EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29 दिसम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

रूस ने हाइपरसोनिक ICBM अवनगार्ड मिसाइल को सेना में शामिल किया

रूस ने आवाज की गति से 27 गुना तेज अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल को सेना में शामिल कर लिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 28 दिसम्बर को इसकी घोषणा की.

अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल: एक दृष्टि

  • यह मिसाइल परमाणु क्षमताओं से लेस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है. यह आवाज की गति से औसत 27 गुना तेजी से उड़ सकती है.
  • रूस का दावा है कि यह विश्व की सबसे तेज गति की मिसाइल है. इस मिसाइल की तेजी की वजह से कोई भी सिस्टम इससे बचाव नहीं कर सकता.
  • अवनगार्ड एक बार में दो मेगाटन न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है.

क्या हैं हाइपरसोनिक मिसाइल?

हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की रफ्तार (1235 किमी प्रतिघंटा) से कम से कम 5 गुना तेजी से उड़ान भर सकती है. इस मिसाइल में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल दोनों की विशेषताएं होती हैं. यह मिसाइल ‘सतह से सतह’ और ‘सतह से हवा’ में मौजूद लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. तेज रफ्तार की वजह से ये मिसाइल रडार की पकड़ नहीं आते.

संयुक्त राष्ट्र ने साइबर अपराधों का मुकाबला करने के लिए एक प्रस्‍ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साइबर अपराधों का मुकाबला करने के लिए नई अन्तर्राष्ट्रीय संधि प्रक्रिया शुरू करने के बारे में एक प्रस्‍ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव को रूस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लाया था. इस प्रस्ताव के पक्ष में 79 और विरोध में 60 वोट पड़े, 33 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया.

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि दुनिया के विभिन्‍न हिस्‍सों से प्रतिनिधियों की एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाए, जो अपराध के इरादे से सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को रोकने के तौर-तरीके का मसौदा तैयार करेगी. इस समिति की बैठक अगस्त 2020 में होगी.


चीन ने ‘लॉन्ग मार्च 5’ रॉकेट का प्रक्षेपण किया

चीन ने 27 दिसम्बर को ‘लॉन्ग मार्च 5’ रॉकेट का प्रक्षेपण किया. यह प्रक्षेपण दक्षिण चीन के हैनान में वेनचांग प्रक्षेपण स्थल से किया गया. प्रक्षेपण में इस राकेट के द्वारा ‘शिजियान-20’ नामक उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया. यह चीन का सबसे उन्नत संचार उपग्रह है.

लॉन्ग मार्च-5: एक दृष्टि
‘लॉन्ग मार्च 5’ रॉकेट दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट में से है. चीन इस रॉकेट के माध्यम से 2020 में मंगल ग्रह पर अपने तय मिशन को पूरा करने योजना है. यह राकेट 25 टन तक के भार ले जाने में सक्षम है.


रिजर्व बैंक ने 20वीं वित्‍तीय स्थिरता रिपोर्ट जारी की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 दिसम्बर को 20वीं वित्‍तीय स्थिरता रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है, जिसके कारण वृद्धि दर काफी धीमी रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष (2019-20) की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में घरेलू अर्थव्‍यवस्‍था में सकल मांग कम रही, जिससे वृद्धि दर और धीमी हो गई.

20वीं वित्‍तीय स्थिरता रिपोर्ट: मुख्य तथ्य

  • RBI की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के बाद बैंकिंग क्षेत्र में लचीलेपन में सुधार हुआ है.
  • वैश्विक या घरेलू आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से उत्पन्न होने वाले जोखिम बने रहे.
  • यह रिपोर्ट वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की उप-समिति द्वारा वित्तीय स्थिरता के जोखिम के साथ-साथ वित्तीय प्रणाली की लचीलेपन के सामूहिक मूल्यांकन को दर्शाती है.
  • रिपोर्ट में वित्तीय क्षेत्र के विकास और विनियमन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई है.

RBI ने सहकारी बैंकों से पांच करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी CRILC को देने के निर्देश दिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सहकारी बैंकों से पांच करोड़ रुपए या इससे अधिक के सभी लेन-देन की जानकारी CRILC (बड़े ऋणों से संबंधित सूचना की केंद्रीय संग्रह प्रणाली) को देने के निर्देश दिए हैं. वित्तीय संकट को जल्द पहचानने के लिए यह एक बेहद जरूरी कदम होगा.

इससे पहले RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में पांच सौ करोड़ रुपये और उससे अधिक निधि वाली शहरी, सहकारी बैंकों को CRILC के दायरे में लाने की घोषणा की थी.

CRILC क्या है?

