EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
6 दिसम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चालू वित्त वर्ष 2019-20 की पांचवी द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 5 दिसम्बर को मुंबई में हुई. यह चालू वित्त वर्ष (2019-20) की पांचवी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक थी. बैठक में मौद्रिक नीति समिति ने प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं

इस बैठक में RBI ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 5.15% पर अपरिवर्तित रखी गई है. रिवर्स रेपो दर 4.90% और बैंक दर 5.40% बनी रहेगी. यह फैसला उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक के आधार पर मुद्रास्‍फीति की चार प्रतिशत दर के मध्‍यम अवधि लक्ष्‍य के मद्देनजर किया गया है.

अक्‍टूबर में घोषित चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति में RBI ने 5वीं बार रेपो-दर में कटौती कर 5 दशमलव 5.15% प्रतिशत कर दिया था, वहीं, रिजर्व रेपो-दर घटकर 4.90% प्रतिशत और सीमांत स्‍थायी सुविधा दर और बैंक दर 5.40 प्रतिशत किये गये थे.

रेपो रेट कम होने से कैसे लोगों को होता है फायदा?

रेपो रेट के कम होने से बैंकों को RBI से कम व्याज पर कर्ज मिलता है. इस सस्ती लागत का लाभ कर्ज लेने वाले ग्राहकों को मिलता है. इससे बैंकों को घर, दुकान, पर्सनल और कार के लिये लोन कम दरों पर देने का मौका मिलता है. ग्राहकों के चल रहे लोन पर EMI का भी कम होता है.

जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिये GDP वृद्धि का पूर्वानुमान 6.9% से घटाकर 5% कर दिया है. वर्ष 2020-21 के लिए यह अनुमान 7.2% रखा गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI): एक दृष्टि

  • भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है. यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है.
  • RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को RBI ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई. प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन 1937 में मुम्बई आ गया.
  • पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन 1949 से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है.

वर्तमान दरें: एक दृष्टि

नीति रिपो दर5.15%
प्रत्‍यावर्तनीय रिपो दर4.90%
सीमांत स्‍थायी सुविधा दर5.40%
बैंक दर5.40%
CRR4%
SLR18.75%

क्या होता है रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, सीआरआर और एसएलआर?


मुंबई सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन देश का पहला ‘ईट राइट स्‍टेशन’ बना, FSSAI ने 4 स्टार्स रेटिंग दी

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन को ‘ईट राइट स्‍टेशन’ प्रमाणित किया है. ‘ईट राइट स्‍टेशन’ प्रमाणित यह देश का पहला रेलवे स्‍टेशन बन गया है. इस स्टेशन को FSSAI ने 4 स्टार्स रेटिंग दी है.

यह उपलब्धि खाद्य सुरक्षा और खाने-पीने के सामान में स्वच्छता के पालन, हेल्दी फूड की उपलब्धता, रिटेल/सर्विंग प्‍वाइंट और खाद्य सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए हासिल हुई है.

ईट राइट स्‍टेशन क्या है?
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को स्‍वस्‍थ एवं सही आहार उपलब्ध कराने के लिए ‘ईट राइट स्‍टेशन’ अभियान शुरू किया है. यह अभियान FSSAI द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का एक हिस्‍सा है. इस अभियान का उद्देश्‍य लोगों को स्‍वस्‍थ आहार मुहैया कराना है.

ईट राइट इंडिया अभियान क्या है?

  • ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का खाका FSSAI ने तैयार किया है. इसके तहत स्वस्थ रहने के लिए किसको क्या खाना चाहिए, इस बारे में जानकारी दी जाती है.
  • ईट राइट अभियान के तहत अब रेस्तरां और होटल्स को मिली हाइजीन रेटिंग्स को अपने रेस्तरां के दरवाजे पर डिस्प्ले करना होगा.
  • रेस्तरां में जो खाना लोगों को सर्व किया जा रहा है उसकी सेफ्टी की जांच करने के लिए एक फूड सुपरवाइजर की भी नियुक्ति करनी होगी.

