EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

रायसीना डायलॉग के पांचवे संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया गया

रायसीना डायलॉग के पांचवे संस्करण का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक दिल्ली में किया गया. इसकी मेजबानी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया था. इस सम्‍मेलन का विषय ‘नेविगेटिंग द अल्‍फा सेंच्‍युरी’ था. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑबजर्वर रिसर्च फाउंडेशन ने संयुक्‍त रूप से किया था. सम्‍मेलन सौ से अधिक देशों के करीब सात सौ अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया था. न्‍यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलन क्‍लार्क, अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति हामिद करजई, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍टीफन हार्पर, स्‍वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्‍ट, डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री आंद्र फोग रासमुसेन, भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री त्‍शेरिंग टोबगे और दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री हान स्‍युंग-सू भी उद्घाटन सत्र में शामिल हुए थे.

इस सम्‍मेलन में रूस, ईरान, आस्‍ट्रेलिया, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क, उज्‍बेकिस्‍तान और यूरोपीय संघ समेत कुल 12 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन इस बैठक में आने वाले थे, लेकिन उन्होंने देश के जंगलों में आग की वजह से फैसला बदल लिया. अमरीका और ईरान के बीच चल रहे गतिरोध के बीच ईरान के विदेशमंत्री जावेद जरीफ का संवाद में हिस्‍सा लेना अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण था.

क्या है रायसीना डायलॉग?

रायसीना डायलॉग भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक मुद्दों पर भारत का वैश्विक सम्‍मेलन है. यह वैश्विक समुदाय के सामने सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के लिये प्रतिबद्ध है.
यह सम्‍मेलन संवाद के द्वारा बेहतर समन्‍वय स्‍थापित करने की भारत की पहचान को दर्शाता है.
भारत के विदेश मंत्रालय का मुख्यालय रायसीना पहाड़ी (साउथ ब्लॉक), नई दिल्ली में स्थित है, इसी के नाम पर इसे रायसीना डायलॉग के रूप में जाना जाता है. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है.

रायसीना डायलॉग 2020: मुख्य बिंदु

  • भारत-चीन संबंघों की चर्चा करते हुए विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन को अच्‍छे पड़ोसियों की तरह महत्‍वपूर्ण मुद्दों को सुलझाना चाहिए.
  • अमरीका और ईरान के बीच के तनाव का उल्लेख करते हुए विदेशमंत्री ने कहा कि ये दोनों ही सम्प्रभुत्ता सम्पन्न देश हैं और इन्हें ही आपस में निपटना है.
  • उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है. एस जयशंकर ने कहा कि भारत पेरिस जलवायु समझौते का पालन करता है और भारत के रूख से विश्व के देश सहमत है.
  • रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया.
  • प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत ने आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैश्विक कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया है.
  • ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव दूर करने में भारत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है. क्रिकेट बोर्ड द्वारा 16 जनवरी को घोषित कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर रखा गया है. बोर्ड ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए कंट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है. धोनी को इस सूची के किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं दी गई है.

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं.

BCCI ने चार ग्रेड्स ग्रेड में खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट्स दिए

BCCI ने चार ग्रेड्स ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C में खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट्स दिए हैं.

  1. A+ कॉन्ट्रैक्ट्स पाने वालों को सात करोड़ रुपए मिलेंगे.. इसमे भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल है.
  2. ग्रेड A में शामिल क्रिकेटर को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे. इसमे 11 खिलाड़ियों को रखा गया है. इनमें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, आजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और रिषभ पंत है.
  3. ग्रेड B में पाँच खिलाड़ियों को जगह मिली है. इनमें रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल हैं. इन्हे तीन करोड़ रुपए मिलते हैं.
  4. ग्रेड C में आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है. इनमें केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

धोनी का प्रदर्शन: एक दृष्टि

धोनी एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को ICC की तीनों ट्रॉफियां जिताई हैं. जिनमें 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं. धोनी ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं. वनडे में धोनी ने 350 मैच खेले और 50 से अधिक के औसत से 10,773 रन बनाए.

वनडे में उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं. टी-20 में धोनी ने 98 मैच खेले और 37 से अधिक की औसत से 1617 रन बनाए हैं. इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनैशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी वनडे न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के तौर पर खेला जिसमें 50 रन बनाए.


मिखाइल मिशुस्तिन को रूस के प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्‍ताव

रूस में प्रधानमंत्री और उसके कैबिनेट के त्यागपत्र के बाद राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने रूस की कर सेवा के प्रमुख मिखाइल मिशुस्तिन को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्‍ताव दिया है.

