EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7 दिसम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नाटो शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन ब्रिटेन के वाटफोर्ड में किया गया

नाटो (North Atlantic Treaty Organization) देशों का शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन 3 से 4 दिसम्बर को ब्रिटेन के वाटफोर्ड में किया गया. यह सम्मेलन इस संगठन के 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था. सम्मलेन में नाटो सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया. नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इस सम्मलेन की अध्यक्षता की.

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य नाटो के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों को सहयोगयात्मक गतिविधियों के लिए रणनीतिक दिशा का मूल्यांकन करना था.

नाटो देश: एक दृष्टि

  • नाटो, उत्‍तरी एटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) का संक्षिप्त रूप है. इसकी स्थापना 04 अप्रैल 1949 को हुई थी. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है.
  • यह एक सैन्य गठबंधन है, जिसके तहत सदस्य देश बाहरी हमले की स्थिति में उसके विरुद्ध सहयोग करते हैं.
  • आरम्भ में नाटो के सदस्यों की संख्या 12 थी. अब नाटो के 30 सदस्य देश हैं. मैसिडोनिया, 6 फरवरी 2019 को नाटो का 30वॉ सदस्य देश बना है.
  • नाटो के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का 70% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली 15% खर्च करते हैं.

गिनी के विदेश मंत्री ममादी तउरे की भारत यात्रा, दोनों देशों में दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर

गिनी के विदेश मंत्री ममादी तउरे 2 से 5 दिसम्‍बर तक भारत की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की. वार्ता में दोनों नेताओं ने विकासपरक साझेदारी, क्षमता निर्माण, व्‍यापार और वाणिज्‍य समेत द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की.

इस वार्ता में दोनों देशों एक बीच आपसी संबंध मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा हुई, जिसके बाद दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए. इन समझौतों के तहत भारत इस पश्चिमी अफ्रीकी देश को पेयजल आपूर्ति और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 19 करोड़ डॉलर से अधिक की ऋण सहायता देगा.


भारत और रूस के बीच इंद्र युद्ध-अभ्यास आयोजित किया जायेगा

भारत और रूस के बीच 10 से 19 दिसम्बर तक त्रि-सेवा युद्ध-अभ्यास ‘इंद्र’ (INDRA) का आयोजन किया जायेगा. यह अभ्यास झांसी, पुणे और गोवा में आयोजित किया जायेगा. इस युद्ध-अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी ताल-मेल और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा के लिए आपसी समझ को विकसित करना है.

इंद्र (INDRA) युद्ध-अभ्यास: एक दृष्टि

  • इंद्र युद्ध-अभ्यास भारत और रूस के बीच एक त्रि-सेवा अभ्यास है. इसमें दोनों देशों की थल सेना, वायुसेना तथा नौसेना हिस्सा लेती हैं.
  • इंद्र नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी. भारतीय वायु सेना ने 2014 में रूसी वायु सेना के साथ अभ्यास ‘एविया इंद्र’ में भाग लिया था. 2017 में पहली बार त्रि-सेवा अभ्यास का आयोजन किया गया था.

स्विट्जरलैंड सरकार ने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्मान में सिक्का जारी किया

स्विट्जरलैंड सरकार ने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का लॉन्च किया है. फेडरर पहले जीवित स्विस व्यक्ति हैं, जिनके सम्मान में सिक्का जारी हुआ है.

यह चांदी का सिक्का जनवरी 2020 से जारी किया जाएगा. 38 साल के फेडरर ने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं.


6 दिसंबर: महापरिनिर्वाण दिवस, भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 64वीं पुण्यतिथि

6 दिसम्बर 2019 को भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 64वीं पुण्यतिथि है. आज के ही दिन वर्ष 1956 में डॉ अम्बेडकर का निधन हुआ था.

उनकी पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रुप में मनाया जाता है और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी जाती है. 1990 में बाबा साहेब आम्‍बेडकर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सेसम्मानित किया गया था.

डॉक्टर आम्‍बेडकर न्यायवादी, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थे. उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया. भारत के स्वतंत्र होने के बाद नई सरकार में वह कानून एवं न्याय मंत्री बनाये गये. उन्हें संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

फ्रांस में पेंशन सुधार की योजना के खिलाफ प्रदर्शन: फ्रांस में पेंशन सुधार की प्रस्‍तावित योजना के खिलाफ राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इमैन्‍यूल मैक्रों के राष्‍ट्रपति निर्वाचित किए जाने के बाद से यह सबसे बड़ी राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल है. फ्रांस की सरकार ने उदारवादी पेंशन व्‍यवस्‍था के स्‍थान पर अंक आधारित योजना का प्रस्‍ताव किया है, जिससे रेल कर्मचारी, शिक्षक, पुलिस और सार्वजनिक सेवा से जुड़े कर्मचारियों में नाराज़गी है और वे इसका विरोध कर रहे हैं.

13वां दक्षिण एशियाई खेल: 13वां दक्षिण एशियाई खेल नेपाल में 1 से 10 दिसम्बर तक खेला जा रहा है. इन खेलों के छठे दिन भारत ने एथलेटिक्‍स में दो स्‍वर्ण, छह रजत और चार कांस्‍य सहित बारह पदक जीते. पुरूषों की गोला फेंक स्‍पर्धा में तेजिन्‍दर पाल सिंह को स्‍वर्ण मिला.

पुणे में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का सम्मेलन: पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का सम्मेलन 6 से 8 दिसम्बर तक पुणे में आयोजित किये जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारियों के इस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे.

अमरीकी राष्‍ट्रपति के खिलाफ महाअभियोग का आरोप: अमरीका में प्रतिनिधि सभा राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के खिलाफ महाअभियोग के आरोप का मसौदा तैयार कर रही है. कानूनविदों ने 5 दिसम्बर को कहा था कि श्री ट्रम्‍प ने यूक्रेन को ट्रम्‍प के विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्‍मीदवार के खिलाफ जांच करवाने की कोशिश की थी जो महाभियोग के लिए ठोस आधार है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top