EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

रूस के प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया

रूस के प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है. मेदवेदेव साल 2012 से रूस के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीब रहकर कम करते रहे थे. वह 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति थे. पुतिन ने मेदवेदेव की कैबिनेट से नई कैबिनेट बनते काम करते रहने को कहा है.

प्रधानमंत्री ने 15 जनवरी को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा देश को संबोधित किए जाने के बाद इस्तीफा दिया है. अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति ने संविधान में संशोधन का प्रस्ताव रखा है. इसमें और कैबिनेट की शक्ति विस्तार का प्रस्ताव रखा गया है.

राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक प्रधानमंत्री मेदवेदेव लक्ष्यों को हासिल करने में सफल नहीं हुए हैं. दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से संविधान को बदलने का प्रस्ताव है और इसलिए मौजूदा सरकार ने इस्तीफा दे दिया. मेदवेदेव को सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया है.

माना जा रहा है कि पुतिन ने खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए यह प्रस्ताव रखा है जिससे अगर वह प्रधानमंत्री भी बनें तो लंबे समय तक सत्ता उनके हाथ में रहे. साल 2024 में उनका राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है. यह उनका चौथा कार्यकाल है. पुतिन ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भविष्य में राष्ट्रपति का कार्यकाल दो बार तक के लिए ही सीमित किया जाना चाहिए.

ICC 2019 अवार्डः रोहित शर्मा को ‘वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर’ और विराट कोहली को ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ अवॉर्ड

ICC ने वर्ष 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा 15 जनवरी को की. ये पुरस्कार इस प्रकार हैं:

ICC सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

रोहित शर्मा को वर्ष 2019 का ‘सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर’ चुना गया. उन्हें यह पुरस्कार पूरे साल शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया गया. रोहित शर्मा ने 2019 में दस शतक लगाए जिसमें से पांच शतक विश्‍व कप में लगाए गए थे.

ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट

भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2019 का ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड दिया गया. कोहली को वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान खेल भावना दिखाने के लिए सम्मानित किया गया.

ICC सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया. कमिंस इस साल में 59 विकेट लिए थे.

ICC के अन्य पुरस्कार विजेताओं की सूची

क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर: मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)
टी-20 परफॉर्मर ऑफ़ द ईयर: युजवेंद्र चहल
अंपायर ऑफ़ द ईयर: रिचर्ड ईलिंगवर्थ

2019 मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयरः

मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लाबूशेन, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वॉटलिंग, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नील वैगनर, नाथन लायन.

2019 मेंस ODI टीम ऑफ़ द ईयर:

रोहति शर्मा, शाई होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आज़म, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.


प्रसिद्ध ओडिया फिल्मकार मनमोहन महापात्रा का निधन

ओडिशा के प्रसिद्ध फिल्मकार मनमोहन महापात्रा का 14 जनवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया. 1970 से 80 के शुरुआती दशक में उन्होंने सिनेमा को एक नई पहचान दी थी. उन्हें ‘न्यू वेव ओडिया सिनेमा के जनक’ के रूप में जाना जाता है.

मनमोहन महापात्रा ओडिशा के एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने लगातार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. उन्होंने लगातार दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. ओडिशा की रिज़नल फ़िल्म के लिए बेस्ट फीचर कैटेगरी में मनमोहन ने कुल आठ बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता.

महापात्रा ने पहली ओडिया फ़िल्म ‘सीता राती’ बनाई थी, जिसे इंटरनेशल फ़िल्म फेस्टिवल 1982 में दिखाया गया था. उन्हें निशिधा स्वप्ना, माझी पच्चा, नीरब झाड़ा, अग्नि बेना, क्लांता अपरान्हा, अन्धा दिगंता, किचि स्मृति किचि अनुभूति और भीना समया के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्होंने रिज़नल फ़िल्मों को अतंरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया. उनकी कई फ़िल्मों को विदेशों में भी दिखाया गया.


डॉ एमएस स्वामीनाथन को ‘मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में दिए गए उनके विशिष्ट योगदान के लिए 15 जनवरी को ‘मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया. इस पुरस्कार की घोषणा हाल ही में हैदराबाद में मुप्‍पावरपु फाउंडेशन की दसर्वी वर्षगांठ के समारोह के दौरान की गई थी. पुरस्‍कार के रूप में 5 लाख नकद और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

डॉ स्वामीनाथन देश के कृषि क्षेत्र में योगदान ने एक नई क्रांति का सूत्रपात किया जिसके कारण उन्‍हें हरित क्रांति का जनक कहा जाता हैं. स्वामीनाथन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा ‘आर्थिक पारिस्थितिकी के जनक’ के रूप में वर्णित किया गया है, क्योंकि उनके योगदान से कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति हुई.


सरकार ने सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए एसएन ढ़ींगरा जांच दल की सिफारिशें स्‍वीकार की

केन्‍द्र सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एस एन ढ़ींगरा की अध्‍यक्षता में गठित विशेष जांच दल की सिफारिशें स्‍वीकार कर ली हैं.

इस जांच दल ने दंगों के 186 मामलों की जांच की. सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने उच्‍चतम न्‍यायालय को सूचित किया कि केन्‍द्र सरकार विशेष जांच दल की सिफारिशों पर उपयुक्‍त कदम उठाएगी.

1984 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे जिसमें 2733 लोगों की जान गई थी.


फसल कटाई का त्‍योहार: मकर संक्रांति पर एक दृष्टि

फसल कटाई का त्‍योहार मकर संक्रांति 15 जनवरी को देश के विभिन्‍न भागों में मनाया गया. यह पर्व ठंड की समाप्ति और जाड़े की फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है. मकर संक्रांति सूर्य के उत्‍तरायण होने के अवसर पर मनाया जाता है. यह त्‍योहार देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में कई नामों से जाना जाता है.

मकर संक्रांति के अलग-अलग नाम

  1. तमिलनाडु — पोंगल
  2. गुजरात — उत्‍तरायण
  3. असम — भोगाली बीहू
  4. पश्चिम बंगाल — पौष संक्रांति

15 जनवरी: सेना दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) के रूप में मनाया जाता है. सेना दिवस को मनाने का उद्देश्य थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करना है. भारतीय सेना का आदर्श वाक्य ‘service before self’ है.

यह दिवस 15 जनवरी को फ़ील्ड मार्शल केएम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. आज ही के दिन 1949 में देश के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ एफआरआर बुशर से सैन्य कमान अपने हाथों में ली थी. इस वर्ष यानी 2020 में 72वां सेना दिवस है. करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी.

इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत, थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडिमरल करमबीर सिंह ने राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किये.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

रायसीना संवाद 2020: नई दिल्ली में रायसीना संवाद में, भारत-चीन संबंघों की चर्चा करते हुए विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन को अच्‍छे पड़ोसियों की तरह महत्‍वपूर्ण मुद्दों को सुलझाना चाहिए. विदेशमंत्री ने कहा कि भारत की नीति नकारात्मक नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के संबंध में मतदान: अमरीकी संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव’ में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की कार्रवाई सीनेट में भेजने के संबंध में मतदान होगा. 435 सदस्यों वाले सदन में डेमोक्रेट सांसदों का बहुमत है. इस सदन में पिछले महीने श्री ट्रम्प पर गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जांच के लिए उक्रेन पर दबाब बनाने के आरोप लगाये गये थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top