EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

उच्‍चतम न्‍यायालय ने संसद से लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के अधिकारों की समीक्षा करने को कहा

उच्‍चतम न्‍यायालय ने संसद से सदस्यों को अयोग्य ठहराने के लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के अधिकारों की समीक्षा करने को कहा है. न्यायालय ने 21 जनवरी को ऐतिहासिक व्‍यवस्‍था देते हुए कहा कि संसद को फिर से सोचना होगा कि क्‍या किसी सदस्‍य को अयोग्‍य ठहराने की याचिकाओं पर फैसले का अधिकार लोकसभा या विधानसभा अध्‍यक्ष को अर्द्धन्‍यायिक प्राधिकारी के रूप में दिया जाना चाहिए.

न्‍यायालय ने कहा कि सदन का अध्‍यक्ष प्रत्‍यक्ष या परोक्ष रूप से किसी पार्टी विशेष से जुड़ा होता है. किसी सदस्‍य को अयोग्‍य ठहराने का अधिकार लोकसभा या विधानसभा अध्‍यक्ष की बजाए संसदीय ट्रिब्‍यूनल को देने के लिए संविधान संशोधन पर संसद को गम्‍भीरता से विचार करना चाहिए.

न्‍यायालय कांग्रेस नेता केशम मेघचन्‍द्र सिंह द्वारा मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया.

प्रगति कार्यक्रम का 32वीं बैठक: प्रधानमंत्री ने 11 परियोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को प्रगति कार्यक्रम के 32वें बैठक की अध्यक्षता की. यह साल 2020 में प्रगति की ये पहली बैठक थी जिसमें उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार के कई प्रतिनिधियों से भी बात की. इस बैठक में 11 परियोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी.

बैठक में, प्रधानमंत्री ने कुल ग्यारह विषयों पर चर्चा की, जिनमें से देरी से चल रही नौ परियोजनाएं शामिल हैं. 24000 करोड़ की ये परियोजनाएं 9 राज्यों ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और उत्तर प्रदेश और तीन केंद्रीय मंत्रालयों की थीं. इन परियोजनाओं में से तीन रेल मंत्रालय से, पांच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से और एक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से संबंधित हैं.

पीएम ने बीमा योजनाओं की प्रगति के तहत- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना PMJJBY और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना PMSBY की भी समीक्षा की. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने वित्तीय सेवा विभाग के तहत आने वाली इन बीमा योजनाओं से संबंधित शिकायतों और ई-गवर्नेंस के ज़रिए प्रभावी पुलिसिंग के लिए बनी व्यापक और एकीकृत प्रणाली CCTNS की भी समीक्षा की.

प्रगति की बैठकों में 269 परियोजनाओं की समीक्षा हो चुकी

अब तक प्रगति की 31 बैठकों में 12 लाख 30 हजार करोड़ रुपये लागत की 269 परियोजनाओं की समीक्षा हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश वर्षों या दशकों से लटकी हुईं थी. प्रधानमंत्री ने सत्रह अलग-अलग क्षेत्रों में शिकायतों के समाधान से संबंधित 47 सरकारी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की. पिछली प्रगति बैठक में 16 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित 61 हजार करोड़ रुपये लागत वाली नौ परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी.


उत्‍तर प्रदेश में ‘मुख्‍यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्‍याण योजना’ की शुरूआत

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने ‘मुख्‍यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्‍याण योजना’ की शुरूआत की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 21 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया गया.

इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों या उनके परिजनों की खेत में काम करने के दौरान हादसे के चलते विक्‍लांग होने या मृत्‍यु होने की दशा में पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. पहली बार इस योजना में उन बटाईदारों को भी शामिल किया गया है, जो दूसरे के खेतों में काम करते हैं और उपज में उन्‍हें एक हिस्‍सा मिलता है.

इस योजना में किसान और उसके परिवार के 18 से 70 वर्ष की आयु के सदस्‍य शामिल होंगे और इसे पिछले वर्ष 14 सितम्‍बर से लागू किया जाएगा.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

उच्‍चतम न्‍यायालय ने CAA के अमल पर रोक लगाने से इंकार किया: उच्‍चतम न्‍यायालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के अमल पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. मुख्‍य न्‍यायधीश न्‍यायमूर्ति शरद अरविन्‍द बोबड़े की अध्‍यक्षता वाली पीठ ने कहा कि केन्‍द्र का पक्ष सुने बगैर अधिनियम पर रोक को मंजूरी नहीं दी जा सकती. शीर्ष न्‍यायालय ने केन्‍द्र सरकार से इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर चार सप्‍ताह में जवाब मांगा है.

प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार-2020: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22 जनवरी को राष्‍ट्रपति भवन में ‘प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार-2020’ प्रदान किये. ये पुरस्‍कार विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय योगदान करने वाले बच्‍चों को प्रतिवर्ष दिये जाते हैं. बच्‍चों को ये पुरस्‍कार नवाचार, समाज सेवा, कला-संस्‍कृति तथा खेलों के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने और वीरता के लिए दिये जाते हैं.

सूरत में ओड़ीसा महोत्‍सव का आयो‍जन: ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ कार्यक्रम के हिस्‍से के रूप में गुजरात के सूरत में दो दिवसीय ओड़ीसा महोत्‍सव का आयो‍जन किया जा रहा है. महोत्‍सव का उद्घाटन सूरत में ओड़ीसा विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर सुरजया नारायण पात्रो ने किया.

रक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्‍ताव को मंजूरी: रक्षा खरीद परिषद ने देश में रक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पांच हजार करोड़ से अधिक मूल्‍य के उपकरण खरीदने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है. इन उपकरणों में सेना के लिए अत्‍याधुनिक इलेक्‍ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली भी शामिल हैं, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डिजाइन किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में रक्षा खरीद परिषद की बैठक में यह मंजूरी दी गई.

अण्‍डर 19 ICC विश्‍वकप क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका में ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन किया जा रहा है. ब्‍लोम फोनटेन में खेले गये मैच में भारत ने जापान को 10 विकेट से पराजित कर दिया. पहली बार टूर्नामेंट में खेल रही जापान की पूरी टीम 22 ओवर और पांच गेंद में 41 रन पर सिमट गई.

बुर्किना फासो में आतंकवादी हमले: उत्तरी बुर्किना फासो के गांवों में आतंकवादी हमले में 36 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादी समूह ने नागराओगो गांव के बाजार में हमला किया और 32 लोगों की हत्या कर दी. इससे पहले अलमाउ गांव में उन्होंने चार लोगों की हत्या की थी. बुर्किना फासो की संसद ने सर्वसम्मति से एक कानून भी पारित किया, जिसमें आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय स्वयंसेवकों की भर्ती करने की अनुमति दी गई है. इन लोगों को ‘‘हल्के हथियार’’ मुहैया कराए जाएंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top