EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 दिसम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मिग-27 लड़ाकू विमान ने अंतिम बार उड़ान भरी. जोधपुर वायुसैनिक अड्डे से अंतिम विदाई दी गयी

मिग-27 लड़ाकू विमान ने 27 दिसम्बर को अंतिम बार उड़ान भरी. वायुसेना, जोधपुर वायुसैनिक अड्डे से सात विमानों की स्वाड्रन को अंतिम विदाई दी. इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता दक्षिण-पश्चिमी कमान के प्रमुख एयर मार्शल एसके घोटिया ने किया.

मिग 27 विमान: एक दृष्टि

  • मिग श्रेणी के विमान को सोवियत रूस से खरीदा गया था. मिग 27 विमान को 1985 में वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था. लगभग चार दशकों से ज़मीन पर हमले की क्षमता रखने वाला भारतीय वायु सेना का बेहतरीन विमान रहा है.
  • मिग 27 का अपग्रेड रूप 2006 से वायु सेना के लिए प्रयोग लिया जा रहा था. जबकि मिग के अन्य विमान यथा मिग 23BN तथा मिग 23MF के साथ मिग 27 भी वायु सेना से रिटायर हो चुके हैं.
  • इन विमानों ने युद्ध और शांति के समय देश की रक्षा में बेहतरीन योगदान दिया है. करगिल युद्ध के दौरान 1999 में इन विमानों ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं ऑपरेशन पराक्रम में भी इस विमान का उपयोग किया गया.

UGC ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए पांच नए दिशा-निर्देश जारी किए

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 26 दिसम्बर को पांच नए दिशा-निर्देश जारी किए. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में मूल्य प्रवाह, गुरु दक्षता, सतत, केयर और मूल्यांकन सुधार नाम से इन दिशा-निर्देशों को जारी किया. इनका मकसद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ भारत के शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग सुधारकर इन्हें दुनिया के शीर्ष सौ संस्थानों में शामिल करना है.

  • नए दिशा-निर्देशों के तहत छात्र के मूल्यांकन को अधिक सार्थक और प्रभावी बनाया जाएगा और मूल्यांकन को लर्निंग आउटकम से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण जर्नल्स की निरंतर निगरानी के लिए यूजीसी केयर की शुरुआत की गई है.
  • शैक्षणिक संस्थानों में मानवीय मूल्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से UGC ने मूल्य प्रवाह नाम से दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.
  • कॉलेज और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए गुरु दक्षता की शुरुआत भी की गई है, जिसके तहत शिक्षकों के लिए 1 महीने का शिक्षक प्रेरण कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) अनिवार्य किया जाएगा. इसका मकसद शिक्षकों को छात्रों के समक्ष रोल मॉडल यानि आदर्श के तौर पर पेश करना है.
  • शैक्षणिक संस्थानों में पर्यावरण के अनुकूल सतत कैंपस के विकास के लिए सतत नाम से दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. इसका मकसद संस्थानों को भविष्य में सतत हरित तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

भारत-जापान के बीच समुद्री मामलों पर वार्ता कें पांचवे दौर की बैठक तोक्यो में हुई

भारत और जापान के बीच समुद्री मामलों पर वार्ता कें पांचवे दौर की बैठक 24 दिसम्बर को तोक्यो में हुई. भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव इंद्र मणि पांडे की अगुवाई में शिष्टमंडल ने इसमें हिस्सा लिया. वहीं, जापान के शिष्टमंडल की अगुवाई विदेश नीति ब्यूरो में उप-सहायक मंत्री, उपमहानिदेशक राजदूत यमान्का ए ओसमू ने की.

इस बैठक में दोनों पक्षों ने समुद्री क्षेत्र में परस्पर हित के कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अपने समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों की पहचान की. दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर भारत में अगले दौर की वार्ता करने पर सहमति जताई.

निरस्त्रीकरण, परमाणु हथियारों का अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान द्विपक्षीय विमर्श
इस बीच, निरस्त्रीकरण, परमाणु हथियारों का अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान द्विपक्षीय विमर्श का आठवां दौर 23 दिसंबर को तोक्यो में आयोजित हुआ. भारतीय पक्ष की अगुवाई पांडे ने की जबकि जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण, परमाणु हथियारों का अप्रसार और विज्ञान विभाग में महानिदेशक राजदूत हिसाजिमा नओतो ने किया.


जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गये हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ अपना 150 टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेलते हुए यह कीर्तिमान बनाया. उन्होने अपने इस ऐतिहासिक मुक़ाबले की पहली ही गेंद पर डीन एल्गर का विकेट लिया. ऐसा करने वाले वो दशक के 5वें गेंदबाज़ बन गए. साथ ही वे इतने मैच खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के 8वें खिलाड़ी हैं.

श्रीलंका के सुरंगा लकमल दो बार, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और द. अफ्रीका के डेल स्टेन भी यह कारनामा कर चुके है. लकमल ने 2010 और 2017 में दो बार यह कारनामा किया.

इंग्लैंड की ओर से एलेस्टर कुक ने सबसे ज्यादा 161 टेस्ट खेले हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर 200 मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं. ऑलराउंडर में सबसे ज्यादा 166 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने खेले हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

रायपुर में राष्‍ट्रीय जनजातीय नृत्‍य महोत्‍सव: छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में 27 दिसम्बर से राष्‍ट्रीय जनजातीय नृत्‍य महोत्‍सव शुरू हो गया है. ये महोत्‍सव छत्‍तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किया जा रहा है. इस तीन दिन के नृत्‍य महोत्‍सव में 25 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के एक हजार तीन सौ से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं.

लद्दाखी नया साल लोसर मनाया गया: केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में 27 दिसम्बर को लद्दाखी नया साल लोसर धूमधाम से मनाया. लद्दाख के उपराज्‍यपाल आर के माथुर ने इस अवसर पर आज लेह में लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन और लेह पर्वतीय परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. केन्‍द्रशासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में आयोजित यह पहला लोसर उत्‍सव है.

आधार पंजीकरण कराने वाले लोगों की संख्‍या 125 करोड़: देश में विशिष्‍ट पहचान संख्‍या (आधार) के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले लोगों की संख्‍या 125 करोड़ से अधिक हो गई है. इस समय भारतीय विशिष्‍ट पहचान संख्‍या प्राधिकरण को प्रमाणित करने के लिए रोजाना तीन करोड़ अनुरोध प्राप्‍त होते हैं.

भारत-चीन के सैन्य संबंधों में सुधार: चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति षी जिनपिंग के प्रयासों से दोनों देशों के सैन्य संबंधों में सुधार हो रहा है. अगले वर्ष भारत-चीन संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों की सेनाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है.

फिलीपीन्‍स समुद्री तूफान फनफोन: फिलीपीन्‍स में आए समुद्री तूफान फनफोन ने पूरे देश में, खासतौर से मध्‍य भाग में भारी तबाही मचाई है. 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में कई की मौत हो गयी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top