EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत के 28वें सेनाध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 31 दिसम्बर को भारत के 28वें सेनाध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला. उन्‍होंने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है, जो देश के पहले ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ’ (CDS) नियुक्त किये गये हैं. सेना प्रमुख का पदभार संभालने से पहले जनरल नरवणे सेना उपाध्‍यक्ष के पद पर कार्यरत थे.

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्‍मू-कश्‍मीर और पूर्वोत्‍तर में शांति, फील्‍ड और अत्‍यधिक संवेदनशील, उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी हिस्‍सा लिया. सेना उपाध्‍यक्ष के रूप में नियुक्‍त होने से पहले जनरल नरवणे ने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्‍व किया जो लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी भारत-चीन का दायित्‍व संभालती है. उन्‍होंने श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के अभियान में भी हिस्‍सा लिया. वे तीन वर्ष तक म्‍यांमा में भारतीय दूतावास में देश के रक्षा अताशे भी रहे.

जनरल नरवणे राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्‍य अकादमी के पूर्व छात्र हैं. जनरल नरवणे को जम्‍मू कश्‍मीर में अपनी बटालियन का प्रभावी नेतृत्‍व करने के लिए विशिष्‍ट सेवा पदक से अलंकृत किया जा चुका है. उन्‍हें नगालैंड में असम राइफल्‍स के महानिरीक्षक के रूप में सेवाओं के लिए विशिष्‍ट सेवा पदक भी मिला है. वे अति विशिष्‍ट सेवा पदक से भी अलंकृत किये जा चुके हैं.

IOA ने बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों से बहिष्‍कार का आह्वान वापस लिया

भारतीय ओलिम्पिक संघ (IOA) की वार्षिक आम बैठक 30 दिसम्बर को नई दिल्‍ली में हुई. बैठक में IOA ने 2022 के बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी प्रतियोगिता हटाये जाने के मुद्दे पर इन खेलों के बहिष्‍कार का आह्वान वापस ले लिया. बर्मिंघम खेलों से निशानेबाजी स्पर्धा के हटाए जाने के बाद भारत के इन खेलो के बहिष्कार की मांग उठ रही थी.

इस बैठक में भारत ने घोषणा की है वह 2026 या 2030 के राष्‍ट्रमंडल खेलों को भारत में आयोजित करने का प्रयास करेगा. IOA अब राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जरूरी स्वीकृति लेने के लिए सरकार से संपर्क करेगा. भारत ने 2010 में इन खेलों की मेजबानी की थी.

IOA ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के बर्मिंघम खेलों से पहले अलग से राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी. उम्मीद है कि इससे 2022 खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने की भरपाई हो सकेगी. IOA, NRAI के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) के पास भेजेगा.


केंद्र सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी, इंदौर लगातार चौथी शीर्ष पर रहा

केंद्र सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया गया है. इस रिपोर्ट को केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने 31 दिसम्बर को जारी किया. रिपोर्ट में इंदौर को लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया. इंदौर के बाद दूसरे स्थान पर गुजरात का राजकोट और तीसरा सबसे स्वच्छ शहर नवी मुंबई है.

एक लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को सबसे स्वच्छ शहर चुना गया. महाराष्ट्र का चंद्रपुर इस श्रेणी में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर है. मध्यप्रदेश के खरगौन को तीसरा व उत्तर प्रदेश के लोनी को चौथा स्थान मिला है.


RBI ने शहरी सहकारी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा तय की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शहरी सहकारी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा तय कर दी है. इससे संबंधित दिशा-निर्देश 30 दिसम्बर को जारी किये गये. इसका उद्देश्य किसी एक समूह को भारी कर्ज दिए जाने से हुए पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक जैसे घोटालों पर रोक लगाना है.

RBI द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार ओपरेटिव बैंक शहरों में काम करने वाले को किसी भी ग्राहक को 25 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज नहीं दे सकता. ऐसे बैंकों के लिए प्राइयोरिटी सेक्टर लेंडिंग की सीमा भी कुल शुद्ध कर्जे का 40 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर दी गई है.


नगालैंड में अफ़स्पा की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाई गई

समूचे नगालैंड राज्‍य में सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफ़स्पा) की अवधि छह महीने के लिए और बढ़ा दी गई है. इस अधिनियम के अंतर्गत सुरक्षाबलों को किसी भी व्‍यक्ति को बिना कोई नोटिस दिए उसकी तलाशी लेने और गिरफ्तारी का अधिकार मिल जाता है. राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है.

केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 की धारा 3 के अंतर्गत नगालैंड के संपूर्ण क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित किया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

उत्‍तर प्रदेश और केरल विधानसभाओं में SC/ST आरक्षण बढ़ाया गया: उत्‍तर प्रदेश और केरल विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए आरक्षण को और दस वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. इसे पारित करने के लिए दोनों राज्यों में एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. केरल विधानसभा ने इस सत्र के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को खारिज करने का प्रस्‍ताव भी पारित किया.

विकास कृष्‍णन ने ओलिम्‍पि‍क क्‍वालीफायर में जगह बनाई: विकास कृष्‍णन ने ओलिम्‍पि‍क क्‍वालीफायर के लिए 69 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्‍केबाजी दल में जगह बना ली है. उन्‍होंने बंगलुरू में हुए मुकाबले में जीत हासिल कर दो अन्‍य खिलाडि़यों के साथ यह मुकाम हासिल किया. भारतीय दल में जगह बनाने वालों में गौरव सोलंकी और नमन तंवर भी हैं. एशिया-ओसियाना जोन क्‍वालीफायर तीन से चौदह जनवरी तक चीन के वुहान में खेले जाएंगे.

इराक में अमेरिकी हवाई हमले: इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल मेहदी ने ईरान समर्थित इराकी सहायक सेना के अड्डो पर हुए अमेरिकी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. अमेरिकी सेना ने हिजबुल्ला ब्रिगेड के कई अड्डो को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना ने किरकुक में एक अमेरिकी कॉन्ट्रेक्टर की हिजबुल्ला ब्रिगेड के रॉकेट हमले में हुई मौत के जवाब में हिजबुल्ला ब्रिगेड को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top