी घोषित किया जाए या नहीं. आपात समिति एक और बैठक करेगी और अनेक अन्य साक्ष्यों का भी अध्ययन करेगी क्योंकि यह चीन और पूरे विश्व के लिए यह गंभीर फैसला होगा जिससे की यह वायरस और न फैल सके.


घाना में उज्ज्वला योजना की तर्ज पर LPG कनेक्शन देने के लिए इंडियल ऑयल के साथ सहमति

घाना ने भारत के ‘उज्ज्वला’ योजना से प्रभावित होकर अपने यहां जरूरतमंद लोगों तक रसोई गैस पहुंचाने के लिए वह ऐसी ही योजना लागू करने की घोषणा की है. इसके लिए उसने भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल के साथ समझौता भी किया है.

घाना के राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अलहसन सुलेमाना ताम्पुली और इंडियल ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक एलकेएस चौहान के बीच इस संबंध में एक सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और घाना के भारत में उच्चायुक्त माइकल एरॉन मौजूद रहे.

घाना में मात्र 23 प्रतिशत आबादी के पास LPG कनेक्शन है. लोगों को पेट्रोल पंपों पर लाइनों में लगकर सिलेंडर भरवाने पड़ते हैं. इसलिए वह भारत की उज्ज्वला योजना की तर्ज पर अपने यहां भी एक योजना लागू करना चाहता है ताकि कम से कम 50 प्रतिशत आबादी को LPG उपलब्ध करा सके.

उज्ज्वला योजना: एक दृष्टि

भारत में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले आठ करोड़ जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए मई 2016 में उज्ज्वला योजना शुरू की गयी थी. योजना के आठ करोड़ के लक्ष्य मार्च 2020 तक पूरा करना था हालांकि, इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया गया. इस योजना के तहत केंद्र सरकार गैस कनेक्शन में लगने वाले 1600 रुपये का भुगतान करती है.


SBI, BOI, BOB और केनरा बैंक के नये प्रबंध निदेशक और CEO नियुक्त किये गये

  1. भारतीय स्टेट बैंक (SBI): सरकार ने चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है. सेट्टी अभी SBI के डिप्टी एमडी का मद संभाल रहे हैं. सेट्टी की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने से अगले तीन साल तक प्रभावी होगी.
  2. बैंक ऑफ इंडिया (BOI): बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अतनु कुमार दास को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिये की गयी है. दास फरवरी 2017 से बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं.
  3. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB): कार्मिक मंत्रालय ने संजीव चड्ढ़ा को बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का प्रबंध निदेशक और CEO नियुक्त किया है.
  4. केनरा बैंक: केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और CEO के रूप में लिंगम वेंकट प्रभाकर नियुक्त किये गये हैं.

दिव्यांश सिंह पवार और अपूर्वी चंदेला ने मेयटन कप में स्वर्ण पदक जीते

भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पवार और अपूर्वी चंदेला ने आस्ट्रिया में आयोजित मेयटन कप में स्वर्ण पदक जीते. दिव्यांश पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 249.7 अंकों के साथ जबकि अपूर्वी ने इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में 251.4 अंकों के साथ चैंपियन बने. इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में दीपक कुमार और महिला वर्ग में अंजुम मौदगिल ने कांस्य पदक जीते.

मेयटन कप: एक दृष्टि

मेयटन कप निजी टूर्नामेंट है जहां निशानेबाज अन्तर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के लिए अपने खर्च पर जाते है. ये चारों निशानेबाज 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न टूर्नामेंटों से भारत के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं.


23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है. आज ही के दिन 1897 में नेताजी का जन्‍म ओडि‍सा के कटक में हुआ था. राष्‍ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धाजंलि अर्पित की.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस: एक दृष्टि

  • नेताजी ने सिविल सर्विस परिक्षा पास की थी. लेकिन उन्होंने भारत की आजादी के आंदोलन में शामिल होने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. 1938-39 के दौरान वे कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. बाद में मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस से त्याग-पत्र दे दिया तथा फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की.
  • सुभाष चन्द्र बोस ने सशक्त क्रान्ति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर, 1943 को सिंगापुर में ‘आज़ाद हिन्द फौज’ की स्थापना की थी. इसकी स्थापना में रास बिहारी बोस की भूमिका महत्वपूर्ण थी.
  • ‘आज़ाद हिन्द फौज’ एक सशस्त्र सेना थी. सुभाष चन्द्र बोस इस फ़ौज के सर्वोच्च कमांडर थे. 1943 में नेता जी तथा उनकी आज़ाद हिंद फौज ने भारत भूमि पर पहली बार आज़ादी का झंडा फहराया था.
  • नेताजी के कई प्रसिद्ध नारों ने स्वाधीनता की लड़ाई में लोगों के अंदर उत्साह का संचार किया. उनमें से एक प्रसिद्ध नारा था, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”.

केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने विश्व आर्थिक फोरम में यूएन एड्स कार्यक्रम में हिस्सा लिया

केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक फोरम (WEF) में यूएन एड्स (HIV/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम) में हिस्सा लिया. इसकी विषयवस्तु ‘सबके लिए सुगमताः स्वास्थ्य के लिए नवाचार, निवेश और साझेदारी का उपयोग’ (एक्सेस फॉर ऑलः लीवरेजिंग इनोवेशंस, इंवेस्टमेंट्स एंड पार्टनरशिप्स फॉर हेल्थ) था.

उच्च स्तरीय गोलमेज कार्यक्रम में श्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने ‘स्वस्थ भारत निर्माण’ के लिए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) तथा सबको सस्ती और बेहतर दवाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना चलाई जा रही है.

इसके पहले 2015 में श्री मनसुख मांडविया ने संयुक्त राष्ट्र में ‘सतत् विकास के लिए 2030 का एजेंडा’ (2030 एजेंडा फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट) पर प्रमुख वक्तव्य दिया था.

यूएन एड्स कार्यक्रम क्या है?

यूएन (संयुक्त राष्ट्र), जीवन रक्षक HIV संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकारों, निजी क्षेत्र और समुदायों के नेतृत्व को साथ लाने के लिए यूएन एड्स दिशा-निर्देश, समन्वय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है. सतत् विकास लक्ष्यों के मद्देनजर जन-स्वास्थ्य के लिए खतरा बने रोग एड्स को 2030 तक समाप्त करने के लिए यूएन एड्स विश्व प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है.


ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट: झरिया देश का सबसे प्रदूषित शहर, लुंगलेई देश का सबसे कम प्रदूषित शहर

ग्रीनपीस इंडिया ने भारत में प्रदूषण पर हाल ही में रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में देश में प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गयी है. इस रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड का झरिया शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है. अपने कोयले रिजर्व के लिए मशहूर झारखंड का धनबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है.

रिपोर्ट में भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 6 शहर सिर्फ उत्तरप्रदेश के हैं. उत्तरप्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं. दिल्ली देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 10वें नंबर पर है, जबकि एक साल पहले यह आठवें नंबर पर था. रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम का लुंगलेई शहर देश का सबसे कम प्रदूषित शहर बताया गया है.

इस रिपोर्ट में वायु की गुणवत्ता को आधार बनाया गया है. इस रिपोर्ट के लिए 52 दिनों तक देश के विभिन्न शहरों में डाटा इकट्ठा किया गया.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ICJ रोहिंजा मुसलमानों के नरसंहार मामले में फैसला सुनायेगा: संयुक्‍त राष्‍ट्र का अन्तर्राष्ट्रीय न्‍यायालय रोहिंजा मुसलमानों के नरसंहार के लिए म्‍यांमा सरकार के खिलाफ आरोप के मामले को चलाने के बारे में फैसला सुनायेगा. अफ्रीकी देश गाम्बिया ने यह मामला अन्तर्राष्ट्रीय न्‍यायालय में उठाया था. इसमें म्‍यांमा सरकार पर आरोप लगाया गया है कि दुष्‍कर्म, लूटपाट और नरसंहार के बाद म्‍यांमा से सात लाख चालीस हजार रोहिंजा बांग्‍लादेश पलायन कर गए.

महाराष्‍ट्र में दुकानों को 24 घंटे खुला रखने की घोषणा: महाराष्‍ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्‍य ठाकरे ने व्‍यावसायिक इलाकों में शॉपिंग मॉल, मल्‍टीप्‍लैक्‍स, दुकानों और रेस्‍तराओं को 24 घंटे खुला रखने की घोषणा की है. राज्‍य मंत्रिमंडल ने कल इसे मंजरी दी. शुरू में यह फैसला दक्षिण मुम्‍बई में नरिमन प्‍वाइंट और बांद्रा कुर्ला कॉम्‍पलेक्‍स जैसे क्षेत्रों में लागू किया जायेगा जो गैर रिहायशी इलाके हैं.

13वां जयपुर साहित्‍य उत्‍सव शुरू: राजस्‍थान के जयपुर में 23 से 27 जनवरी तक 13वां जयपुर साहित्‍य उत्‍सव आयोजित किया जा रहा है. मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका उद्घाटन करते हुए इसे जयपुर का गौरव बताया. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह ऐसा मंच है जहां लोग बिना किसी हिचकिचाहट के विचार व्‍यक्‍त कर सकते हैं.

असम में विभिन्‍न गुटों के उग्रवादियों ने समर्पण किया: असम में आठ विभिन्‍न गुटों के 644 उग्रवादियों ने 23 जनवरी को गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्‍य के वरिष्‍ठ अधिकारियों के समक्ष समर्पण कर दिया. इनमें उलफा-स्‍वतंत्र, नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड और आदिवासी ड्रेगन फाइटर के उग्रवादी शामिल हैं. उग्रवादियों का मुख्‍यधारा में स्‍वागत करते हुए मुख्‍यमंत्री ने उनसे राष्‍ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान देने की अपील की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top