कई संवैधानिक परिवर्तन आवश्‍यक होने की राष्‍ट्रपति ब्लादि‍मीर पुतिन की घोषणा के बाद रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव सहित समूची संघीय सरकार ने इस्‍तीफा दे दिया था. श्री पुतिन ने मेदवेदेव को राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्‍यक्ष का पद ग्रहण करने को कहा, जिसके वे स्‍वयं अध्‍यक्ष हैं.


अमरीका और चीन ने व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किये

अमरीका ने चीन के साथ वाशिंगटन में व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिये हैं. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच कई महीनों तक वार्ता जारी रही थी. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने समझौते पर हस्ताक्षर होने को उचित और आनुपातिक व्यापार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

व्यापार समझौते के पहले चरण में बौद्धिक संपदा संरक्षण और प्रवर्तन एवं क्रियान्वयन के साथ विवादों का निपटारा भी शामिल है. समझौते पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और चीन के उप-राष्ट्रपति लियू हे ने हस्ताक्षर किए.


पाकिस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कश्‍मीर का मुद्दा फिर से उठाया

पाकिस्‍तान ने चीन के माध्यम से 15 जनवरी को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कश्‍मीर का मुद्दा एक बार फिर से उठाया. हालांकि पाकिस्‍तान को इस मुद्दे पर कोई समर्थन हासिल करने में सफलता नहीं मिली. सुरक्षा परिषद में पाकिस्‍तान के समर्थन में चीन को छोड़कर कोई देश सामने नहीं आया. अन्‍य सदस्‍य देशों का यह मानना था कि कश्‍मीर भारत और पाकिस्‍तान का द्विपक्षीय मामला है.

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कश्‍मीर का मुद्दा फिर से उठाए जाने के लिए पाकिस्‍तान की निन्‍दा की है. संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरूद्दीन ने कहा कि पाकिस्‍तान द्वारा बतायी गई चिंताजनक स्थिति और लगाए गए निराधार आरोपों को संयुक्‍त राष्‍ट्र में विश्‍वसनीय नहीं समझा गया.


लद्दाख में पहली खाद्य प्रसंस्‍करण शिखर बैठक आयोजित की गयी

लद्दाख में 16 जनवरी को पहली खाद्य प्रसंस्‍करण शिखर बैठक आयोजित की गयी. इस शिखर बैठक का आयोजन खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय और केन्‍द्रशासित प्रदेश लद्दाख के वाणिज्‍य तथा उद्योग विभाग ने किया था. बैठक का उद्देश्‍य खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में समग्र विकास के लिए भागीदारी बढ़ाना था. इसमें लेह और करगिल के उद्यमी ने भाग लिया.


भारतीय मूल के ईश्वर शर्मा को ‘ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिजी अवार्ड-2020’ से सम्मानित किया गया

भारतीय मूल के दस वर्षीय ब्रिटिश छात्र ईश्वर शर्मा को योग के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिजी अवार्ड-2020’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें ‘अंडर-11 योग चैंपियन’ को योग के क्षेत्र में योगदान के लिए ब्रिटेन से चुना गया था.

इस पुरस्कार के तहत 45 देशों और 30 विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदकों को चुना जाता है. शर्मा को हाल में नयी दिल्ली में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी की मौजूदगी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

राष्‍ट्रमंडल संसदीय संघ का 7वां सम्‍मेलन: भारतीय क्षेत्र से सम्‍बद्ध राष्‍ट्रमंडल संसदीय संघ का सातवां सम्‍मेलन 16-17 जनवरी को उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा भवन में आयोजित किया जा रहा है. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपस्थिति में सम्‍मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ है.

NPR के लिए प्रमाणपत्र की आवश्‍यकता नहीं: सरकार ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनगणना रजिस्‍टर (NPR) के लिए किसी प्रमाणपत्र की आवश्‍यकता नहीं होगी और न ही बायोमैट्रिक लिया जाएगा. NPR में केवल प्रश्‍नावली होगी. NPR देश के नागरिकों का एक सामान्‍य रजिस्‍टर है. राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर प्रक्रिया पहले ही पूरी होने के कारण असम को इससे बाहर रखा गया है. केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने NPR के लिए 3941 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं.

RBI ने डेबिट या क्रेडिड कार्ड सुरक्षा के नये दिशा-निर्देश दिए: भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों और कार्ड जारी करने वाली कंपनियों से कहा है कि वे ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिड कार्ड स्‍वयं चालू रखने और बंद करने की सुविधा प्रदान करें. रिजर्व बैंक ने कहा है कि कार्ड के इस्‍तेमाल करने के चैनलों में मोबाइल एप्लिकेशन, इंटरनेट बैंकिंग, ATM या इंटरएक्टिव वायस रिस्‍पॉन्‍स को शामिल किया जाना चाहिए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top