EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15 दिसम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन ‘COP 25’ का आयोजन किया गया

स्पेन के मैड्रिड में 2 से 13 दिसम्बर तक संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन ‘COP 25’ (UN Climate Change Conference- UNFCCC COP 25) का आयोजन किया गया. यह सम्मेलन चिली में आयोजित किया जाना था लेकिन देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इसके आयोजन में असमर्थता जताई थी. इस सम्मेलन में लगभग 200 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

दुनिया भर में, तापमान में वृद्धि, जंगलों में आग, बाढ़, सूखा आदि की बढती घटना को मानव निर्मित ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ा जा रहा है, जो इस सम्मेलन के वार्ता का मुख्य हिस्सा था. इस सम्मेलन में संबंधित पक्ष 2015 के पेरिस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन पर काबू पाने के लिए 2020 से आगे की योजना की रूपरेखा पर विचार किये.

COP 25 में वैज्ञानिकों ने भविष्य में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए शीघ्र बड़े कदम उठाने की आवश्यकता बताई. सम्मेलन में पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित आपदाओं पर चर्चा की गई, जिसमें अप्रत्याशित चक्रवात, अकाल और रिकॉर्ड-तोड़ ‘लू’ शामिल था.

भारतीय जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कांगुजम चर्चा में रही
COP25 जलवायु सम्मेलन में भारत की आठ वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कांगुजम की उपस्थिति चर्चा में रही. उसने दुनिया को भावी पीढ़ियों के प्रति उसके दायित्‍यों को याद दिलाया. सम्मेलन के दौरान कंगुजाम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की और दुनिया के बच्चों की ओर से एक ज्ञापन प्रस्तुत किया.

राष्‍ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक कानपुर में आयोजित की गयी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कानपुर में 14 दिसम्बर को राष्‍ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्‍यक्षता की और नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की. राष्‍ट्रीय गंगा परिषद का गठन गंगा की सफाई के उद्देश्‍य से किया गया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष हैं.

इस बैठक में गंगा से संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री- उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत, बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री सुशील मोदी, केन्‍द्रीय मंत्री सर्वश्री प्रकाश जावड़ेकर, सहित कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे.

श्री मोदी सीसामऊ नाले के पास नवनिर्मित सेल्‍फी प्‍वांइट जाकर सेल्‍फी लिया. यह नाला नदी में गिरने वाला सबसे बड़ा नाला था. 128 साल पुराने इस नाले से गंगा में काफी प्रदूषण फैलता था.


छठी भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गयी

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की छठी बैठक 13-14 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित की गयी. भारत की यात्रा पर आयी इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रिटेनो एलपी मार्सुडी और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता किया.

बैठक में दोनों पक्षों ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. बैठक में दोनों देशों ने रक्षा, सुरक्षा, संपर्क और व्‍यापार के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने का फैसला किया है. हिन्द प्रशांत क्षेत्र के महत्‍वपूर्ण भागीदार होने के नाते दोनों देशों ने सामुद्रि‍क सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया.


आंध्र प्रदेश विधानसभा ने ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ पारित किया

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 13 दिसम्बर को ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ (आंध्र प्रदेश आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 2019) पारित किया. इस कानून के तहत दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को 21 दिनों के अंदर ट्रायल पूरा कर मौत की सजा देने का प्रावधान है. मौजूदा समयसीमा को मौजूदा चार महीना है.

इस कानून के अनुसार ऐसे मामलों में जहां संज्ञान लेने लायक साक्ष्य उपलब्ध हों, उसकी जांच सात दिनों में और ट्रायल को 14 कार्यदिवसों में पूरा करना होगा. इस कानून में भारतीय दंड संहिता की धारा 354(e) और 354(f) को भी रखा गया है. 354 (f) धारा में बाल यौन शोषण के दोषियों के लिए 10 से 14 साल तक की सजा का प्रावधान है.


क्रिकेट खिलाडी रोहित शर्मा भारत में स्पेन के फुटबाल कलब ‘ला लीगा’ के पहले ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए गए

भारतीय क्रिकेट खिलाडी रोहित शर्मा भारत में स्पेन के टॉप डिविजन फुटबाल लीग ‘ला लीगा’ के पहले ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए गए हैं. ला लीगा लीग के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसने किसी गैर-फुटबालर को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है. ला लीगा ने 2017 के बाद से ही भारत में इस खेल के प्रसार के लिए कई कदम उठाए हैं.

‘ला लीगा’ फुटबॉल लीग: एक दृष्टि

  • कैम्पयोनेतो नैत्योंई दे लिगा दे प्रिमेरा दिविशीयन, जिसे सामान्यतः ‘ला लीगा’ के नाम से भी जाना जाता है, स्पेन की फुटबॉल लीग प्रतियोगिता है.
  • यह विश्व की लोकप्रिय फुटबॉल लीग में से एक है. ‘ला लीगा’ फुटबॉल लीग की शुरुआत 1929 में हुई थी.
  • ला लीग में हिस्सा लेने वाली टीम हैं– बार्सिलोना, रियाल मेड्रिड, एटलेटिको मेड्रिड, आइबार, एस्पान्योल, जिरोना, रियाल बेतिस, लेवान्ते, वेलेंशिया, रियाल सोसिएदाद.

14 दिसम्बर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 दिसम्बर को विद्युत मंत्रालय के अधीनस्‍थ ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (Bureau of Energy Efficiency- BEE) द्वारा ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्‍य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में भारत की उपलब्धि‍यों को दर्शाना और जलवायु परिवर्तन में कमी की दिशा में प्रयास करना है.

राष्‍ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्‍ताह
ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण के महत्‍व के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (BEE) 9 से 14 दिसम्‍बर 2019 तक ‘राष्‍ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्‍ताह’ मनाया गया.

ऊर्जा संरक्षण क्या है?
ऊर्जा संरक्षण से तात्पर्य, ऊर्जा का उपयोग कुशलता पूर्वक करना और अनावश्यक उपयोग को बंद करना है. कुशलता से ऊर्जा का उपयोग भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

107वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस: 107वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस (107th Indian Science Congress) 2020 का आयोजन 3 से 7 जनवरी तक यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइसेंज, बंगलुरू में किया जाएगा. इस आयोजन का मुख्य विषय (Theme)- ‘विकास और प्रौद्योगिकी: ग्रामीण विकास’ (Science & Technology : Rural Development) है.

2020 के लिये नई विश्व हॉकी रैंकिंग प्रणाली का अनावरण: लुसाने में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 2020 के लिये नई विश्व रैंकिंग प्रणाली का अनावरण किया. नए रैंकिंग सिस्टम के अंतर्गत अब अंकों का निर्धारण टूर्नामेंट-आधारित न हो कर मैच-आधारित किया जायेगा. नई व्यवस्था अगले वर्ष पहली जनवरी से लागू होगी. वर्ष 2003 से जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग प्रणाली मूल रूप से टूर्नामेंटों में टीमों को पूल में बांटने के लिये शुरू की गई थी.

रवि मित्‍तल सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नये सचिव: श्री रवि मित्‍तल सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नये सचिव होंगे. मित्‍तल अमित खरे का स्‍थान लेंगे, जिन्‍हें उच्‍च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्‍त किया गया है. मित्‍तल इस समय वित्‍त मंत्रालय के वित्‍तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top