दिल्ली में 50वां फिट इंडिया प्लॉग रन का आयोजन किया गया

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में 2 से 5 दिसम्बर तक ‘फिट इंडिया प्लॉग रन’ का आयोजन किया गया. प्लॉग रन जॉगिंग करते हुए सड़कों से कचरे की सफाई करने का अनोखा तरीका है.

समापन समारोह के दौरान खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने प्लॉगमैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर रिपु दमन बेवली को सम्मानित किया और उन्हें ‘प्लॉग एम्बैसडर ऑफ इंडिया घोषित किया’. बेवली ने 2017 में प्लॉगिंग शुरु की थी. उन्होंने भारत को कचरा रहित बनाने के उद्देशय से दो महीने में 50 शहरों में एक हज़ार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने का लक्ष्य लेकर फिट इंडिया प्लॉग रन शुरु की थी.

खेल मंत्री ने देशभर में प्लॉग एम्बैसडर मिशन की शुरुआत की भी घोषणा की. इसके तहत हर ज़िले में प्लॉग एम्बैस्डर नियुक्त किए जाएंगे.

फिट इंडिया स्कूल रेटिंग प्रणाली का शुभारंभ

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने फिट इंडिया स्कूल रेटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया. यह प्रणाली फिट इंडिया मूवमेंट के लिए शुरू की गई है. देशभर के स्कूल, फिटनेस के विभिन्न मानदंडों के आधार पर फिट इंडिया थ्री स्टार और फाइव स्टार स्कूल रेटिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे.


राष्‍ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्‍कार 2019 प्रदान किये

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 5 दिसम्बर को नई दिल्‍ली में नर्सों की तीन विभिन्‍न श्र‍ेणियों में 36 पुरस्‍कार प्रदान किए. ये पुरस्कार देश में नर्सिंग क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए दिए गये. राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2020 को नर्स और मिड-वाइफ वर्ष घोषित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की.

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक नाम लिनी सजीश पुथुस्सेरी का भी है. निपाह वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने के दौरान इसके वायरस संक्रमण से लिनी की मौत हो गयी थी. लिनी सजीश केरल स्थित कोझीकोड के सरकारी अस्पताल में नर्स थीं.

1973 में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्‍कार की स्‍थापना की गई थी.

फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है. वह ‘द लेडी विद द लैंप’ के नाम से प्रसिद्ध हैं. 1859 में फ्लोरेंस ने सेंट थॉमस अस्पताल में एक नाइटिंगेल प्रक्षिक्षण विद्यालय की स्थापना की थी. इसी बीच उन्होंने नोट्स ऑन नर्सिग पुस्तक लिखी.


5 दिसम्बर: विश्व मृदा दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है. उल्लेखनीय हैं कि हमारे भोजन का 95 प्रतिशत भाग मृदा से ही आता है.

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा ने प्रति वर्ष 5 दिसंबर को ‘विश्व मिट्टी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला 20 दिसंबर 2013 को किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2015 को ‘अन्तर्राष्ट्रीय मृदा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

इस वर्ष यानी 2019 के विश्व मृदा दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘Stop soil erosion, Save our future’ (बंद करो मृदा क्षरण, सहेजें हमारा भविष्य) है.

थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के जन्मदिन पर मनाया जाता है

5 दिसंबर को थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (Bhumibol Adulyadej) के जन्मदिन को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है. भूमिबोल 70 सालों तक थाइलैंड थे. इस दौरान वह अपने क्षेत्र के हर गरीब से लेकर हर किसान की जिंदगी को सुझारने और खेती को नए आयाम देने के लिए 4 हजार प्रॉजेक्ट्स की शुरुआत की थी. इन सभी योजनाओं का मुख्य केंद्र मिट्टी ही थी. उन्होंने मिट्टी की समस्या पर ‘Sufficiency Economy Philosphy’ नाम की किताब भी लिखी थी.


5 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) मनाया जाता है. यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर स्वयंसेवकों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करना है. ऐसे में दुनिया के सभी देशों को स्वयंसेवकों के योगदान के बारे में याद दिलाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला 17 दिसंबर 1985 को किया था.