CRILC, Central Repository of Information on Large Credits का संक्षिप्त रूप है. रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों, अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों और कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ मिलकर CRILC बनाया है. इसमें वित्तीय लेन-देन पर्यवेक्षण को दूर करना और वित्तीय संकट की जल्द पहचान शामिल हैं.


भारतीय आर्थिक संघ के 102वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया गया

भारतीय आर्थिक संघ का 102वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप-राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह सच है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कुछ चुनौतियों का सामना कर रही है जिससे वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान विकास दर में गिरावट आई है.

केंद्र सरकार के नोटबंदी, GST की शुरूआत, दिवाला और दिवालियापन संहिता और काले धन सहित कई सुधारों का हवाला देते हुए श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को मजबूत और अधिक लचीला बनाना है.


वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 28 दिसम्बर को सरकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की. इस बैठक में बैंकों को सतर्कता से जुड़े सभी लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए.

सरकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों की बैठक में लिए गये मुख्य फैसले:

  1. जनवरी से रूपे कार्ड और UPI प्लेटफॉर्म से भुगतान पर MDR चार्ज नहीं लगाने का भी फैसला लिया गया. MDR वह फीस होती है, जो दुकानदार डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों से लेता है. दुकानदार की ओर से की गई वसूली की रकम का बड़ा हिस्सा क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारी करने वाले बैंक को मिलता है.
  2. बैंकिंग से जुड़े मामलों में अब केंद्रीय जांच एजेंसी CBI दखल नहीं देगी. इसके तहत अब बैंकों की बिना इजाजत के कोई भी मामला CBI के पास नहीं जाएगा. हालांकि बैंकों को विभागीय कार्रवाई तेजी से करना होगा.
  3. बैठक में ये फैसला भी लिया गया कि बैंकों में फंसी प्रॉपर्टी बेचने के लिए ठोस कदम उठाया जाए, लिहाजा इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा.

एमसी मैरीकॉम ने तोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में जगह बनाई

भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने तोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में बना ली है. मैरीकॉम ने 28 दिसम्बर को 51 किलोग्राम भार वर्ग में निक़हत ज़रीन को हराकर ओलम्पिक क्वालीफायर मैच के लिए अपनी जगह पक्की की.

इस मैच में मैरीकॉम ने अपनी प्रतिद्वंदी निकहत ज़रीन को 9-1 से मात दी. ओलंपिक क्वालिफायर फरवरी 2020 में चीन में होंगे.


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के श्रीकांत को सीके नायडू आजीवन उपलब्धि पुरस्कार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत को BCCI पुरस्कारों के प्रतिष्ठित सीके नायडू आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. श्रीकांत ने 1981 से 1992 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वे 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे.

अंजुम चोपड़ा को वर्ष 2019 के पुरस्कारों में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को वर्ष 2019 के पुरस्कारों में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 548 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 127 वनडे भी खेले, जिसमें उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले.

BCCI वार्षिक पुरस्कार समारोह 12 जनवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

मुक्केबाज सुमित सांगवान पर एक वर्ष का प्रतिबंध: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता मुक्केबाज सुमित सांगवान पर डोप परीक्षण में विफल होने के कारण एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध के बाद अगले वर्ष टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के क्वालिफायर में सुमित भाग नहीं ले सकेंगे.

अल्‍पसंख्‍यकों के मानवाधिकारों के हनन की निन्‍दा करते हुए प्रस्‍ताव: संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने म्‍यामां के रोहिंज्‍या मुसलमानों और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यकों के मानवाधिकारों के हनन की कड़ी निन्‍दा करते हुए एक प्रस्‍ताव भी पारित किया है. संगठन के 193 देशों में से 134 ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि 28 देशों ने इसमें भाग नहीं लिया. इस प्रस्‍ताव में म्‍यामां सरकार से रखाइन, काचिन और शान प्रान्तों के रोहिंज्‍या और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यकों के प्रति नफरत फैलाने वालों से निपटने के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है.

मध्‍य प्रदेश में पहला मांडू महोत्‍सव शुरू: मध्‍य प्रदेश में भव्‍य और सुंदर किलों के शहर मांडू में 28 दिसम्बर से 1 जनवरी तक पहला मांडू महोत्‍सव आयोजित किया जा रहा है. पर्यटन मंत्री सुरेन्‍द्र सिंह बाघेल ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया. महोत्‍सव में ऐतिहासिक विरासत और शहर की आधुनिक संस्‍कृति के मिश्रण की झलक दिखाई देगी. मांडू उत्‍सव में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ साहसिक खेलों का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली प्रतिमा का अनावरण: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर 27 दिसम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पटना में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. देशभर में अरुण जेटली की यह पहली प्रतिमा है. इसी साल अरुण जेटली का निधन हुआ था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top