EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने सबमरीन फोर्स के लिए परमाणु ताकत से लैस मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया

भारत ने 19 जनवरी को परमाणु ताकत से लैस बलिस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण आंध्र प्रदेश में विशाखापत्‍तनम के तट से किया गया. यह मिसाइल पनड़ुब्‍बी से छोडी जा सकती है. इस परीक्षण को समुद्र में पानी के अन्दर पनडुब्बी (सबमरीन) पर बने प्लेटफॉर्म से किया गया. इसकी मारक क्षमता चीन की बैलि‍स्टिक मिसाइल से ज्‍यादा सटीक है. अभी केवल अमरीका, रूस और चीन के पास ही ऐसी मिसाइल है.

बलिस्टिक मिसाइल K-4: एक दृष्टि

  • परमाणु ताकत से लैस इस मिसाइल को DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने विकसित किया है.
  • बलिस्टिक मिसाइल K-4 की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है. इसे अरिहंत क्लास न्यूक्लियर सबमरीन पर तैनात किया जाना है.
  • फिलहाल भारतीय नौसेना के पास ‘INS अरिहंत’ ही ऐसा इकलौता पोत (सबमरीन) है, जो परमाणु क्षमता से लैस है.
  • ‘K-4’ भारत द्वारा अपने सबमरीन फोर्स के लिए विकसित की जा रहीं 2 अंडरवॉटर मिसाइलों में से एक है. दूसरी ऐसी मिसाइल ‘BO-5’ है, जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर से ज्यादा है.

हिन्‍द महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत और श्रीलंका में सहमति

हिन्‍द महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत और श्रीलंका में सहमति बनी है. कोलंबो के दौरे पर गए भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबया राजपक्षा के बीच हुई बैठक में यह सहमति बनी.

18 जनवरी को हुई इस बैठक में दोनों देश हिन्‍द महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग और मजबूत करने तथा खुफिया जानकारी साझा करने पर सहमत हुए हैं.


भारत-ऑस्‍ट्रेलिया एक-दिवसीय सीरीज: भारत ने 2-1 से जीती, कोहली मैन ऑफ द सीरीज़ रहे

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले गये 3 मैचों की एक-दिवसीय सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 जनवरी को खेल गये इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने मेजवान ऑस्‍ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर यह सीरीज अपने नाम किया. इस मैच में 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 289 रन बनाए.

इस सीरीज का दूसरा मैच गुजरात के राजकोट में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था. मुंबई में खेले गये सीरीज के पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर जीता था.


वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को वेल्स अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों के लिए रानी के वकील (QC) के रूप में नियुक्त किया गया है. साल्वे का नाम ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी सिल्क नियुक्तियों (एक खास तरह के सिल्क के गाउन पहनने वाले वकील जो रानी के विशेष वकील होते हैं, के मेरिट के आधार पर यह नियुक्तियां दी जाती हैं) की सूची में शामिल है.

साल्वे और अन्य नियुक्तियों को औपचारिक रूप से इस वर्ष 16 मार्च को रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया जाएगा. रानी के वकील का खिताब उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वकालत के संचालन में विशेष कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है.

हरीश साल्वे ने 1999-2002 तक भारत के लिए सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम किया था. वह भारत और विदेशों में कई महत्वपूर्ण मामलों में दिखाई दिए हैं. साल्वे को 2013 में ब्लैकस्टोन चेम्बर्स के लिए बुलाया गया था. पिछले वर्ष जनवरी में व्हाट एंड केस पार्टनर दीपेन सभरवाल क्वीन के काउंसल थे. उन्होंने कुलभूषण जाधव प्रत्यर्पण मामले में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष भारत का प्रतिनिधित्व किया था.


पोलियो उन्मूलन की स्थिति बनाए रखने के लिए ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ मनाया गया

भारत में पोलियो उन्मूलन की स्थिति बनाए रखने के लिए 19 जनवरी को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ मनाया गया. इस अबसर पर पांच वर्ष से कम आयु के 17 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गयी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस वर्ष पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन: विश्व आर्थिक मंच (WEF) का 50वां सम्मेलन 21 से 25 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में 117 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, शासनाध्यक्ष और मंत्री भाग लेंगे. इस वर्ष विश्व आर्थिक मंच का विषय- ”एकजुट और सतत विश्व के साझेदार” है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योगमंत्री पीयूष गोयल भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्व करेंगे. मंच की बैठक के दौरान भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य पर उनके कार्यों के लिए ‘विश्व आर्थिक मंच क्रिस्टल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.

केन्द्रीय मंत्रियों का दल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर: केंद्र सरकार के 36 केन्द्रीय मंत्रियों का दल 18-24 तक जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं. इस दल के यात्रा का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और इसके लोगों के समग्र विकास के लिए पिछले पांच महीनों में उठाये गये सरकार के कदमों की जानकारी देना है. ये मंत्री लोगों की शिकायतें सुनने के अलावा कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे.

U-21 तलवारबाजी मुकाबला भोपाल में: 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाडि़यों के लिए 19-20 जनवरी को तलवारबाजी मुकाबला भोपाल में आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ अभियान के तहत किया जा रहा है. इसमें आठ राज्‍यों की टीमें हिस्‍सा ले रही हैं, जिनमें उत्‍तराखंड, कर्नाटक, गोवा, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, मणिपुर, बिहार और त्रिपुरा शामिल हैं.

जम्‍मू-कश्‍मीर में प्री-पेड मोबाइल सेवाएं बहाल: जम्‍मू-कश्‍मीर में प्री-पेड मोबाइल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. घाटी के दो जिलों में टू-जी सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं. स्‍थानीय लोग प्री-पेड मोबाइल फोन पर वॉइस और SMS सुविधाओं का भी इस्‍तेमाल कर सकेंगे.

नौवां अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव: नौवां अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव 19 से 25 जनवरी तक कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है. महोत्सव में सबसे पहले एजाज खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हामिद’ दिखाई गयी. इस महोत्सव में 45 देशों की लगभग 250 फिल्में दिखाई जाएंगी.

विद्युत उद्योग की प्रदर्शनी ‘ईलेक-रामा-2020’: विद्युत उद्योग की प्रमुख प्रदर्शनी ‘ईलेक-रामा-2020’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया. केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने इस प्रदर्शनी को विद्युत उद्योग प्रौद्योगिकी और नवाचार में दुनिया को भारत से जोड़ने का एक मंच बताया.

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम का नाम ‘परीक्षा पे चर्चा’ है. यह इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण है. इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री छात्रों के साथ संवाद कर परीक्षा के तनाव से निपटने के गुर बताते हैं. इस कार्यक्रम में करीब दो हजार छात्र और शिक्षक शामिल होंगे. पहली बार देश के विभिन्न स्कूलों के 50 दिव्यांग छात्र भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आयुष्मान भारत के सफल कार्यान्वयन के लिए जम्मू-कश्मीर के आरोग्य मित्र सहित उप-जिला अस्पतालों और निजी अस्पतालों को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रही है.

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खेला जा रहा है. इस विश्व कप में भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से हरा दिया. इस मैच में चार विकेट पर 297 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी 45.2 ओवर में 207 रन ही बना सकी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top