EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्‍त व्‍यवस्‍था लागू किया गया

उत्‍तरप्रदेश मंत्रिमंडल ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्‍त व्‍यवस्‍था शुरू करने का फैसला किया है. यह व्‍यवस्‍था 13 जनवरी से लागू हो गई है. इस व्‍यवस्‍था को लागू करने का उद्देश्य लखनऊ और नोएडा को स्‍मार्ट और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करना है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस फैसले से राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की स्‍थिति के बेहतर होने की बात कही है.

यह व्‍यवस्‍था लागू होने से जिला मजिस्‍ट्रेट को केवल राजस्‍व संबंधी काम देखने होंगे और कानून-व्‍यवस्‍था से जुड़े सभी फैसले पुलिस आयुक्‍त लेंगे. लखनऊ की तरह नोएडा में भी अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्‍तर का एक अधिकारी पुलिस आयुक्‍त होगा और उनके सहयोग के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के दो अपर पुलिस आयुक्‍त रहेंगे.

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों शहरों में पुलिस अधीक्षक स्तर की महिला पुलिस अधिकारी की भी तैनाती की जाएगी.

सुजीत पांडे को लखनऊ और आलोक सिंह को नोएडा का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया

प्रयागराज जॉन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इसी प्रकार मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह को नोएडा (गौतम बुध नगर) का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

BCCI के वार्षिक पुरस्कार की घोषणा, जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर पुरस्कार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा 12 जनवरी को की गयी.

जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर पुरस्कार

प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार भारतीय क्रिकेट टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह को दिया जाएगा. बुमराह को यह सम्मान 2018-19 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है. बुमराह ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शुरुआत किया था. इसी के साथ बुमराह ऐसे पहले एशियन बॉलर बने, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

पॉली उमरीगर पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार के विजेता को एक ट्रॉफी और 15 लाख रुपये दिए जाते हैं.

शेफाली वर्मा को जगमोहन डालमिया पुरस्कार

महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को महिला ‌क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही 2018-19 सत्र में जूनियर घरेलू क्रिकेट में आउटस्टेंडिग परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जगमोहन डालमिया पुरस्कार दिया जाएगा.

पूनम यादव को महिला वर्ग का सर्वोच्च पुरस्कार

महिला क्रिकेटर पूनम यादव को महिला वर्ग का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा. पूनम को हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

क्रिस श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड

भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड दिया जाएगा. अंजुम एक शानदार बल्लेबाज रही है. इसी के साथ वह 100 वनडे खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं. अपने 17 साल के करियर में अंजुम ने 4 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

रायसीना डायलॉग: रायसीना डायलॉग पांचवे संस्करण का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक दिल्ली में किया जायेगा. विदेश मंत्री एस जयशंकर इसकी मेजबानी करेंगे. इस डायलॉग में रूस और ईरान सहित दुनिया के 103 देशों के 700 प्रतिनिधित हिस्सा लेंगे. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन इस बैठक में आने वाले थे, लेकिन उन्होंने देश के जंगलों में आग की वजह से फैसला बदल लिया.

वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट 2020: वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट (WFES) 2020 का आयोजन अबू धाबी में 13 से 17 जनवरी तक किया जा रहा है. इस शिखर सम्मेलन में 170 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. WFES 2020 में पांच सत्र आयोजित होंगे.

इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले: इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को एक बार फिर निशाना बनाया गया. बलाद एयर बेस पर 8 मोर्टार हमले किए गए. इस एयर बेस पर अमेरिकी वायु सैनिक तैनात थे, जिनमें से अधिकतर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बाद पहले ही चले गये थे. ईरान द्वारा इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद से इस क्षेत्र में तनाव चरम पर है.

शबरिमला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति संबंधी याचिका: उच्‍चतम न्‍यायालय ने केरल के शबरिमला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने संबंधी याचिकाओं की सुनवाई तीन सप्‍ताह के लिए स्‍थगित कर दी है. प्रधान न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एसए बोबडे की अध्‍यक्षता में नौ न्‍यायाधीशों की संविधान पीठ मुस्‍लिम और पारसी महिलाओं के साथ भेदभाव के मुद्दों सहित साठ याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020: गुवाहाटी मे चल रहे तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों में हरियाणा ने 17 वर्ष से कम उम्र की कबड्डी प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की टीम ने स्‍वर्ण पदक जीते हैं. लड़कियों की टीम ने तमिलनाडु को 25 के मुकाबले 20 अंकों के अन्‍तर से जबकि लड़कों की टीम ने राजस्‍थान को 45 के मुकाबले 26 अंकों से पराजित किया. असम की गंगुत्री बोर्दोलई ने लड़कियों की साइक्‍लिंग स्‍पर्धा में स्‍वर्ण जीता. 17 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की हॉकी स्‍पर्धा में असम ने पंजाब को एक के मुकाबले तीन गोल से हराया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top