EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

INS विक्रमादित्य पर स्वदेशी हल्के लड़ाकु विमान ‘तेजस’ की पहली सफल लैंडिंग

नौसेना के लिए स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ ने 11 जनवरी को विमान वाहक युद्धपोत INS विक्रमादित्य पर अपनी पहली सफल लैंडिंग की. कमोडोर जयदीप माओलंकर ने इस ऐतिहासिक लैंडिंग का संचालन किया.

भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल

INS विक्रमादित्य पर, स्वदेशी हल्के लड़ाकु विमान (LCA) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसे लड़ाकू जेट विमान को डिजाइन करने की क्षमता है जो एक विमान वाहक पोत पर उतर सकता है. यह पहली बार है कि जब कोई स्वदेशी लड़ाकू विमान किसी विमान वाहक पोत पर उतरा है.

LCA अपनी श्रेणी का सबसे छोटा और सबसे हल्का मल्टी-रोल सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है. इस विमान को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है. जल्द ही यह लडाकू विमान युद्धपोत से अपनी पहली उड़ान का प्रयास करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा, कोलकाता पत्‍तन का नाम डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पत्‍तन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11-12 जनवरी को कोलकाता दौरे पर थे. उन्होंने इस क्रम में कोलकाता में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

कोलकाता पत्‍तन का नाम बदलकर डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पत्‍तन

प्रधानमंत्री ने कोलकाता बंदरगाह न्यास की स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसका नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा की. उन्होंने इस अवसर पर पोर्ट ट्रस्‍ट से जुड़ा एक विशेष गीत भी जारी किया और एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. श्री मोदी ने इस अवसर पर पत्‍तन के विकास की छह सौ करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

नगीना भगत और नरेश चंद्र चक्रबर्ती को सम्‍मानित किया गया

प्रधानमंत्री ने इस ट्रस्‍ट के मौजूदा और सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन कोष में कमी की भरपाई के लिए 501 करोड़ रुपये का चेक दिया. एक यादगार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के 105 और 100 वर्ष आयु के दो वयोवृद्ध कर्मचारी नगीना भगत और नरेश चंद्र चक्रबर्ती को सम्‍मानित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सामानों की सुगम आवाजाही के लिए पोर्ट में फुल रेक हैंडलिंग सुविधा का उद्घाटन किया और उन्‍नत बनाई गई रेलवे अवसंरचना राष्‍ट्र को समर्पित की. उन्होंने हल्दिया डाक परिसर में बर्थ नबंर-3 में मशीन संचालित सुविधाओं और एक प्रस्‍तावित रिवरफ्रंट विकास योजना का भी शुभारंभ किया.

इस मौके पर सुंदरबन की 200 आदिवासी छात्राओं के लिए प्रीतिलता छत्री में एक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया. पीएम मोदी ने बताया कि इस वर्ष हल्दिया में मल्टीमॉडल टर्मिनल और फरक्का में नेविगेशनल लॉक को तैयार करने का प्रयास है.


ताइवान की राष्‍ट्रपति साई इंग वेन को राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की

ताइवान में 11 जनवरी को हुए चुनाव में राष्ट्रपति साई इंग वेन को विजयी घोषित किया गया है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के मुकाबले 58 फीसद से अधिक मतों से जीत दर्ज की.

ताईवान में पहली बार किसी महिला नेता को दूसरे कार्यकाल के लिए भारी बहुमत से चुना गया है. अपने प्रचार अभियान के दौरान साई ने खुद को लोकतंत्र के समर्थक के तौर पर पेश किया था. चुनाव में चीन के साथ ताइवान के रिश्ते मुख्य मुद्दा रहा था.

63 वर्षीय साई इंग वेन ने जीत के बाद अपने भाषण में आशा व्‍यक्‍त की कि लोकतांत्रिक ताईवान और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई ताईवान सरकार किसी प्रकार के डराने-धमकाने के आगे नहीं झुकेगी.


12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाता जाता है

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है. इस दिन को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ (National Youth Day) के रुप में मनाता जाता है. स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था.

भारत के महान आध्‍यात्मिक गुरु स्‍वामी विवेकानंद ने विश्व को वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से अवगत कराया. उन्हें बचपन में परिजनों ने नरेंद्र नाम दिया था. उठो, जागो, और ध्येय की प्राप्ति तक रूको मत… स्वामी विवेकानंद का ये संदेश सदा सर्वदा देश और दुनिया के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा. अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में स्वामी विवेकानंद के भाषण ने पूरी दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत छवि के साथ पेश किया था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ओमान के सुल्तान के सम्मान में एक दिन का शोक: भारत सरकार ने ओमान के सुल्तान क़ाबूस बिन सईद अल सईद के सम्मान में 13 जनवरी को एक दिन का शोक रखने की घोषणा की है. क़ाबूस बिन सईद का 11 जनवरी को निधन हो गया था. शोक के दौरान सरकारी समारोह स्थगित रहेंगे. देशभर में राष्ट्र ध्वज झुका रहेगा.

23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2020: 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में लखनऊ में शुरू हुआ. केन्द्रीय युवा और खेल मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर पांच दिनों के इस महोत्सव का उद्घाटन किया.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का 10 से 22 जनवारी तक गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है. इन खेलों के तीसरे दिन पदक तालिका में महाराष्‍ट्र 9 स्वर्ण सहित 29 पदक के साथ शीर्ष स्‍थान पर है. उत्तरप्रदेश 6 स्‍वर्ण और 3 रजत और 4 कांस्‍य दूसरे तथा दिल्‍ली 5 स्वर्ण सहित 13 पदकों सहित तीसरे स्‍थान पर है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top