EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का तीसरा संस्करण तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जनवरी को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2020’ में हिस्सा लिया. यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का तीसरा संस्करण था, जिसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था. इस कार्यक्रम में करीब दो हजार छात्र और शिक्षक शामिल हुए. पहली बार देश के विभिन्न स्कूलों के 50 दिव्यांग छात्र भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

पहली बार इस कार्यक्रम का संचालन छात्रों द्वारा किया गया. केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन के चार छात्र इस वर्ष कार्यक्रम के सूत्रधार थे, जिनका चयन पिछले वर्ष आयोजित ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान किया गया था.

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, अध्‍यापकों और अभिभावकों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों के साथ संवाद कर परीक्षा के समय होने वाले तनाव को दूर करने बहुमूल्‍य सूझाव दिए. प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से ‘परीक्षा पे चर्चा–एग्‍ज़ाम वॉरियर’ पुस्‍तक पढ़ने को कहा, जिससे उन्‍हें सभी सवालों का हल ढूंढने में मदद मिलेगी.

ऑस्ट्रेलिया ने किरण मजूमदार शॉ को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है. भारत में नियुक्त ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने 17 जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में मजूमदार-शॉ को जनरल डिवीजन में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AM) की एक मानद सदस्यता प्रदान की.

फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया की पूर्व छात्रा मजूमदार शॉ ‘बायोकॉन’ की संस्थापक हैं. बायोकॉन भारत की सबसे बड़ी जैव-दवा कंपनियों में से एक है. वे इस कंपनी की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

मजूमदार-शॉ ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली चौथी भारतीय नागरिक हैं. इससे पहले यह सम्मान 2012 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, 2006 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी और 1982 में मदर टेरेसा को मिल चुका है.


IMF ने भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर में कटौती की

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर में कटौती की है. भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम कर 2019 के लिए 4.8 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, अगले वित्त वर्ष से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ने का अनुमान लगाया गया है. IMF ने कहा कि 2020 और 2021 में आर्थिक वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत रह सकती है.

IMF के ताजा अनुमान के अनुसार 2019 में वैश्विक वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत, 2020 में 3.3 प्रतिशत और 2021 में 3.4 प्रतिशत रहेगी.


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गये

हाल ही में संपन्न हुए भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को तीरंदाजी (आर्चरी) एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) का नया अध्यक्ष चुना गया. मुंडा ने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया. अर्जुन मुंडा का कार्यकाल चार वर्षों का होगा. वहीं, हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यू शर्मा ने उपाध्याक्ष का पद हासिल किया.

अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. केंद्र सरकार में वे जनजातीय मामलों के मंत्री हैं. उनका तीरंदाजी से जुड़ाव रहा है. मुंडा के प्रयास से 2006 में सरायकेला के दुगुनी में झारखंड सरकार कल्याण विभाग की ओर से तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की गई थी.

चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर
भारतीय तीरंदाजी को अगस्त 2019 में विश्व तीरंदाजी ने दो गुटों की गुटबाजी के कारण राष्ट्रीय महासंघ को निलंबित कर दिया था. इनमें से एक गुट ने दिल्ली और दूसरे ने चंडीगढ़ में चुनाव कराए थे जो कि अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था. यह चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर संपन्न कराया गया था.


जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष चुने गये

जगत प्रकाश नड्डा को सर्वानुमति से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अध्‍यक्ष चुना गया है. वह 2022 तक इस पद पर रहेंगे. जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं. अभी तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे.

इस पद के लिए 10 जनवरी को नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सम्‍पन्‍न हुई थी. BJP संगठन चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के चुने जाने की घोषणा की. केन्‍द्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍य मंत्रियों द्वारा श्री नड्डा की उम्‍मीदवारी के समर्थन में नामंकन पत्र दाखिल किए थे.


राष्ट्रपति ने साल 2018 के लिए रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार का वितरण किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साल 2018 के लिए पत्रकारिता जगत के प्रतिष्ठ पुरस्कार रामनाथ गोयनका का वितरण किया. दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए. राष्ट्रपति ने निड़र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए डीडी न्यूज़ के धीरज कुमार, मोर मुकट शर्मा को पुरस्कृत किया.

राष्ट्रपति ने शहीद अच्युतानंद साहू की पत्नी हिमाचली साहू को पुरस्कार चिह्न दिया. छत्तीसगढ़ के नीलावाया गांव में 30 अक्टूबर 2018 को न्यूज़ कवर करने गये अच्युतानंद साहू की मौत नक्सली हमले में हो गयी थी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

हरियाणा विधानसभा ने 126वें संविधान संशोधन पारित किया: हरियाणा विधानसभा ने एक दिन के विशेष सत्र में 126वें संविधान संशोधन के अनुमोदन का प्रस्‍ताव निर्विरोध रूप से पारित कर दिया है. इसके तहत संसद और राज्‍य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए अगले दस वर्ष तक आरक्षण बढ़ाने का प्रावधान है.

केन्‍द्रीय बजट की छपाई परम्‍परागत हलवा समारोह शुरू: वर्ष 2020-21 के केन्‍द्रीय बजट की छपाई परम्‍परागत हलवा समारोह के साथ 20 जनवरी को शुरू हो गई. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन की अध्‍यक्षता में यह समारोह हुआ. केन्‍द्रीय बजट पहली फरवरी को संसद में पेश किया जायेगा. आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को सदन के समक्ष रखा जायेगा.

50 खरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था का लक्ष्‍य: वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सरकार 50 खरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेगी. वित्‍तमंत्री ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार अगले पांच वर्ष में बुनियादी ढांचे के विकास में एक सौ लाख करोड़ रुपये से भी अधिक राशि खर्च करेगी. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के विनिवेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य इन उद्यमों को अधिक कुशल और सक्षम बनाना है.

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2020 मेलबर्न में शुरू: वर्ष का पहला ग्रैंड टेनिस टूर्नामेंट ऑस्‍ट्रेलियन ओपन मेलबर्न में 20 जनवरी से 2 फरवरी तक खेला जा रहा है. स्‍पेन के राफेल नडाल और ऑस्‍ट्रेलिया की एश्‍ले बार्टी को शीर्ष वरीयता मिली है. भारत के प्रज्ञनेश गुणेश्‍वरन सिंगल्‍स में अपनी चुनौती पेश करेंगे.

उत्‍तर प्रदेश में दिव्‍यांगजनों के लिए एक नयी योजना: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्‍य में दिव्‍यांगजनों के कल्‍याण के लिए एक नयी योजना की पहल की है. सरकार दिव्‍यांगजनों को प्रमुख जगहों पर दुकान खोलने के लिए स्‍टॉल उपलब्‍ध कराएगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top