EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

WEF के सामाजिक बदलाव सूचकांक में भारत 76वें पायदान पर

विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने हाल ही में वैश्विक सामाजिक बदलाव सूचकांक (Global Social Mobility Index) 2020 रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में भारत 82 देशों में से 76वें स्थान पर है. WEF की 50वीं वार्षिक बैठक से पहले यह सूचकांक जारी किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक अगर किसी देश के सामाजिक बदलाव में 10 प्रतिशत की भी बढ़ोतरी होती है, तो इससे उस देश की सामाजिक एकता मजबूत होगी. यही नहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी 2030 तक करीब पांच फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है. मगर रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ कुछ अर्थव्यवस्थाओं में ही ऐसी सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए सही परिस्थितियां हैं. अगर सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा दिया जाए तो सबसे ज्यादा लाभ चीन, अमेरिका, भारत, जापान और जर्मनी को हो सकता है.

रैंकिंग के लिए आधार स्तंभ

रैंकिंग के लिए देशों को पांच आधार स्तंभ पर परखा गया है. ये हैं- स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कामकाज और संरक्षण एवं संस्थान हैं. यह दर्शाता है कि उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और आजीवन शिक्षा का सामाजिक बदलाव में सबसे बड़ा योगदान है.

शिक्षा के मामले में भारत 41वें पायदान पर

शिक्षा के मामले में भारत 41वें और कामकाज की परिस्थिति के स्तर पर वह 53वें पायदान पर है. भारत को जिन क्षेत्र में बहुत सुधार करने की जरूरत है, उनमें सामाजिक सुरक्षा (76वें) और उचित वेतन वितरण (79वें) शामिल हैं.

शीर्ष 10 देश

इस सूची में डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड क्रमशः शीर्ष पांच देश हैं. शीर्ष दस देशों की सूची में नीदरलैंड (6वें), स्विट्जरलैंड (7वें), ऑस्ट्रिया (8वें), बेल्जियम (9वें) और लक्जमबर्ग (10वें) हैं.

भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री ने जोगबनी-बिराटनगर एकीकृत चौकी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ 21 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जोगबनी-बिराटनगर एकीकृत चौकी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. जोगबनी-विराटनगर में दूसरी एकीकृत चौकी व्यापार और लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय सहायता से बनाई गई है. इस जांच चौकी का निर्माण 260 एकड़ भूमि पर 140 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है.

जोगबनी-बिराटनगर एकीकृत जांच चौकी, बिराटनगर आवर्जन, निर्यात-आयात और माल चढ़ाने तथा उतारने की सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस चौकी के माध्यम से प्रतिदिन पांच सौ ट्रक की आवाजाही हो सकती है.

भारत और नेपाल 1850 किलोमीटर लंबी सीमा एक दूसरे के साथ साझा करते हैं. भारत, परम्‍परागत रूप से नेपाल का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार है और जोगबनी बिराटनगर दोनों देशों के बीच महत्‍वपूर्ण व्‍यापार बिन्‍दुओं में से एक है. इससे न केवल नेपाल में लोगों के आवागमन में मदद मिलेगी बल्कि इससे व्‍यापार करना भी सुगम होगा.


ब्राजील के राष्‍ट्रपति 71वीं गणतंत्र दिवस परेड़ के मुख्‍य अतिथि हैं

ब्राजील के राष्‍ट्रपति ज़ायर मेसियास बोल्‍सोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत यात्रा पर रहेंगे. श्री बोल्‍सोनारो 71वीं गणतंत्र दिवस परेड़ के मुख्‍य अतिथि हैं. उनके साथ सात मंत्रियों का एक शिष्‍टमण्‍डल भी आ रहा है. राष्ट्रपति बोल्सनारो का यह पहला भारत दौरा है. इससे पहले 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस में हिस्सा ले चुके हैं. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्‍ट्रपति बोल्‍सोनारो के सम्‍मान में 25 जनवरी को रात्रिभोज देंगे. श्री बोल्‍सोनारो प्रधानमंत्री, उपराष्‍ट्रपति और विदेशमंत्री से भी मिलेंगे.

26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था. भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना भारत को एक सम्‍प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्‍य घोषित करती है. किसी देश को गणतंत्र तब माना जाता है जब उस देश के प्रमुख का निर्वाचन जनता द्वारा किया जाए.

आधुनिक गणराज्‍यों की स्‍थापना इस विचार के साथ की गई है जहां सम्‍प्रभुता लोगों में विद्यमान हो. गणतंत्र शब्‍द का प्रयोग नवजागरण काल के लेखकों ने उन राज्‍यों के लिए किया जहां राजतंत्र नहीं थे. प्राचीन समय में सबसे उल्‍लेखनीय गणराज्‍यों में से एक रोमन गणराज्‍य था. 2017 तक दुनिया के 159 देश अपने अधिकारिक नामों के रूप में गणतंत्र शब्‍द का प्रयोग करते हैं.


