EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी को नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की. यह बैठक आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों पर विचार करने के लिए आयोजित की गयी थी. इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

इस बैठक में विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के 38 विशेषज्ञों के साथ बात-चीत में प्रधानमंत्री ने आह्वान किया की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए सभी हितधारकों द्वारा केंद्रित प्रयास किया जाना ज़रूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा की पर्यटन, शहरी विकास, ढाँचागत निर्माण और कृषि आधारित उद्योगों जैसे क्षेत्रों में रोज़गार सृजन की अपार क्षमता है. यात्रा एवं पर्यटन और कृषि क्षेत्रों पर प्रधानमंत्री ने ख़ास गौर किया. प्रधानमंत्री का कहना था की गंतव्य विकास के ज़रिए भारत का एक ब्रांड के तौर पर विकास करना संभव है.

सरकार ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए गैस ग्रिड की स्‍थापना को मंजूरी दी

सरकार ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड बनाने के लिए इन्‍द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड की परियोजना को 8 जनवरी को मंजूरी दी. इस परियोजना की कुल लागत नौ हजार दो सौ छप्‍पन करोड़ रुपये है और केन्‍द्र सरकार की ओर से वायबिलिटी गैप फंडिंग के रूप में इसका साठ प्रतिशत हिस्‍सा दिया जाएगा.

इस परियोजना के तहत आठ पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के 1656 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से असम में गुवाहाटी से इटानगर, दीमापुर, कोहिमा, इम्‍फाल, आइजॉल और अगरतला जैसे पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के प्रमुख नगरों को जोड़ा जाएगा.


9 जनवरी 2020: 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ (Pravasi Bharatiya Divas) मनाया जाता है. यह दिन महात्‍मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से 9 जनवरी 1915 को भारत लौटने की स्‍मृति में भी मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के विकास में विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के योगदान का स्मरण करना है.

विदेश मंत्रालय वर्ष 2003 से हर साल इस दिन समारोहों का आयोजन करता रहा है. 9 जनवरी 2020 को 16वां प्रवासी भारतीय दिवस है.


भारतीय मूल की लेखिका जसबिन्‍दर बिलान को ब्रिटेन के चिल्‍ड्रेन बुक पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया

भारतीय मूल की लेखिका जसबिन्‍दर बिलान को उनके पहले उपन्‍यास ‘आशा एंड द स्प्रिट बर्ड’ (Asha and the Spirit Bird) के लिए ब्रिटेन का प्रसिद्ध ‘कोस्टा चिल्ड्रन अवार्ड 2019’ से सम्‍मानित किया गया है. इस उपन्‍यास में हिमालय के परिप्रेक्ष्‍य में लेखिका ने अपने बचपन की जीवन गाथा प्रस्‍तुत की है.

उन्‍हें इस पुस्‍तक के लिए पुरस्‍कार के रूप में पांच हजार पाऊंड की रकम दी जायेगी. कोस्टा चिल्ड्रन अवार्ड प्रतिवर्ष, प्रथम उपन्यास, उपन्यास, जीवनी, कविता और बाल पुस्तक श्रेणियों में प्रदान किया जाता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ईरान-अमेरिका तनाव: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम हो रहा है. राष्ट्रपति ट्रॅंप के कल दिए बयान के बाद ईरान की ओर से कोई बुरी प्रतिक्रिया ना आना भी एक अच्छा संकेत माना जा रहा है. भारत ने कहा कि वो शांति के लिए तमाम देशों के संपर्क में है.

राजदूतों का एक शिष्टमंडल कश्मीर के दौरे पर: भारत में अमरीकी राजदूत केनेथ आई जस्टर सहित 16 देशों के राजदूतों का एक शिष्टमंडल जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे. बाद में वे जम्‍मू कश्‍मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू जाएंगे. वे उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू के अलावा समाज के प्रबुद्ध व्‍यक्तियों से भी मिलेंगे. अमरीका के अलावा बांग्लादेश, वियतनाम, नॉर्वे, मॉलदीव, दक्षिण कोरिया, मोरक्को और नाइजीरिया के राजनयिक इस शिष्‍टमंडल में शामिल हैं.

केंद्रीय बजट 1 फरवरी को संसद में: केंद्रीय बजट 1 फरवरी को और आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को संसद में पेश किया जाएगा. संसद का बजट सत्र इस महीने की 31 तारीख से शुरू होगा. बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा जबकि सत्र का दूसरा चरण दो मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा.

सेना प्रमुख ने सियाचिन बेस शिविर का दौरा किया: सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सियाचिन बेस शिविर का दौरा किया. सियाचिन यात्रा के दौरान सेना प्रमुख ने कठिन परिस्थितियों में सैन्‍य बलों के महत्‍व पर चर्चा की. सेना प्रमुख के रूप में सियाचिन की यह उनकी पहली यात्रा थी. यहाँ का तापमान –50 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाती हैं वहां अस्तित्व ही एक लड़ाई है.

श्रीलंका के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर: श्रीलंका के विदेश मंत्री श्री गुनवर्दनअ् 8 से 10 जनवरी तक भारत की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान गुनवर्दनअ् ने 9 जनवरी को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. श्रीलंका में नई सरकार के गठन के बाद विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्दना की यह पहली भारत यात्रा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top