इस वर्ष यानी 2019 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस’ का विषय (थीम) ‘वालंटियर फॉर एन इंक्लूसिव फ्यूचर’ (Volunteer for an inclusive future) है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

8वां संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड 2019’: भारत और चीन के बीच मेघालय के उमरोई में 7 से 20 दिसंबर तक 8वां संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड 2019’ आयोजित किया जायेगा. दोनों देशों के बीच यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत आतंकवाद का मुकाबला करने वाली थीम पर आधारित होगा.

2019-20 में 11000 किलोमीटर राष्‍ट्रीय राजमार्ग का लक्ष्‍य: देश में वर्ष 2019-20 में करीब 11000 किलोमीटर राष्‍ट्रीय राजमार्ग निर्माण का लक्ष्‍य रखा गया है. इसमें से 2990 किलोमीटर राजमार्ग चार लेन का तथा 570 किलोमीटर छह से आठ लेन का होगा. लोकसभा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने यह जानकारी दी.

सूडान में एक सेरेमिक कारखाने में भीषण विस्फोट: सूडान में एक सेरेमिक कारखाने में LPG टैंकर में भीषण विस्फोट में 18 भारतीयों समेत कई लोगों की मौत हो गयी. भारतीय दूतावास ने घायल श्रमिकों तथा उनके परिवार जनों से तत्काल संपर्क स्थापित किया. दूतावास उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है.

13वां दक्षिण एशियाई खेल: 13वां दक्षिण एशियाई खेल नेपाल में 1 से 10 दिसम्बर तक खेला जा रहा है. इन खेलों के पांचवें दिन भारतीय एथलीटों ने एक स्‍वर्ण, चार रजत और दो कांस्‍य पदक जीते. भारत के कार्तिक उन्निक्री ने पुरूषों की तिहरी कूद में स्‍वर्ण पदक जीता. टेबिल टेनिस में मिश्रित युगल में भारत को स्‍वर्ण पदक मिला. बुशु में भारत को स्‍वर्ण पदक मिला. पदक तालिका में 38 स्‍वर्ण, 32 रजत और 15 कांस्‍य सहित कुल 85 पदकों के साथ भारत शीर्ष पर है. मेजबान नेपाल दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्‍थान पर है.

विराट कोहली ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान पर: भारतीय कप्तान विराट कोहली ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में फिर से शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गये हैं. कोहली के 928 अंक हो गये हैं. गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं.

सेना अध्‍यक्ष जापान दौरे पर: सेना अध्‍यक्ष जनरल विपिन रावत इन दिनों जापान के तीन दिनों के दौरे पर हैं. उन्‍होंने टोक्‍यो में जापान के थल सेना अध्‍यक्ष जनरल गोरो युआसा से मुलाकात की. जनरल रावत के जापान दौरे का उद्देश्‍य दोनों देशों के रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई देना है. हाल ही में जापानी रक्षाबलों ने मिजोरम के वैरेंगटे में ‘धर्म रक्षक’ नामक द्विपक्षीय सैन्‍य अभ्‍यास में हिस्‍सा लिया था.

उत्‍तर कोरिया की अमरीका को चेतावनी: उत्‍तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ने उसके खिलाफ सैन्‍य बल का इस्‍तेमाल किया तो वह किसी भी स्‍तर पर जाकर तुरन्‍त कार्रवाई करेगा. उत्‍तर कोरिया की यह चेतावनी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की टिप्‍पणियों के जवाब में आई है. उत्‍तर कोरिया और अमरीका के बीच परमाणु निरस्‍त्रीकरण संबंधी वार्ता फरवरी में हनोई में हुई शिखर बैठक के बाद से ही रुकी हुई है. श्री ट्रम्‍प ने ब्रिटेन में नैटो शिखर बैठक से इतर संकेत दिए थे कि उत्‍तर कोरिया के खिलाफ सैन्‍य कार्रवाई अब भी संभव है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top