ब्रह्मोस मिसाइल से लैस ‘सुखोई-30 MKI’ का पहला स्‍क्‍वार्डन वायुसेना में शामिल किया गया

भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल से लैस ‘सुखोई-30 MKI’ का पहला स्‍क्‍वार्डन अपने बेड़े में शामिल कर लिया है. प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत और वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार भदौरिया की मौजूदगी में 20 जनवरी को इस स्‍क्‍वार्डन को भारतीय वायु सेना का हिस्‍सा बनाया गया. सुखोई-30 MKI, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस से लैस होकर हथियार सक्षमता की दृष्टि से और अधिक प्रभावी बन जाता है.

इसे तमिलनाडु के तंजावुर बेस में तैनात किया गया है. टाइगरशार्क कहा जाने वाला 222-स्‍क्‍वार्डन हिन्‍द महासागर में सुरक्षा में महत्‍वपूर्ण योगदान कर सकता है. दक्षिण प्रायद्वीप में स्थित तंजावुर की सामरिक स्थिति, टाइगरशार्क को हिन्‍द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नौसेना की गतिविधियों के साथ ही थल सेना को भी ताकतवर आधार प्रदान करेगी.


‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ की घोषणा, सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह को दिया जायेगा

संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ की घोषणा हाल ही में की गयी है. वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर को और वर्ष 2018 के लिए विख्यात संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को दिया जाएगा.

मुम्बई में हुई चयन समिति की बैठक में सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह को इस सम्मान के लिए चयन किया गया. बैठक में वरिष्ठ पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर, प्रख्यात फिल्म पत्रकार विनोद तिवारी और फिल्म पत्रकार सुमंत मिश्र शामिल हुए.

यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संगीत निर्देशन और गायन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए एक वर्ष के अंतराल पर दिया जाता है. सम्मान के अंतर्गत 2 लाख रुपये की राशि, सम्मान पट्टिका तथा शाल-श्रीफल भेंट किया जाएगा.


विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन स्विटजरलैंड के दावोस में

विश्व आर्थिक मंच (WEF) का 50वां सम्मेलन 21 से 25 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित 117 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, शासनाध्यक्ष और मंत्री भाग लेंगे. इस वर्ष विश्व आर्थिक मंच का विषय- ”एकजुट और सतत विश्व के साझेदार” है.

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योगमंत्री पीयूष गोयल भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्व करेंगे. मंच की बैठक के दौरान भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य पर उनके कार्यों के लिए ‘विश्व आर्थिक मंच क्रिस्टल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. पोतपरिवहन तथा रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया तथा कर्नाटक और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं.

सम्‍मेलन के प्रमुख उद्देश्‍य

इस वर्ष सम्‍मेलन का प्रमुख उद्देश्‍य पारिस्थि‍तिकीय तंत्र, अर्थव्‍यवस्‍था, उद्योग, प्रौद्योगिकी, भू-राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सार्वजनिक निजी भागीदारी और सहयोग बढ़ाना है. विश्‍व आर्थिक फोरम के संस्‍थापक और कार्यकारी अध्‍यक्ष क्‍लॉस श्‍वैब ने अपने स्‍वागत संदेश में कहा कि इस मंच से विश्‍व के युवा नेतृत्‍व सहित कई प्रमुख हस्तियों का संगठन सृजित करना बेहद महत्‍वपूर्ण है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

प्रगति कार्यक्रम का 32वां संवाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को प्रगति कार्यक्रम के 32वें संवाद की अध्यक्षता करेंगे. प्रगति के 31वें सवांद में प्रधानमंत्री ने 12 लाख करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की थी. पिछली प्रगति बैठक में 16 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित 61 हजार करोड़ रुपये लागत वाली नौ परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी.

‘सीनेट’ में महाभियोग की कार्यवाही: अमरीका की संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग की कार्यवाही 21 जनवरी को शुरू हुई. अमरीका के इतिहास में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की यह तीसरी घटना है. चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्टस् की अध्यक्षता में सीनेट के एक सौ सदस्य महाभियोग की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.

जागरूक बालिका सशक्‍त मध्‍यप्रदेश दिवस: मध्‍य प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 24 जनवरी को जागरूक बालिका सशक्‍त मध्‍यप्रदेश के साथ राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा. इस दिन बालिकाओं की स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जाएगी. राष्‍ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्‍य समाज में लोगों के बीच बेटियों के अधिकार को लेकर जागरूकता पैदा करना और बेटियों को सामाजिक व आर्थिक विकास के नए अवसर मुहैया कराना है.

21 जनवरी: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्‍थापना दिवस: प्रत्येक वर्ष 21 जनवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्‍थापना दिवस मनाते हैं. वर्ष 1972 में 21 जनवरी को तीनों राज्‍यों को उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के अन्‍तर्गत पूर्ण राज्‍य का दर्जा मिला था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top